Shuru
Apke Nagar Ki App…
BABLU Allahabad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत पावन नगरी बिजेथुआ धाम का अप्रैल माह के पहले मंगलवार का करे दर्शन 🚩🚩🚩🚩1
- Post by BABLU Allahabad1
- *किसान यूनियन की रणनीतिक बैठक एक दिवसीय आंदोलन की तैयारी तेज* *लम्भुआ तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा निर्णय, अधिकारियों को दी चेतावनी* अशोक कुमार वर्मा विधानसभा वा लम्भुआ तहसील अंतर्गत लम्भुआ विकास खण्ड मुख्यालय क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरु कृपा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश उपाध्याय उर्फ हवलदार उपाध्याय ने की, जबकि जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने बैठक को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं—जैसे विद्युत आपूर्ति, सिंचाई, राजस्व, और ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार—को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि लम्भुआ तहसील में एक एक दिवसीय विशाल धरना/बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राम प्रकाश उपाध्याय (जिला/मण्डल अध्यक्ष) छोटेलाल यादव (जिला अध्यक्ष) कृष्णकांत पाठक (जिला महामंत्री) धर्मवीर भारती (जिला सचिव) राजमणि तिवारी (जिला उपाध्यक्ष) राम प्रकाश तिवारी (ब्लॉक उपाध्यक्ष) मोहम्मद नसीम अहमद (भदैया ब्लॉक उपाध्यक्ष) सलीम अहमद (तहसील उपाध्यक्ष, लम्भुआ) सुजीत कुमार गौड़ (ग्राम सभा अध्यक्ष, दिलावलपुर/संसरीपुर) सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।1
- लम्भुआ, सुलतानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ में प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर विवाद उस समय खुलकर सामने आ गया जब विधायक सीताराम वर्मा के समक्ष अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमित सिंह और भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह प्रकरण अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वेंडिंग जोन के लिए चयनित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर आयोजित बैठक में विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल ने ईओ अमित सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेंडिंग जोन के नाम पर मनमानी और अनियमितताएं की जा रही हैं। वहीं, ईओ अमित सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि उक्त विवादित जमीन पर अब कोई कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वेंडिंग जोन के लिए नई जमीन की तलाश की जा रही है, जिससे विवाद को समाप्त किया जा सके गौरतलब है कि ईओ अमित सिंह पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिसे लेकर पहले भी स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब इस ताजा विवाद ने पूरे मामले को और गरमा दिया है,स्थानीय लोगों का कहना है कि वेंडिंग जोन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि छोटे व्यापारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। फिलहाल प्रशासन नई जमीन की तलाश में जुटा है, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।2
- 📍 सुल्तानपुर: डायल 112 पर तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर आपत्तिजनक और अनुचित तरीके से वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, लेकिन इस तरह के कृत्य से इसकी गरिमा को ठेस पहुंची है। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- *अम्बेडकरनगर*-- जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के यरकी इमिलिया गांव में आज अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई किसानों की गाड़ी कमाई डूब गई, और किसान खून के आंसू रो रहे हैं, विद्या देवी, रंजीत, कमलेशा ,बाबूराम, शशि कला, सहित अन्य किसानों की लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसलें जल गई। किसानों को मुआवजे की दरकार है। ऐसे किसानों को प्रशासन द्वारा मदत की आस है,, अगर ऐसे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तो किसान निराश हुआ हताश हो जाएंगे, और उनके ऊपर आने वाले समय में भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया निजी स्कूलों द्वारा मनमानी ढंग से फीस की वसूली करना और किताब ड्रेस स्कूल से लेने पर बातें करने की शिकायत पर दम काफी सख्त हुए हैं और उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे ।1
- चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव एक बार फिर से सुर्खियों में है1