क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है। UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है। UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।
- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है। UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।1
- 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।1
- सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।1
- घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।1
- रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार The Aman Times। 🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार काशीपुर/उधम सिंह नगर ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।1
- ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश* *मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम पहुंची सकण्ड गांव* सीएम धामी के त्वरित संज्ञान पर ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने जताया आभार, कहा—मुख्यमंत्री जी और शासन-प्रशासन का धन्यवाद* चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्वयं गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान किए जाने की खबरों का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सड़क निर्माण की कार्रवाई को तीन माह के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए गांवों का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ और विकास कार्य धरातल पर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सकण्ड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा तीन माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर ग्राम प्रधान श्रीमती शिवानी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए , जिसके क्रम में आज राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ग्राम सकण्ड पहुंची है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा मामले में तीन माह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ शासन एवं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।1
- देहरादून के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केदारा वाला गांव में दहशत का माहौल जी हां आपको बता दे केदारावाला मैं पिछले कुछ दिनों से एक आवारा पागल कुत्ते ने कुछ ग्रामीणों को बुरी तरीके से घायल किया इसके बाद गांव में खूंखार और आवारा कुत्ते का डर देखने के लिए मिला इतना ही नहीं अभी लोग आवारा कुत्ते के डर और दहशत से निकले नहीं थे कि इतने में केदारावाला में एक शेरनी ने बकरी को अपना निवाला बना लिया कल रात 15/09/2026 कि रात को इस घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग और प्रशासन को दी इसके बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने इसकी जांच की और लोगों से अपील की सा अपने घरों से रात को अकेले ना निकले1
- बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1