देहरादून स्थित थाना वसंत विहार में मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन खरीद फरोख्त करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार! वसन्त विहार थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप है। वसुंधरा एनक्लेव के रहने वाले सचिन चंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य आरोपी सत्यम पुंडीर और उसके साथियों (दिलीप कुमार गुप्ता और कर्मदास) ने उनके स्वर्गीय पिता दिनेश चंद के नाम पर जाली दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। लगातार फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर 14 सितंबर 2026 को दिलीप कुमार को त्यागी रोड से और कर्मदास को इंजीनियर एन्क्लेव इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है! मामले में गत 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें विवेचना के दौरान एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
देहरादून स्थित थाना वसंत विहार में मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन खरीद फरोख्त करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार! वसन्त विहार थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप है। वसुंधरा एनक्लेव के रहने वाले सचिन चंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य आरोपी सत्यम पुंडीर और उसके साथियों (दिलीप कुमार गुप्ता और कर्मदास) ने उनके स्वर्गीय पिता दिनेश चंद के नाम पर जाली दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। लगातार फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर 14 सितंबर 2026 को दिलीप कुमार को त्यागी रोड से और कर्मदास को इंजीनियर एन्क्लेव इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है! मामले में गत 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें विवेचना के दौरान एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है। UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।1
- 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।1
- सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।1
- घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।1
- रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार The Aman Times। 🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार काशीपुर/उधम सिंह नगर ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।1
- दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं द्वारा व्यक्त किए गए प्रेम और भावनाओं को देखकर मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिला यह स्नेह उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय है। उन्होंने इसे अपने जन्मदिवस का सबसे अनमोल उपहार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, उचित प्रोत्साहन और विश्वास दिया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सपनों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बिताया गया यह भावुक पल कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी विशेष बन गया।4
- देहरादून के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केदारा वाला गांव में दहशत का माहौल जी हां आपको बता दे केदारावाला मैं पिछले कुछ दिनों से एक आवारा पागल कुत्ते ने कुछ ग्रामीणों को बुरी तरीके से घायल किया इसके बाद गांव में खूंखार और आवारा कुत्ते का डर देखने के लिए मिला इतना ही नहीं अभी लोग आवारा कुत्ते के डर और दहशत से निकले नहीं थे कि इतने में केदारावाला में एक शेरनी ने बकरी को अपना निवाला बना लिया कल रात 15/09/2026 कि रात को इस घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग और प्रशासन को दी इसके बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने इसकी जांच की और लोगों से अपील की सा अपने घरों से रात को अकेले ना निकले1
- बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1