कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टंडवा मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, बरुरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सलैया मुखिया संतन पासवान, एघारा मुखिया मालती देवी, एघारा पंचायत समिति सदस्य रामसेवक साव, भरही मुखिया पति रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर एघारा, सलैया, पकरी एवं नेभी गांवों से होते हुए रहरिया स्थित मोहरहर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों, जय श्रीराम और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहता है तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर मानव जीवन का कल्याण होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में यह पहला यज्ञ आयोजन है। शिव एवं देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा वाचिका पूज्य देवी रोशनी शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी। इस मौके पर यज्ञ समिति के सूरजमल प्रसाद,संजय प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार,रंजीत पासवान, दपक कुमार,शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद के साथ साथ अन्य कई लोग मौजूद थे।

- प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टंडवा मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, बरुरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सलैया मुखिया संतन पासवान, एघारा मुखिया मालती देवी, एघारा पंचायत समिति सदस्य रामसेवक साव, भरही मुखिया पति रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर एघारा, सलैया, पकरी एवं नेभी गांवों से होते हुए रहरिया स्थित मोहरहर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों, जय श्रीराम और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहता है तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर मानव जीवन का कल्याण होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में यह पहला यज्ञ आयोजन है। शिव एवं देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा वाचिका पूज्य देवी रोशनी शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी। इस मौके पर यज्ञ समिति के सूरजमल प्रसाद,संजय प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार,रंजीत पासवान, दपक कुमार,शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद के साथ साथ अन्य कई लोग मौजूद थे।1
- आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।1
- डोभी से महेंद्र कुमार की रिपोर्ट किसी भी खबर के लिए संपर्क करें # 9472352510 डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत में मंगलवार की सुबह किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक के तहत ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और खेती के कार्य में नई तकनीक अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए पट्टी पंचायत के किसान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय यादव, उदय प्रसाद एवं विनय प्रसाद सहित अन्य किसानों ने बताया कि ड्रोन से दवा छिड़काव करने में प्रति एकड़ 440 रुपये खर्च आता है। वहीं जिन किसानों का ई-फार्मर रजिस्ट्रेशन है, उन्हें आधी कीमत यानी 220 रुपये प्रति एकड़ में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डोभी प्रखंड के पट्टी पंचायत अंतर्गत कंगाली बिगहा, बांग्लापर और चंदा गांव में रबी फसल, गेहूं एवं आम के वृक्षों पर भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। किसानों का कहना है कि ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में समान रूप से दवा का छिड़काव हो जाता है, जिससे फसल की सुरक्षा बेहतर होती है और श्रम व समय की भी बचत होती है। यह पहल कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित हो रही है।1
- पंचायत रोही वार्ड नंबर 4 (चैनपुर) स्वास्थ्य केंद्र निर्माण चालू2
- भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)2
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1
- झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यूपीकॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को लगभग 2 बजे तक किया गया है।प्रशिक्षण के लिए कुल तीन बैच बनाए गए हैं।यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विकाश सिंह एवं अय्यांश पटेल द्वारा दिया जा रहा है।इस मौके पर प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुँचाना है। इस कार्य में पंचायत सहायकों की भूमिका सबसे अहम होती है।पंचायत सहायक सरकार की सभी योजनाओं को सुचारू रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।लक्ष्य यह है कि कोई भी लाभुक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।वही प्रशिक्षकों ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी।वही पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त व सशक्त बनाने के लिए पंचायत की सभी गतिविधियों में पंचायत सहायकों की सक्रियता को अनिवार्य बताया गया।इस मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे।1