नशे की सुई को न, राष्ट्र सेवा को हाँ”—राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर नूह में युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश उड़ान भरो जितना तुम चाहो- पर नशे से दूरी बनाओ- डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा नूह। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं अनुदेशकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास कार्य से जुड़े डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे से स्वयं दूर रहना चाहिए तथा अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चय कर ले तो वह नशामुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ा सकता है। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा प्रवर्तन, जागरूकता एवं पुनर्वास के माध्यम से नशे की समस्या से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों से संबंधित सहायता एवं सूचना के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास, खेल, योग, समाजसेवा, रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की अमूल्य शक्ति है और इस शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना के अनुरूप प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह के लगभग 450 विद्यार्थियों एवं 60 अनुदेशकों, कुल 510 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशे की सुई को न कहकर राष्ट्रसेवा की राह को अपनाएं और अपने जीवन को देश, समाज एवं मानवता के लिए सार्थक बनाएं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।

- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्र प्रदर्शनी, पेंटिंग एवं रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। सेवा संकल्प अभियान पूरे प्रदेश में 17 अक्टूबर तक चलेगा। #Haryana #SevaSankalpAbhiyan #NayabSinghSaini1
- number one painter Palwal jisko bhi leviation karani Ho contact Karen palwal1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्टï्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में गुरुवार को एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2, पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित की रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी शुगर मिल द्विजा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पूर्व मंत्री जगदीश नायर,पूर्व विधायक प्रवीण डागर,एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज भी मौजूद थे। पलवल एमडी शुगर मिल द्विजा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत पलवल में विभिन्न स्थानों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित की विशाल रंगोली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। जिसमें नेचुरल रंगों का प्रयोग किया गया है। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया है। उन्होंने बताया कि मे रंगोली के माध्यम से विकसित भारत-2047 के संकल्प, सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।4
- चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला का किया दौरा, हॉस्टल मरम्मत कार्यों का लिया जायजा हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने छात्रों के हॉस्टल में चल रहे मरम्मत और अन्य कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की अनियमितताओं को धीरे-धीरे दूर किया जाएगा और अब कार्य हरियाणा वक्फ बोर्ड की निगरानी में कराया जा रहा है। साथ ही कॉलेज स्टाफ के तीन-तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान खातों में किए जाने की जानकारी दी।1
- तिजारा में नवनिर्वाचित सभापति राम अवतार सैनी एवं उपसभापति नितिन जैन के सम्मान समारोह में उपस्थित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित सैकड़ो लोग रहे उपस्थित। क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- सीकरी में खाटूश्याम जी मंदिर पर सभी पार्षदों का सम्मान सीकरी स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में नवनिर्वाचित सभी पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षदों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और सीकरी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।1
- सीधा सा सवाल ? जब तुम हमारे नहीं तो हम तुम्हारे नहीं। मास्टर श्यौराज1
- नशे की सुई को न, राष्ट्र सेवा को हाँ”—राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर नूह में युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश उड़ान भरो जितना तुम चाहो- पर नशे से दूरी बनाओ- डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा नूह। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं अनुदेशकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास कार्य से जुड़े डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे से स्वयं दूर रहना चाहिए तथा अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चय कर ले तो वह नशामुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ा सकता है। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा प्रवर्तन, जागरूकता एवं पुनर्वास के माध्यम से नशे की समस्या से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों से संबंधित सहायता एवं सूचना के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास, खेल, योग, समाजसेवा, रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की अमूल्य शक्ति है और इस शक्ति का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना के अनुरूप प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूह के लगभग 450 विद्यार्थियों एवं 60 अनुदेशकों, कुल 510 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशे की सुई को न कहकर राष्ट्रसेवा की राह को अपनाएं और अपने जीवन को देश, समाज एवं मानवता के लिए सार्थक बनाएं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।1