Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hemant Sharma
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *चंबल के 'सिंघम' रेंजर दीपक शर्मा से सीधी बात* टैंटरा। चंबल की रेतीली वादियों में इन दिनों एक ही नाम की गूँज है— गेम रेंजर दीपक शर्मा। माफिया के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके शर्मा की कार्यशैली ऐसी है कि विभाग के भीतर भी किसी को कानोकान खबर नहीं होती कि अगली रेड कहाँ होगी। देव त्यागी भास्कर संवाददाता ने उनसे उनकी इसी जांबाज कार्यशैली और चंबल के भविष्य पर खास बातचीत की। *सवाल: आपकी रेड इतनी सटीक कैसे होती है? माफिया को भागने का मौका क्यों नहीं मिलता?* दीपक शर्मा: देखिए, माफिया के 'खबरी' हर जगह हैं। अगर मैं थाने या दफ्तर से फोर्स लेकर निकलूंगा, तो मेरे पहुँचने से पहले माफिया रेत समेटकर गायब हो जाएगा। इसलिए मैं केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को विश्वास में लेता हूँ। धरातल पर मेरी अपनी एक छोटी और गोपनीय टीम है, जो बिना किसी शोर-शराबे के सीधा टारगेट पर हिट करती है। *सवाल: सुना है आपकी टीम को भी नहीं पता होता कि मिशन क्या है?* दीपक शर्मा: (मुस्कुराते हुए) बिल्कुल। गोपनीयता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। टीम को आखिरी वक्त पर लोकेशन दी जाती है। हम तकनीकी सर्विलांस और विश्वसनीय जमीनी इनपुट पर काम करते हैं। जब तक माफिया को भनक लगती है, उनके ट्रैक्टर और डंपर हमारे कब्जे में होते हैं। *सवाल: माफिया के खिलाफ इस जंग में आपको सबसे बड़ा खतरा क्या लगता है?* दीपक शर्मा: खतरा मेरी जान को नहीं, बल्कि चंबल को है। अगर माफिया राज इसी तरह फलता-फूलता रहा, तो कल चंबल विनाश की ओर जाएगी। यह केवल रेत चोरी का मामला नहीं है, यह पूरी नदी के पारिस्थितिकी तंत्र की हत्या है। घड़ियाल और कछुओं के प्रजनन स्थल खत्म हो रहे हैं। अगर आज सख्त कदम नहीं उठाए, तो अगली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। *सवाल: क्या राजनीतिक दबाव या धमकियां आपकी राह में रोड़ा नहीं बनतीं?* दीपक शर्मा: चुनौतियां तो आती हैं। कभी सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश होती है, तो कभी फर्जी आरोप लगाए जाते हैं। लेकिन वर्दी पहनी है तो डर कैसा? जब नीयत साफ हो और ऊपर के अधिकारियों का साथ हो, तो किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं कि काम रोक सके। मेरा मकसद स्पष्ट है—चंबल को माफिया मुक्त करना। *सवाल: आप चंबल के युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे जो इस अवैध कारोबार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं?* दीपक शर्मा: चंद रुपयों के लालच में अपने भविष्य और अपनी विरासत (चंबल) को बर्बाद न करें। माफिया आपको सिर्फ इस्तेमाल करता है। जब कानून का डंडा चलता है, तो माफिया पीछे हट जाता है और फँसता गरीब युवा है। चंबल को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। *विजन:* दीपक शर्मा की ये कार्यवाहियां उन भ्रष्ट तंत्रों पर भी चोट हैं जो माफिया के साथ साठगांठ कर अपनी जेब भरते हैं। उनकी 'सर्जिकल स्ट्राइक' स्टाइल ने साबित किया है कि अगर इरादे नेक हों, तो अकेले भी बदलाव लाया जा सकता है।1
- मुरैना 20 फरवरी 2026/तहसील कैलारस अंतर्गत ग्राम सेमई में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान लगभग 35 बीघा शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। संबंधित अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि पर फसल बोई गई थी तथा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से खेतों में पानी भर दिया गया था। तथापि प्रशासन द्वारा आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करते हुए कार्रवाई को प्रभावी रूप से पूरा किया गया। कार्रवाई दिनांक 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक सतत जारी रही। मौके पर 50 कोटवार, 10 पटवारी, चार कैच-व्हील ट्रैक्टर एवं दो जेसीबी मशीनें तैनात की गईं। जलभराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से कैच-व्हील ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई, जिससे बिना बाधा के अतिक्रमण हटाया जा सका। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। तहसीलदार श्री नरेश शर्मा सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूरी कार्रवाई में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। क्रमांक -1
- भरतपुर @ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बयाना में भगवानबाड़ी बगीची रोड स्थित मां कैला एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 2781 एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बोतलें जब्त की गईं। इन बोतलों में करीब 1736 लीटर शीतल पेय भरा हुआ था, जिसे बिक्री के लिए स्टॉक में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही सभी अवधि पार बोतलों को नष्ट कराया। बोतलों में भरी कोल्ड ड्रिंक को बहा दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ है और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में कमिश्नर, फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल, राजस्थान के निर्देश पर कस्बे में विशेष फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर भी आयोजित किया गया। सीएमएचओ भरतपुर की टीम ने मौके पर आवेदन लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। शिविर में करीब 55 लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 12 लाख रुपये तक वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन तथा इससे अधिक टर्नओवर वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और एक्सपायरी उत्पादों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा, रूप सिंह, रोशन लाल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने नियमित निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं।1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- आज नगर निरीक्षक आदरणीय सत्येंद्र सिंह कुशवाह का विदाई समारोह किया गया !उन्होंने जो कार्य प्रणाली अम्बाह थाना में रहकर अपनाया उस से प्रसन्न क्षेत्रीय लोगों ने जगह जगह उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया महाराणा प्रताप पार्क अम्बाह पर भी श्री मान कुशवाह जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया उसमें क्षेत्रीय लोग व आखिल भारती क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट परिवार की तरफ से और सभी अन्य संगठन करणी सेना ,बजरंग दल अंबाह और भी गणमान्य लोग शामिल थे सभी ने माल्यार्पण कर भाव भिहीनी विदाई दी और भगवान श्री राम परिवार ,महाराणा प्रताप जी का स्मृति चिन्ह और शिवाजी महाराज का स्मृति चिन्ह श्रीफल और सोल के द्वारा विदाई दी4
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। शुक्रवार रात 7 बजे से सुल्तान सिंह और उनकी टीम द्वारा रंगारंग लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी एवं पटिया वाले बाबा के भजनों से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मेले में चारों ओर उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1
- वैर आगामी होली की सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 🙏 शशिकांत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार वैर भरतपुर राजस्थान1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- *प्रशासन द्वारा 35 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, पानी भरकर रोकने की कोशिश भी नाकाम* मुरैना 20 फरवरी 2026/तहसील कैलारस अंतर्गत ग्राम सेमई में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान लगभग 35 बीघा शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। संबंधित अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि पर फसल बोई गई थी तथा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से खेतों में पानी भर दिया गया था। तथापि प्रशासन द्वारा आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करते हुए कार्रवाई को प्रभावी रूप से पूरा किया गया। कार्रवाई दिनांक 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक सतत जारी रही। मौके पर 50 कोटवार, 10 पटवारी, चार कैच-व्हील ट्रैक्टर एवं दो जेसीबी मशीनें तैनात की गईं। जलभराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से कैच-व्हील ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई, जिससे बिना बाधा के अतिक्रमण हटाया जा सका। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। तहसीलदार श्री नरेश शर्मा सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूरी कार्रवाई में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। क्रमांक -1