Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकरी में खाटूश्याम जी मंदिर पर सभी पार्षदों का सम्मान सीकरी स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में नवनिर्वाचित सभी पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षदों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और सीकरी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
SANDEEP SHARMA
सीकरी में खाटूश्याम जी मंदिर पर सभी पार्षदों का सम्मान सीकरी स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में नवनिर्वाचित सभी पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षदों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और सीकरी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बड़ा हादसा टला: टपूकड़ा गोपाली चौक पर खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन लीक, मौके पर पुलिस जाब्ता और 2 दमकल पहुंची। आसपास की दुकानें कराई बंद!1
- नशे की सुई को न, राष्ट्र सेवा को हाँ”—राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर नूह में युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश उड़ान भरो जितना तुम चाहो- पर नशे से दूरी बनाओ- डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा नूह। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं अनुदेशकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास कार्य से जुड़े डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे से स्वयं दूर रहना चाहिए तथा अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चय कर ले तो वह नशामुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ा सकता है। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा प्रवर्तन, जागरूकता एवं पुनर्वास के माध्यम से नशे की समस्या से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों से संबंधित सहायता एवं सूचना के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास, खेल, योग, समाजसेवा, रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की अमूल्य शक्ति है और इस शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना के अनुरूप प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह के लगभग 450 विद्यार्थियों एवं 60 अनुदेशकों, कुल 510 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशे की सुई को न कहकर राष्ट्रसेवा की राह को अपनाएं और अपने जीवन को देश, समाज एवं मानवता के लिए सार्थक बनाएं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।1
- डीग में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया -------------------------------------------------- अमर दीप सेन डीग । यहां मुकुंदी देवी मैरिज होम में 11 वां राष्ट्रीय आयुर्वैद दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश बंसल जिला अध्यक्ष भाजपा थे।अध्यक्षता डॉ राजेश कुमार जांगिड़ सहायक निदेशक आयुर्वेदिक विभाग ने की। विशेष अतिथियों में प्रदीप शर्मा बंटू उपसभापति नगर परिषद डीग तथा भाजपा नेता लखपत गुर्जर थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन , माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ हुई। डॉक्टर राजेश कुमार ने धनवंतरी जी की वंदना की। इसके बाद अतिथियों को साफा, पटका, माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंसल ने कहा की आयुर्वेदिक औषधीय का उपयोग बहुत ही प्राचीन काल से चला रहा है आयुर्वेदिक दवाइयां सभी लोगों को जड़ से नष्ट करती हैं।भारत के ऋषि मुनि इन औषधीय का प्रयोग करते थे और बलिष्ठ एवं निरोगी रहते थे। जब लक्ष्मण जी को शक्ति बाण लगा तो इसी प्रकार की संजीवनी बूटी आदि औषधियां से उनको होश आया। योगाचार्य लल्लू राम जांगिड़ ने योगासनों के बारे में विस्तार से बताया और विभिन्न आसनों से शरीर में कहाँ कहाँ प्रभाव पड़ता है आदि समझाया। श्री लोहागढ़ साहित्य समिति के अध्यक्ष कवि चंद्रभान वर्मा चंद्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से स्वस्थ रहने के नुक्से बताएं। इस अवसर पर डॉ नितिन अग्रवाल, डॉक्टर नरेश गोपाल, डॉ सीमा गौतम,डॉक्टर जसराम गौड, डॉक्टर दीपक शर्मा डॉ सोनू अग्रवाल,सुमन कुमारी,विनोद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे।इस अवसर पर ँ डाँ नितिन अग्रवाल एवं सीमा कुमारी को भी सम्मानित किया गया4
- चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला का किया दौरा, हॉस्टल मरम्मत कार्यों का लिया जायजा हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने छात्रों के हॉस्टल में चल रहे मरम्मत और अन्य कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की अनियमितताओं को धीरे-धीरे दूर किया जाएगा और अब कार्य हरियाणा वक्फ बोर्ड की निगरानी में कराया जा रहा है। साथ ही कॉलेज स्टाफ के तीन-तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान खातों में किए जाने की जानकारी दी।1
- संघर्ष समिति से निकले सियासी चेहरे: किसका उदय, किसका अस्त? खैरथल। नगरपरिषद चुनाव खत्म हो चुके हैं। नतीजे सामने हैं, चेहरे साफ हैं और सियासी तस्वीर पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट। लेकिन इन नतीजों के बीच खैरथल की उस सियासी कहानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिसकी पटकथा नगरपरिषद चुनाव से काफी पहले लिखी जा चुकी थी। *यह कहानी है खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति की।* एक साल से ज्यादा समय तक चला आंदोलन। धरने, प्रदर्शन, सभाएं और जिला मुख्यालय के मुद्दे पर सड़क से लेकर सत्ता के गलियारों तक संघर्ष। इस आंदोलन ने सिर्फ एक मांग को आवाज नहीं दी, बल्कि खैरथल की स्थानीय राजनीति में कई नए चेहरों को जन्म दिया। आंदोलन की जमीन से निकले इन चेहरों ने अब नगरपरिषद चुनाव में अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत का इम्तिहान दिया। *नतीजे दिलचस्प रहे।* पंकज रोघा संघर्ष समिति के युवा चेहरों में तेजी से उभरे और पार्षद निर्वाचित हुए। आंदोलन की जमीन से चुनावी राजनीति तक का यह सफर उनके लिए सियासी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है। वहीं संघर्ष समिति के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार कृष्णा चौधरी को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला। उन्होंने निर्दलीय मैदान संभाला, लेकिन जनता ने इस बार उनका साथ नहीं दिया। टिकट न मिलने से शुरू हुई कहानी हार पर जाकर खत्म हुई। सर्वेश गुप्ता, जो व्यापार समिति के अध्यक्ष होने के साथ संघर्ष समिति के मजबूत आधार स्तंभों में रहे, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। आंदोलन की सियासी पूंजी को चुनावी जीत में बदलने वाले चेहरों में उनका नाम भी शामिल हो गया। इसके उलट ओमप्रकाश रोघा का चुनावी सफर बेहद दिलचस्प रहा। संघर्ष समिति के प्रखर चेहरों में रहे रोघा कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव हार गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कांग्रेस ने हार के बावजूद उन पर भरोसा जताया और सभापति पद के लिए मैदान में उतार दिया। मुकाबला लॉटरी तक पहुंचा और किस्मत ने इस बार भी साथ नहीं दिया। यानी पार्षद चुनाव में हार और सभापति चुनाव में लॉटरी से हार—सियासत ने उन्हें दो बार मौका दिया, लेकिन दोनों बार परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। गिरीश डाटा की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के प्रमुख स्थानीय चेहरों में शामिल डाटा महज दो वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। राजनीति में कभी-कभी दो वोट भी पूरी कहानी बदल देते हैं और इस चुनाव ने इसकी मिसाल पेश कर दी। लेकिन सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ आया विक्की चौधरी के मामले में। संघर्ष समिति से निकले युवा और मुखर चेहरों में शामिल तथा नगरपरिषद में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष रहे विक्की चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। लेकिन जीत के बाद राजनीतिक पाला बदल गया। उन्होंने भाजपा का दामन थामा और अंततः नगरपरिषद की सभापति की कुर्सी तक पहुंच गए। यानी संघर्ष समिति की जमीन से निकला एक चेहरा उस कुर्सी तक पहुंच गया, जो नगरपरिषद की स्थानीय सत्ता का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। *आंदोलन की जमीन, राजनीति की मंजिल?* अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि कौन जीता और कौन हारा। बड़ा सवाल यह है कि जिस संघर्ष समिति ने इन चेहरों को पहचान दी, उसका आगे क्या होगा? क्या आंदोलन की वह ऊर्जा फिर से जिला मुख्यालय के मुद्दे पर दिखाई देगी? क्या संघर्ष समिति एक बार फिर सड़क पर उतरेगी? क्या जिला मुख्यालय की लड़ाई नगरपरिषद चुनाव के बाद भी उतनी ही प्राथमिकता रहेगी, जितनी चुनाव से पहले थी? या फिर यह पूरा आंदोलन धीरे-धीरे चुनावी राजनीति की सीढ़ी बनकर रह जाएगा? क्योंकि तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। संघर्ष समिति से जुड़े कई चेहरे चुनावी राजनीति में उतरे। किसी ने जीत हासिल की, किसी को हार मिली, किसी की राजनीतिक दिशा बदली और किसी की उम्मीद लॉटरी के फैसले पर आकर अटक गई। यानी संघर्ष समिति ने चेहरे तो बहुत दिए, लेकिन अब सवाल उसके अपने भविष्य का है। क्या संघर्ष समिति फिर खड़ी होगी या उसके योद्धा अपनी-अपनी राजनीतिक मंजिलों की ओर निकल चुके हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि जिस आंदोलन ने नेताओं को जन्म दिया, वही नेता अब आंदोलन से आगे निकल गए हैं? खैरथल की राजनीति में आने वाले दिनों में इस सवाल का जवाब बेहद महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि जिला मुख्यालय का मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। और अगर मुद्दा जिंदा है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि संघर्ष समिति भी जिंदा रहती है या सिर्फ उसकी राजनीतिक विरासत। फिलहाल नगरपरिषद चुनाव ने इतना तो साफ कर दिया है कि संघर्ष समिति की कहानी में कई किरदार थे—कुछ चुनाव जीतकर आगे बढ़े, कुछ हारकर पीछे छूट गए और कुछ सत्ता की सीढ़ियां चढ़ गए। अब अगला अध्याय जनता लिखेगी— संघर्ष समिति के आंदोलन का या फिर उसके आंदोलन से निकले नेताओं की राजनीति का।1
- चीनी मिल के लिए क्या कहा मंत्री तेजपाल जी ने जाने अभी....... चीनी मिल के लिए क्या कहा मंत्री तेजपाल जी ने जाने अभी.......1
- किशनगढ़ बास पंचायत समिति के सभागार में आगामी होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए सरपंच वेपन की लॉटरी एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव के द्वारा निकाली गई इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया एवं प्रधान बद्री प्रसाद समान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे1
- सरकारी योजना से सोलर प्लांट लगाकर आत्मनिर्भर बने डीगम्बर *‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘कहानी बदलाव की’* *- सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार से मिली 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी* *- पंचायत और सीएससी से मिली जानकारी ने दिखाई सौर ऊर्जा की राह* *- बिजली बिल में हर महीने हो रही बचत से परिवार को मिल रही राहत* *- डीगम्बर ने ग्रामीणों से की सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील* *पलवल, 24 सितंबर।* केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंच रहा है। जिला पलवल की तहसील होडल के गांव भिडूकी निवासी डीगम्बर पुत्र राजेंद्र सिंह ने सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाया है। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने से उन्हें बिजली के बिल में नियमित रूप से बचत हो रही है। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली ऐसी योजनाएं आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं। डीगम्बर ने बताया कि उन्हें सोलर प्लांट लगवाने की जानकारी पंचायत और सीएससी के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने बिजली बोर्ड से भी योजना के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करवाया। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगने के बाद हर महीने आने वाले बिजली बिल में काफी फायदा हो रहा है। उनके अनुसार बिजली के खर्च में लगातार बचत हो रही है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है। डीगम्बर ने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार सोलर प्लांट लगवाकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली खर्च में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। 0001
- नशे की सुई को न, राष्ट्र सेवा को हां: नूंह में 510 युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूंह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 450 विद्यार्थियों और 60 अनुदेशकों समेत 510 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवाओं को नशे से दूर रहने, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।1