सरकारी योजना से सोलर प्लांट लगाकर आत्मनिर्भर बने डीगम्बर *‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘कहानी बदलाव की’* *- सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार से मिली 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी* *- पंचायत और सीएससी से मिली जानकारी ने दिखाई सौर ऊर्जा की राह* *- बिजली बिल में हर महीने हो रही बचत से परिवार को मिल रही राहत* *- डीगम्बर ने ग्रामीणों से की सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील* *पलवल, 24 सितंबर।* केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंच रहा है। जिला पलवल की तहसील होडल के गांव भिडूकी निवासी डीगम्बर पुत्र राजेंद्र सिंह ने सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाया है। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने से उन्हें बिजली के बिल में नियमित रूप से बचत हो रही है। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली ऐसी योजनाएं आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं। डीगम्बर ने बताया कि उन्हें सोलर प्लांट लगवाने की जानकारी पंचायत और सीएससी के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने बिजली बोर्ड से भी योजना के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करवाया। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगने के बाद हर महीने आने वाले बिजली बिल में काफी फायदा हो रहा है। उनके अनुसार बिजली के खर्च में लगातार बचत हो रही है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है। डीगम्बर ने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार सोलर प्लांट लगवाकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली खर्च में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। 000

- number one painter Palwal jis bhi Bhai bahan ko Kaisa hi sticker banvana Ho use sampark Karen new sticker Hanuman Ji1
- नशे की सुई को न, राष्ट्र सेवा को हां: नूंह में 510 युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूंह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 450 विद्यार्थियों और 60 अनुदेशकों समेत 510 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवाओं को नशे से दूर रहने, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।1
- इस लोकतांत्रिक देश में सभी सरकारों ने हद पार की है तो नोटा या चुनाव बहिष्कार ही विकल्प। मास्टर श्यौराज1
- देखिए, राम खंडेलवाल ने क्या रखी अपनी बात सीकरी में चेयरमैन को लेकर राम खंडेलवाल ने अपनी बात रखी। जानिए उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर रखी अपनी राय। 📍 सीकरी | ब्रज मेवात टाइम्स1
- गन्नामील चालू कराने के समर्थन में कूंच करता हुआ किसान: छाता सुगर मील 17 सालों से बंद पड़ी मील को फिर दुबारा चालू कराने के लिए धरना प्रदर्शन पर के समर्थन में कूंच करता हुआ किसान और जवान आज मथुरा के छाता में पिछले करीब 40 दिनों से बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर बुखरारी, किसानों ने ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर हजारों की संख्या में किसान और पूर्व सैनिक (जवान) लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको समर्थन दिया। किसान किसोरी श्याम ने कहा कि बुखरारी किसान और जवान एंथनोल प्लांट के खिलाफ है। गजेंद्र मुकदम ने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐथनाल प्लांट नहीं लगने देंगे। गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से गन्ना मील से चीनी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना से केवल और केवल चीनी चाहिए ना कि एंथनोल। किसानों का रोष: पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और किसानों में भारी नाराजगी फैल गई।दोबारा एकजुटता: कार्रवाई के बाद ग्रामीण, किसान और भूतपूर्व सैनिक बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ फिर से धरना स्थल पर एकत्र हो गए और अपना आंदोलन तेज कर दिया।मुख्य मांग: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगभग 17 सालों से बंद पड़ी इस शुगर मिल के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसानों को आर्थिक लाभ होगा। वे एथेनॉल प्लांट की बजाय शुगर मिल को ही पूरी तरह संचालित करने की मांग पर अड़े हुए है। इस धरने में शामिल होने के लिए किसान सत्तो कचहरी वाले, राधे बोहरे जी, बांके बौहरे जी, सतीश लम्हें, कारी प्रधान, डालचंद प्रधान, देवीचरण, कल्लू, रामवीर डाक्टर, जुगेंद्र नेता, जोधपाल पहलवान, राधारमन, झाड़ू मुकदम, तेजी पहलवान, राधाकिशन, अम्मा आदि उपस्थित हुए।4
- 25 सितंबर शुक्रवार को देशभर में एक साथ गूंजेग वंदे मातरम मथुरा मे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर 2026 को देशभर के हजारों विद्यालयों में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में भी सुबह 11 बजे विद्यार्थी, अभिभावक, पूर्व छात्र, प्रबंध समिति के सदस्य एवं समाज के लोग सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी की कलम से वर्ष 1875 में वंदे मातरम् की रचना हुई थी। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देश के विभिन्न विद्यालयों में एक साथ सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक एकात्मता और अखंडता का संदेश देगा।विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, पूर्व छात्र, प्रबंध समिति के सदस्य और समाज के अन्य लोग भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, संकुल प्रमुख दीपेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी यशपाल सिंह, व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल, अनुराग बंसल और प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार मौजूद रहे।2
- सरकारी योजना से सोलर प्लांट लगाकर आत्मनिर्भर बने डीगम्बर *‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘कहानी बदलाव की’* *- सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार से मिली 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी* *- पंचायत और सीएससी से मिली जानकारी ने दिखाई सौर ऊर्जा की राह* *- बिजली बिल में हर महीने हो रही बचत से परिवार को मिल रही राहत* *- डीगम्बर ने ग्रामीणों से की सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील* *पलवल, 24 सितंबर।* केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंच रहा है। जिला पलवल की तहसील होडल के गांव भिडूकी निवासी डीगम्बर पुत्र राजेंद्र सिंह ने सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाया है। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने से उन्हें बिजली के बिल में नियमित रूप से बचत हो रही है। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली ऐसी योजनाएं आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं। डीगम्बर ने बताया कि उन्हें सोलर प्लांट लगवाने की जानकारी पंचायत और सीएससी के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने बिजली बोर्ड से भी योजना के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करवाया। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगने के बाद हर महीने आने वाले बिजली बिल में काफी फायदा हो रहा है। उनके अनुसार बिजली के खर्च में लगातार बचत हो रही है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है। डीगम्बर ने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार सोलर प्लांट लगवाकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली खर्च में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। 0001
- नूंह में रोजगार के साथ विकास को गति, 3,991 श्रमिकों को मिला काम नूंह में वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीणों के लिए रोजगार और विकास का जरिया बन रही है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि सितंबर तक जिले में 3,991 श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया है, जिससे 35,902 मानव दिवस सृजित हुए और 142.58 लाख रुपये खर्च किए गए। योजना के तहत गांवों में रास्ते, जल संरक्षण और भूमि सुधार जैसे विकास कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को पात्र ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार देने और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।1
- फरीदाबाद के गणपति कॉलोनी में अवैध मस्जिद पर चला बुल्डोजर फरीदाबाद के गणपति कॉलोनी में उसे समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम का तोड़फोड़ का दस्ता बुलडोजर लेकर अवैध रूप से बना रहे मस्जिद को तोड़ने के लिए पहुंच गया इस दौरान भारी पुलिस बल तन तैनात रहा प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह मस्जिद गैर कानूनी रूप से बनाई जा रही थी मस्जिद प्रशासन पर ना तो जमीन की रजिस्ट्री है ना ही कमर्शियल मीटर लगा हुआ ।1