logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार कैराना पुलिस की कार्रवाई, मलकपुर निवासी जावेद दबोचा गया नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार कैराना पुलिस की कार्रवाई, मलकपुर निवासी जावेद दबोचा गया शामली/कैराना। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 सितंबर को कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जावेद पुत्र राशिद, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम व0उ0नि0 अखिल चौधरी, थाना कैराना है0का0 शहजाद अली, थाना कैराना है0का0 रिंकू, थाना कैराना

1 day ago
user_Avinash sharma
Avinash sharma
शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
a8ccab37-8796-44d5-ad0f-353c11771b46

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार कैराना पुलिस की कार्रवाई, मलकपुर निवासी जावेद दबोचा गया नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार कैराना पुलिस की कार्रवाई, मलकपुर निवासी जावेद दबोचा गया शामली/कैराना। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 सितंबर को कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जावेद पुत्र राशिद, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम व0उ0नि0 अखिल चौधरी, थाना कैराना है0का0 शहजाद अली, थाना कैराना है0का0 रिंकू, थाना कैराना

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क।

थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला
    1
    रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • किस्त नहीं भरी तो युवक का खून निकलवाकर बेचने का आरोप, सामने आया चौंकाने वाला मामला! विडयो हुआ वायरल
    1
    किस्त नहीं भरी तो युवक का खून निकलवाकर बेचने का आरोप, सामने आया चौंकाने वाला मामला! विडयो हुआ वायरल
    user_MOHD TAUSEEF NEWS REPORTER
    MOHD TAUSEEF NEWS REPORTER
    Local News Reporter कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में अफवाह फ़ैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
    1
    शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में अफवाह फ़ैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
    1
    भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
    user_जमीनी दर्पण
    जमीनी दर्पण
    Local News Reporter Un, Shamli•
    13 hrs ago
  • थाना फुगाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव एवं थाना प्रभारी फुगाना श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.2026 को थानाक्षेत्र फुगाना के ग्राम खरड में पडोस में रहने वाले दो पक्षों के मध्य झगडा हुआ जिसके उपरान्त एक बुजुर्ग व्यक्ति जय सिंह पुत्र सीरिया के साथ मारपीट की गयी है जिनकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 04 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0स0 99/26 धारा 103(1)/3(5), 333,190,191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थी। थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा नामजद व मुख्य अभियुक्त मनोज मलिक पुत्र वेदपाल उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। आज दिनांक 17.09.2026 को थाना फुगाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को देहरादून एक्सप्रेस वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-* *1.* तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *2.* का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *3.* का0 629 अजय कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।
    1
    थाना फुगाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव एवं थाना प्रभारी फुगाना श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.2026 को  थानाक्षेत्र फुगाना के ग्राम खरड में पडोस में रहने वाले दो पक्षों के मध्य झगडा हुआ जिसके उपरान्त एक बुजुर्ग व्यक्ति जय सिंह पुत्र सीरिया के साथ मारपीट की गयी है जिनकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 04 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0स0 99/26 धारा 103(1)/3(5), 333,190,191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थी। थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा नामजद व मुख्य अभियुक्त मनोज मलिक पुत्र वेदपाल उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। आज दिनांक 17.09.2026 को थाना फुगाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को देहरादून एक्सप्रेस वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।  
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।
*2.* का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।
*3.* का0 629 अजय कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान

मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान
मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • मोटरसाइकिल करते थे चोरी शामली पुलिस ने दबोचा कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद अब जाना पड़ेगा जेल
    1
    मोटरसाइकिल करते थे चोरी शामली पुलिस ने दबोचा कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद अब जाना पड़ेगा जेल
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.