Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़* *बयाना में सेकड़ो लोग फूड पायजनिंग का शिकार होते होते बचे भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड शीतल पेय का भारी स्टॉक नष्ट कराया। #अभीअभी #bharatpurnews #सत्यार्थन्यूजरुदावल #हेमसिंह #fastnewsrudawal
संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
*ब्रेकिंग न्यूज़* *बयाना में सेकड़ो लोग फूड पायजनिंग का शिकार होते होते बचे भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड शीतल पेय का भारी स्टॉक नष्ट कराया। #अभीअभी #bharatpurnews #सत्यार्थन्यूजरुदावल #हेमसिंह #fastnewsrudawal
More news from Bharatpur and nearby areas
- भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड शीतल पेय का भारी स्टॉक नष्ट कराया। #अभीअभी #bharatpurnews #सत्यार्थन्यूजरुदावल #हेमसिंह #fastnewsrudawal1
- Post by Hemant Sharma1
- Post by Follow karo1
- Post by Rudal Kumar1
- Post by गोविन्द शर्मा1
- भरतपुर @ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बयाना में भगवानबाड़ी बगीची रोड स्थित मां कैला एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 2781 एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बोतलें जब्त की गईं। इन बोतलों में करीब 1736 लीटर शीतल पेय भरा हुआ था, जिसे बिक्री के लिए स्टॉक में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही सभी अवधि पार बोतलों को नष्ट कराया। बोतलों में भरी कोल्ड ड्रिंक को बहा दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ है और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में कमिश्नर, फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल, राजस्थान के निर्देश पर कस्बे में विशेष फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर भी आयोजित किया गया। सीएमएचओ भरतपुर की टीम ने मौके पर आवेदन लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। शिविर में करीब 55 लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 12 लाख रुपये तक वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन तथा इससे अधिक टर्नओवर वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और एक्सपायरी उत्पादों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा, रूप सिंह, रोशन लाल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने नियमित निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं।1
- *क्रोएशिया प्रधानमंत्री श्री एंड्रेज प्लेनकोविक पहुंचे आगरा, देखा ताजमहल और आगरा किला* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेंद्र उपाध्याय जी तथा चीफ सेक्रेट्री उ.प्र.श्री एसपी गोयल जी ने किया स्वागत आगरा.21.02.2026.आज क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री एंड्रेज प्लेनकोविक आगरा पहुंचे, जहां ताजमहल और लालकिला का अवलोकन किया। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री एंड्रेज प्लेनकोविक को भारत सरकार द्वारा अतिथि का दर्जा दिया गया है, उनकी आगवानी व स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेंद्र उपाध्याय जी तथा चीफ सेक्रेट्री उ.प्र.श्री एसपी गोयल जी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया किया5
- अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव कचोरा स्थित चामड़ माता मंदिर में शनिवार रात चोरों ने लगभग 35 से 40 किलो वजनी पीतल के घंटे चोरी कर लिये। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से इससे पहले भी दो बार घंटा चोरी हो चुका है। लगातार तीसरी बार हुई चोरी से गांव में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों से घंटा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसी सक्रिय गिरोह के होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मंदिर परिसर में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।1