logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयकारों के साथ श्रीराम मंदिर में पूजन हेतु खोली बाड़ी,श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पानसेमल। चैत्र नवरात्र के साथ ही निमाड़ अंचलों सहित अन्य स्थानो पर गणगौर माताजी की स्थापना एवं पूजन शुरू हो जाता है ।महिलाओं द्वारा घरों की साफ सफाई एवं आवश्यक तैयारिया की जाती हैं।शनिवार तीज तिथि पर नगर के श्रीराम मंदिर में गणगौर पर्व पर माताजी की बाड़ी सुबह दर्शन एवं पूजन हेतु खोली गई। भिकनगांव के पुजारी हेमंत तारे एवं उनकी माताजी द्वारा बाड़ी का पूजन किया जा रहा है।पानसेमल खेतिया सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने सहपरिवार कुशल कामना के साथ पूजा अर्चना की।चैत्र नवरात्र में परिवारों द्वारा विधिविधान से माताजी की स्थापना कर पूजन किया जाता है। श्रीराम मंदिर पर महिलाओं द्वारा भक्ति भाव एवं उल्लास के साथ गणगौर गीत एवं झालरिए गाए जा रहे है।निमाड़ी समाज गणगौर उत्सव समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 8 से 10 परिवारों में माताजी के रथ बनाए गए हैं,तीज तिथि पर बाड़ी खुलने के बाद रथों को मंदिर परिसर में लाया जाता है जहां माताजी के दर्शन कर उन्हें ढोल बाजे के साथ घर पर लाया जाता है।रविवार को श्यामलाल उपाध्याय के परिवार में माताजी के रथ विश्राम करेंगे जिसके बाद माताजी का विसर्जन गणगौर घाट पर किया जाता है।उत्सव के दौरान पुलिस थाना प्रभारी मंशाराम वगेन एवं नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहता है।

3 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

जयकारों के साथ श्रीराम मंदिर में पूजन हेतु खोली बाड़ी,श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पानसेमल। चैत्र नवरात्र के साथ ही निमाड़ अंचलों सहित अन्य स्थानो पर गणगौर माताजी की स्थापना एवं पूजन शुरू हो जाता है ।महिलाओं द्वारा घरों की साफ सफाई एवं आवश्यक तैयारिया की जाती हैं।शनिवार तीज तिथि पर नगर के श्रीराम मंदिर में गणगौर पर्व पर माताजी की बाड़ी सुबह दर्शन एवं पूजन हेतु खोली गई। भिकनगांव के पुजारी हेमंत तारे एवं उनकी माताजी द्वारा बाड़ी का पूजन किया जा रहा है।पानसेमल खेतिया सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने सहपरिवार कुशल कामना के साथ पूजा अर्चना की।चैत्र नवरात्र में परिवारों द्वारा विधिविधान से माताजी की स्थापना कर पूजन किया जाता है। श्रीराम मंदिर पर महिलाओं द्वारा भक्ति भाव एवं उल्लास के साथ गणगौर गीत एवं झालरिए गाए जा रहे है।निमाड़ी समाज गणगौर उत्सव समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 8 से 10 परिवारों में माताजी के रथ बनाए गए हैं,तीज तिथि पर बाड़ी खुलने के बाद रथों को मंदिर परिसर में लाया जाता है जहां माताजी के दर्शन कर उन्हें ढोल बाजे के साथ घर पर लाया जाता है।रविवार को श्यामलाल उपाध्याय के परिवार में माताजी के रथ विश्राम करेंगे जिसके बाद माताजी का विसर्जन गणगौर घाट पर किया जाता है।उत्सव के दौरान पुलिस थाना प्रभारी मंशाराम वगेन एवं नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था। ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है। फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    1
    बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था।
ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है।
एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है।
फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नवरात्रि चित्र मास गणगौर पर्व एवं ईद को मध्य नजर देखते हुए सनावत पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमें एस डी ओ पी डी आप अर्चना रावत एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव बलवाड़ा थाना प्रभारी बैंड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुरएवं अनेक पुलिस बल ने सनावद में फ्लैग मार्च निकाला सभी जनता से अनुरोध किया कि त्योहार को सौहाद और शांतिपूर्वक बनाएं
    1
    नवरात्रि चित्र मास गणगौर पर्व एवं ईद को मध्य नजर देखते हुए सनावत पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमें एस डी ओ पी डी आप अर्चना रावत एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव बलवाड़ा थाना प्रभारी बैंड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुरएवं अनेक पुलिस  बल ने सनावद में फ्लैग मार्च निकाला सभी जनता से अनुरोध किया कि त्योहार को सौहाद और शांतिपूर्वक बनाएं
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खरगोन में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या | झिरनिया में पति गिरफ्तार | MP Crime News
    1
    खरगोन में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या | झिरनिया में पति गिरफ्तार | MP Crime News
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Mukesh
    1
    Post by Mukesh
    user_Mukesh
    Mukesh
    पत्रकार राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मोनालिसा - फरहान के विवाह को लेकर खरगोन/बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा कि मोनालिसा और फरहान का विवाह हिंदू मैरेज एक्ट का उल्लंघन है,जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    1
    मोनालिसा - फरहान के विवाह को लेकर खरगोन/बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा कि मोनालिसा और फरहान का विवाह हिंदू मैरेज एक्ट का उल्लंघन है,जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by प्रभु रंसोरे
    1
    Post by प्रभु रंसोरे
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026* *"जल शक्ति से नव भक्ति" कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्त्रोत पूजन का शुभारंभ* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद(योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म प्र शासन) के मार्गदर्शन में विकासखंड नालछा के अंतर्गत नवांकुर योजना अंर्तगत चयनित समिति, श्री क्षत्रिय मराठा सेवा समिति नयापुरा,एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति मांडव,एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति”* कार्यक्रम में आमजन की सेवा एवं परोपकार की भावना को जागृत करते हुए मांडव के वार्ड क्रमांक 7 सिंगोड़ी में स्थित प्राचीन चम्पा बावड़ी(मांडव)में *जल स्त्रोत पूजन * का शुभारंभ किया गया,एवं साफ सफाई ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स एवं परामर्शदाता रविन्द्र परिहार,समिति अध्यक्ष रतन बामनिया अन्य सदस्य गण ग्रामीण जन, स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।इस पहल से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा भाव को भी मजबूती मिलेगी।उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नालछा के विकासखंड समन्वक श्री सचिन त्रिवेदी द्वारा दी गई।
    4
    *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026*
*"जल शक्ति से नव भक्ति" कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्त्रोत पूजन का शुभारंभ*
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
नालछा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद(योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म प्र शासन) के मार्गदर्शन में विकासखंड नालछा के अंतर्गत नवांकुर योजना अंर्तगत चयनित समिति, श्री क्षत्रिय मराठा सेवा समिति नयापुरा,एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति मांडव,एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति”* कार्यक्रम में आमजन की सेवा एवं परोपकार की भावना को जागृत करते हुए मांडव के वार्ड क्रमांक 7 सिंगोड़ी में स्थित प्राचीन चम्पा बावड़ी(मांडव)में *जल स्त्रोत पूजन * का शुभारंभ किया गया,एवं साफ सफाई ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स एवं परामर्शदाता रविन्द्र परिहार,समिति अध्यक्ष रतन बामनिया अन्य सदस्य गण ग्रामीण जन, स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।इस पहल से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा भाव को भी मजबूती मिलेगी।उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नालछा के विकासखंड समन्वक श्री सचिन त्रिवेदी द्वारा दी गई।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.