Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का ये भाषण वायरल
Bhanwar Lal Beniwal
बंगाल चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का ये भाषण वायरल
More news from राजस्थान and nearby areas
- साधु के गुस्से पर नहीं नियंत्रण दर्शन करने आए ग्रामीणों पर किया तलवार से हमला हुआ फरार मूण्डवा के थाना क्षेत्र के खुड़खुड़ा खुर्द स्थित लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा मंदिर में बुधवार देर रात यहां के साधु ने ग्रामीण दर्शनार्थी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में छोटाराम तलवार के वार से गंभीर घायल हो गया। खुड़खुड़ा खुर्द निवासी छोटाराम पुत्र रामदीन माली ने गुरुवार सुबह मूण्डवा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वह खुड़खुड़ा खुर्द के लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा में दर्शन को गया था। जहां इसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ। संतों ने गुरुवार सुबह मूण्डवा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वह खुड़खुड़ा खुर्द के लक्ष्मणगिरि महाराज के धुणा में दर्शन को गया था। दर्शन के बाद वह संतों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान यहां मंदिर के साधु मंगलगिरि ने अचानक पीछे से आकर तलवार से उस पर पीछे से हमला कर दिया। इससे गर्दन व छाती पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार, छोटाराम ने बताया कि उसे बचाने के लिए मौके पर बैठे नरेंद्र उर्फ ओमकार गिरि ने बीच बचाव किया, जिससे उनके शरीर पर भी चोटें आई। शोर सुनकर मंदिर के बाहर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंगलगिरि महाराज के हाथ में पिस्टल जैसा हथियार था, जिससे ग्रामीण डर गए। छोटाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने 7 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा । सहायक उप-निरीक्षक जगदीश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। घायल छोटाराम का मेडिकल मुआयना करवाया जा चुका है। ओमकार गिरि महाराज के चोटों का भी मेडिकल करवाया गया है, जिस पर अलग से प्रकरण दर्ज किया जाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी साधु मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने भदौरा के पास पकड़ना बताया जा रहा है पर इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया। इससे पूर्व भी मंदिर में इस साधु ने ग्रामीणों के ऊपर कई बार तलवार निकाल कर हमला करने का प्रयास किया गया था, बार-बार ग्रामीणों पर हमले का मुख्य कारण मंदिर के नाम से ग्रामीणों द्वारा बनाई गई एक टीम के पास बड़ी रकम होना भी माना जा रहा है। ओमकार गिरी जिसने हमले में छोटू राम को बचाया उसका कहना है कि 2025 में कुंभ मेले में भी इसी साधु मंगलगिरी ने उसके ऊपर हमला किया था जिसमें चिमटा उठा कर मारने का प्रयास किया पर वहां मजूद साधुओं ने चिमटा छनकर के बीच बचाव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि साधु मंगलगिरी बहुत ही गुस्से वाला है और गुस्से के चलते ही इसने रात्रि में इस प्रकार का जानलेवा हमला ग्रामीण दर्शनार्थियों पर किया है।1
- अरनियाला ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई 458 हाईवे बाईपास और पेयजल समस्या की मांग नागौर/पादूकलां,,विधायक लक्ष्मणराम कलरु की मौजूदगी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अरनियाला गांव से गुजर रहे 458 हाईवे का बाईपास निकालने की मांग जोरशोर से उठाई,साथ ही पेयजल समस्या के समाधान की भी मांग रखी गई,रात्रि चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी रामलाल चौधरी, प्रशासक शांतिदेवी डिडेल,तहसीलदार अशोककुमार, विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, रियाबड़ी भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदनराम गोरा, त्रिलोक उपाध्याय सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।3
- *नागौर : न्यूज़ NH-89 पादूकलां के पास ट्रक और क्रेटा कार की भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लंबा जाम* पादूकलां के निकट NH-89 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कागज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार आ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर ट्रक और बिखरे सामान के कारण करीब 10 से 12 फीट तक ही रास्ता बचा था, जिससे वाहन चालकों को धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी, प्रशासनिक टीम या टोल कर्मी नहीं पहुंचे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और वाहन चालक स्वयं सावधानी बरतते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकालते नजर आए। लंबे समय तक किसी के द्वारा स्थिति नहीं संभाले जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।2
- बोरुंदा में सिटी जीएसएस के पास लगी आग, पेड़-पौधे जलकर राख BNC, न्यूज़, बोरुंदा बोरुंदा कस्बे में सिटी जीएसएस के पास गुरुवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई पेड़-पौधे जल गए तथा सूखी झाड़ियां भी राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीण पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। तेज गर्मी और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई। हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से आग को आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।2
- Post by Govind Singj1
- रियान बड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह पादूकलां और डोडियाना के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 89 (NH 89) पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। रियान बड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह पादूकलां और डोडियाना के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 89 (NH 89) पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक को भी नुकसान पहुंचा। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहायता की।सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और असावधानी को हादसे का कारण बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।1
- नागौर के जसनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मौजा बीजाथल और दासावास से एक डम्पर, एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली समेत कुल 7 वाहन जब्त किए गए। पुलिस की इस सख्ती से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।3
- जोधपुर के जालमंड सर्किल पर देर रात एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- नागौर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जसनगर और दासावास क्षेत्रों से 1 डंपर, 1 जेसीबी मशीन और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह अभियान जारी रहेगा।3