Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में दाखिल-खारिज को लेकर बड़ी खबर: अब कोर्ट के नाम पर नहीं रुकेगा काम! 📢 बिहार सरकार का बड़ा फैसला! उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ चेतावनी दी है कि दाखिल-खारिज (Mutation) में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अक्सर अधिकारी 'मामला कोर्ट में लंबित है' कहकर फाइल दबा देते थे, लेकिन अब नियम बदल गए हैं। #BiharNews #LandMutation #VijaySinha #BiharGovernment #RevenueDepartment #JanataKiSarkar #LandReforms #BiharUpdate #ViralNews
Md Nasim Khan
बिहार में दाखिल-खारिज को लेकर बड़ी खबर: अब कोर्ट के नाम पर नहीं रुकेगा काम! 📢 बिहार सरकार का बड़ा फैसला! उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ चेतावनी दी है कि दाखिल-खारिज (Mutation) में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अक्सर अधिकारी 'मामला कोर्ट में लंबित है' कहकर फाइल दबा देते थे, लेकिन अब नियम बदल गए हैं। #BiharNews #LandMutation #VijaySinha #BiharGovernment #RevenueDepartment #JanataKiSarkar #LandReforms #BiharUpdate #ViralNews
More news from बिहार and nearby areas
- Post by महेंद्र शर्मा1
- आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।1
- पंचायत रोही वार्ड नंबर 4 (चैनपुर) स्वास्थ्य केंद्र निर्माण चालू2
- अतरी थाना क्षेत्र में फल्गु नदी से अवैध बालू उठाव का मुद्दा सदन में गूंजा खनन विभाग पर उठे सवाल1
- रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1
- प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टंडवा मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, बरुरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सलैया मुखिया संतन पासवान, एघारा मुखिया मालती देवी, एघारा पंचायत समिति सदस्य रामसेवक साव, भरही मुखिया पति रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर एघारा, सलैया, पकरी एवं नेभी गांवों से होते हुए रहरिया स्थित मोहरहर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों, जय श्रीराम और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहता है तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर मानव जीवन का कल्याण होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में यह पहला यज्ञ आयोजन है। शिव एवं देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा वाचिका पूज्य देवी रोशनी शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी। इस मौके पर यज्ञ समिति के सूरजमल प्रसाद,संजय प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार,रंजीत पासवान, दपक कुमार,शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद के साथ साथ अन्य कई लोग मौजूद थे।1
- प्रेस-विज्ञप्ति (18.02.2026/कृषि विभाग/गया) *चन्दौती बाजार समिति में लगी ‘‘जैविक उत्पादों’’ की प्रदर्षनी* कृषि विभाग गया द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना ;च्ज्ञटल्द्ध अन्तर्गत बाजार समिति परिसर चन्दौती में दो दिवसीय किसान मेला-सह- जैविक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। माननीय श्रीमती नैना देवी, जिला परिषद अध्यक्ष ने इस किसान मेला-सह-जैविक प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री सुबोध कुमार दास, उप निदेशक (रसायन) कम्पोस्ट एवं बायोगैस, बिहार, पटना, श्री संजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, गया, श्री उदय पंडित, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, टिकारी, श्री बिजेश कुमार, जिला कृषि विपणन पदाधिकारी, गया, श्री राजीव रंजन यादव, सहायक निदेशक (रसायन) मिट्टी जांच, गया, श्री नीरज कुमार वर्मा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, गया, मो॰ सरवर खाँ, सहायक निदेशक, सांख्यिीकी, गया, सुश्री आकृति, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जैविक, श्रीमती निधि सिंह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बीज विश्लेषण उपस्थित थे। जिला कृषि पदाधिकारी, गया ने कहा कि गया जिला में परम्परागत कृषि विकास योजना के माध्यम से पांच प्रखण्डों बोधगया, बांकेबाजार, फतेहपुर, टनकुप्पा एवं टिकारी के 25 कलस्टर में 500 हेक्टेयर में जैविक खेती करायी जा रही है। यह योजना सेवा प्रदाता व्यक्ति विकास केन्द्र इण्डिया एवं सत्येन्द्र आर्गेनिक फार्मिंग की देखरेख में संचालित की जा रही है। पांचों प्रखण्डों के किसानों के द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद चावल, गेहूँ, दाल, मोटे अनाज एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगायी गई है इसके साथ ही प्राण संस्था के माध्यम से प्राकृतिक खेती की विभिन्न घटकों को प्रदर्शित करने के साथ ही प्राकृतिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है एवं उसकी बिक्री की जा रही है। नंदनी बायोफर्टिलाईजर बोधगया के द्वारा सवंर्द्धित वर्मीकम्पोस्ट के साथ ही विभिन्न देशी एवं विदेशी पौधों की बिक्री की जा रही है। गन्ना विभाग द्वारा जैविक गुड़ की प्रदर्शनी लगायी गई है। आज लाये गये किसानों के जैविक उत्पाद प्रदर्शनी में आये लोगों ने हाथो हाथ खरीद लिया। जिला परिषद अध्यक्ष ने मेला में उपस्थित महिला एवं पुरुष किसानों को संबोधित करते हुये कहा कि जैविक खेती अब कोई विकल्प नहीं अपितु आने वाले भविष्य के लिये आवश्यक हो गई है। रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से जहाँ मिट्टी की उर्वरता घट रही है, वहीं मानव स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जैविक खेती हमारे खेतों की उर्वरता बनाये रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित और पौष्टिक खाद्यान्न उत्पादन का एक सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि किसान मेला-सह-जैविक प्रदर्शनी से किसान जैविक खेती की नई तकनीकें, जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट, प्राकृतिक कीटनाशक, बीज संरक्षण, बाजार उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करेंगे। किसानों में मानपुर के श्री जीवेश यादव, श्रीमती राधा देवी, टनकुप्पा के श्री देवेन्द्र प्रसाद एवं टिकारी के श्री ललन कुमार ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव साझा किया। किसान मेला-सह-जैविक प्रदर्शनी में 600 से अधिक पुरुष एवं महिला किसान भाग ले रहे हैं। (संजीव कुमार) जिला कृषि पदाधिकारी, गया जी।1
- रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्भु कुमार ने बताया कि बड़गांव गांव निवासी विक्की कुमार को मारपीट के मामले में निर्गत वारंट के आलोक में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं जाखिम सलेमपुर गांव निवासी दिलीप पासवान को शराब से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया1