logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
1 hr ago

बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार The Aman Times। 🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार काशीपुर/उधम सिंह नगर ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।
    1
    रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

The Aman Times।
🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
काशीपुर/उधम सिंह नगर 
ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    29 min ago
  • 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    1
    19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम!
 छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।

19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष 
(राहुल गांधी)
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • उत्तरकाशी*मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।
    1
    उत्तरकाशी*मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* 
दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    1
    सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल!
देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया।
इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।
    1
    घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।
    2
    मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद
कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल
कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है।  हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया।
अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
The Aman Times | पौड़ी
🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.