logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: तमिल भाषा में आया ईमेल, 15 जहरीले गैस बम रखने का दावा, जांच में कुछ नहीं मिला बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था। ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है। फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

6 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

बड़वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: तमिल भाषा में आया ईमेल, 15 जहरीले गैस बम रखने का दावा, जांच में कुछ नहीं मिला बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था। ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है। फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था। ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है। फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    1
    बड़वानी। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें तमिल भाषा में 15 जहरीले गैस बम न्यायालय परिसर में रखने का दावा किया गया था।
ईमेल दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें 1 बजे विस्फोट होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी बड़वानी को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
मौके पर पहुंचे बम स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या जहरीली सामग्री नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी धमकी का प्रतीत हो रहा है।
एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस तरह के संदेश लोगों में भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि नवदुर्गा और ईद जैसे त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश रची जाती है।
फिलहाल साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Hemant Nagziriya
    1
    Post by Hemant Nagziriya
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • के साथ ठगी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक किन्नर जैसे दिखने वाला व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ प्रेम फलिया क्षेत्र में पहुंचा, जहां कविता गोयल कार्यरत हैं। दोनों आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाकर और भ्रमित कर उनके सुहाग की रक्षा का झांसा दिया। इसी दौरान चालाकी से उनके गले के जेवर उतरवा लिए। बदले में उन्हें गेहूं की पूड़ी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अंजान व्यक्तियों के बहकावे में न आएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
    1
    के साथ ठगी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक किन्नर जैसे दिखने वाला व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ प्रेम फलिया क्षेत्र में पहुंचा, जहां कविता गोयल कार्यरत हैं।
दोनों आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाकर और भ्रमित कर उनके सुहाग की रक्षा का झांसा दिया। इसी दौरान चालाकी से उनके गले के जेवर उतरवा लिए। बदले में उन्हें गेहूं की पूड़ी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अंजान व्यक्तियों के बहकावे में न आएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *निवाली के नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर में पहला नवरात्रि उत्सव: दिव्य श्रृंगार और यज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *जीर्णोद्धारित भव्य मंदिर में ध्वजारोहण; महिला मंडल के झालरिया गीतों से गूंजी गलियां; गायत्री मंदिर में नवचंडी महायज्ञ प्रारंभ* निवाली: 20 मार्च शुक्रवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि नगरवासियों के लिए विशेष हर्षोल्लास लेकर आई है क्योंकि नगर के गुमडीया रोड़ स्थित एकमात्र मां दुर्गा के नवनिर्मित मंदिर में यह पहला नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। भीमसिंह पिपलोदे परिवार द्वारा जिर्णोद्धारीत इस भव्य मंदिर में नवरात्रि के पहले ही दिन से भक्तों का तांता लगा हुआ है। ​उत्सव की भव्यता और श्रृंगार ​नवरात्रि के प्रथम दिन, मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और धोया गया। मंदिर के ऊंचे गुंबद पर नई ध्वजा फहराई गई, जो दूर से ही भक्तों को आकर्षित कर रही थी। मंदिर के सेवक इंजीनियर जीतेन्द्र पिपलोदे और विष्णु पिपलोदे ने बताया कि नवरात्रि के विशेष अवसर पर माता का अभिषेक, अद्भुत श्रृंगार और पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा, "माता का श्रृंगार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अत्यंत आकर्षक रूप से किया गया है और नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष श्रृंगार जारी रहेगा।" भक्तों के अनुसार, मां दुर्गा का यह दिव्य रूप अत्यंत अलौकिक है। *​धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती* ​नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सपरिवार बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। महाआरती में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है, जहां भक्त ढोल-मजीरों के साथ माता का गुणगान कर रहे हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि मुख्य यजमान और प्रसादी की व्यवस्था श्रद्धालु स्वयं आगे आकर कर रहे हैं, जो उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है। *​सांस्कृतिक संध्या और झालरिया गीत* ​शाम के समय, मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। महिला मंडल द्वारा गणगौर माता के झालरिया गीत और भजन गाए जा रहे हैं। इन पारंपरिक गीतों की स्वर लहरियां पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। महिलाओं द्वारा गाए गए ये गीत नगरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नगर के अन्य मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर विशेष साज-सज्जा की गई है। नगरवासी भक्ति भाव से ओत-प्रोत हैं और मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। *​हवन और आहुतियां* ​गायत्री मंदिर में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। यहां चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, गुरुवार को विधिविधान से नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ पिछले 43 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1984 में स्वर्गीय पं. पंढरीनाथज गुप्ता द्वारा की गई थी। इस परंपरा को आज भी भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा और निष्ठा से निभाया जा रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक हवन किया जा रहा है, जिसमें यजमान के रूप में त्रिलोक सोनी आहुतियां डलवा कर हवन संपंन्न करवा रहे हैं । समिति के प्रमोद यादव व दिनेश वाणी ने बताया कि महायज्ञ के लिए हवन सामग्री, प्रसादी और पूजा-अर्चना की सभी व्यवस्थाएं यजमानों द्वारा ही की जाती हैं। यह हवन नगर के श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। *​माता की बाड़ी और गणगौर पर्व* ​नगर में गणगौर पर्व को लेकर भी विशेष उत्साह है। महिलाओं द्वारा गणगौर माता के झालरिया गीत गली-कूचों में गूंज रहे हैं। 21 मार्च को कल शनिवार को गणगौर माता की बाड़ी खुलेगी। मंदिर चौक स्थित पंडित परिवार के घर में माता की बाड़ी लगाई गई है। नगरवासी वहां गणगौर माता के स्वरूप जवारों के दर्शन कर पूजन करेंगे। जवारों को रथ में गाजे-बाजे के साथ सजाकर घर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में पानी व बिजली व अन्य समुचित व्यवस्था नगर परीषद व्दारा की गई है। गायत्री यज्ञ मे महिला मंडल उषा वाणी, दिनेश वाणी, चंदू वाणी, प्रमोद यादव और विनोद वर्मा सहित अन्य सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। ​निवाली में चैत्र नवरात्रि और गणगौर पर्व का यह संगम नगरवासियों के लिए भक्ति और उल्लास का संदेश लेकर आया है। मां दुर्गा का आकर्षक श्रृंगार और गायत्री मंदिर का महायज्ञ इस उत्सव को और भी दिव्य बना रहे हैं। नगरवासियों की अटूट आस्था और उत्साह देखते ही बनता है।
    4
    *निवाली के नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर में पहला नवरात्रि उत्सव: दिव्य श्रृंगार और यज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण*
*जीर्णोद्धारित भव्य मंदिर में ध्वजारोहण; महिला मंडल के झालरिया गीतों से गूंजी गलियां; गायत्री मंदिर में नवचंडी महायज्ञ प्रारंभ*
निवाली: 20 मार्च शुक्रवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि नगरवासियों के लिए विशेष हर्षोल्लास लेकर आई है क्योंकि नगर के गुमडीया रोड़ स्थित एकमात्र मां दुर्गा के नवनिर्मित मंदिर में यह पहला नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। भीमसिंह पिपलोदे परिवार द्वारा जिर्णोद्धारीत इस भव्य मंदिर में नवरात्रि के पहले ही दिन से भक्तों का तांता लगा हुआ है।
​उत्सव की भव्यता और श्रृंगार
​नवरात्रि के प्रथम दिन, मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और धोया गया। मंदिर के ऊंचे गुंबद पर नई ध्वजा फहराई गई, जो दूर से ही भक्तों को आकर्षित कर रही थी। मंदिर के सेवक इंजीनियर जीतेन्द्र पिपलोदे और विष्णु पिपलोदे ने बताया कि नवरात्रि के विशेष अवसर पर माता का अभिषेक, अद्भुत श्रृंगार और पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा, "माता का श्रृंगार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अत्यंत आकर्षक रूप से किया गया है और नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष श्रृंगार जारी रहेगा।" भक्तों के अनुसार, मां दुर्गा का यह दिव्य रूप अत्यंत अलौकिक है।
*​धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती*
​नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सपरिवार बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। महाआरती में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है, जहां भक्त ढोल-मजीरों के साथ माता का गुणगान कर रहे हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि मुख्य यजमान और प्रसादी की व्यवस्था श्रद्धालु स्वयं आगे आकर कर रहे हैं, जो उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है।
*​सांस्कृतिक संध्या और झालरिया गीत*
​शाम के समय, मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। महिला मंडल द्वारा गणगौर माता के झालरिया गीत और भजन गाए जा रहे हैं। इन पारंपरिक गीतों की स्वर लहरियां पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। महिलाओं द्वारा गाए गए ये गीत नगरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नगर के अन्य मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर विशेष साज-सज्जा की गई है। नगरवासी भक्ति भाव से ओत-प्रोत हैं और मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
*​हवन और आहुतियां*
​गायत्री मंदिर में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। यहां चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, गुरुवार को विधिविधान से नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ पिछले 43 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1984 में स्वर्गीय पं. पंढरीनाथज गुप्ता द्वारा की गई थी। इस परंपरा को आज भी भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा और निष्ठा से निभाया जा रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक हवन किया जा रहा है, जिसमें यजमान के रूप में त्रिलोक सोनी आहुतियां डलवा कर हवन संपंन्न करवा रहे हैं । समिति के प्रमोद यादव व दिनेश वाणी ने बताया कि महायज्ञ के लिए हवन सामग्री, प्रसादी और पूजा-अर्चना की सभी व्यवस्थाएं यजमानों द्वारा ही की जाती हैं। यह हवन नगर के श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
*​माता की बाड़ी और गणगौर पर्व*
​नगर में गणगौर पर्व को लेकर भी विशेष उत्साह है। महिलाओं द्वारा गणगौर माता के झालरिया गीत गली-कूचों में गूंज रहे हैं। 21 मार्च को कल शनिवार को गणगौर माता की बाड़ी खुलेगी। मंदिर चौक स्थित पंडित परिवार के घर में माता की बाड़ी लगाई गई है। नगरवासी वहां गणगौर माता के स्वरूप जवारों के दर्शन कर पूजन करेंगे। जवारों को रथ में गाजे-बाजे के साथ सजाकर घर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में पानी व बिजली व अन्य समुचित व्यवस्था नगर परीषद व्दारा की गई है। गायत्री यज्ञ मे महिला मंडल  उषा वाणी, दिनेश वाणी, चंदू वाणी, प्रमोद यादव और विनोद वर्मा सहित अन्य सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
​निवाली में चैत्र नवरात्रि और गणगौर पर्व का यह संगम नगरवासियों के लिए भक्ति और उल्लास का संदेश लेकर आया है। मां दुर्गा का आकर्षक श्रृंगार और गायत्री मंदिर का महायज्ञ इस उत्सव को और भी दिव्य बना रहे हैं। नगरवासियों की अटूट आस्था और उत्साह देखते ही बनता है।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    3 hrs ago
  • पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में तेज हवाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ जनप्रतिनिधि,किसान एवं ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे। किसानों से मिलकर उन्होंने यथासंभव सहायता हेतु आश्वस्त की भी किया है।
    1
    पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में तेज हवाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ जनप्रतिनिधि,किसान एवं ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे। किसानों से मिलकर उन्होंने यथासंभव सहायता हेतु आश्वस्त की भी किया है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
    1
    बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    23 hrs ago
  • वरला में होटल व्यवसाय की पड़ोसी ने रहा चलते गाड़ी की टक्कर मारकर गाड़ी से गिराया और पत्थरों से मारा जिससे हालत खराब हुई अस्पताल पहुंचे तक व्यवसाय करने वाले को डॉक्टर में सूरत घोषित कर दिया
    1
    वरला में होटल व्यवसाय की पड़ोसी ने रहा चलते गाड़ी की टक्कर मारकर गाड़ी से गिराया और पत्थरों से मारा जिससे हालत खराब हुई अस्पताल पहुंचे तक व्यवसाय करने वाले को डॉक्टर में सूरत घोषित कर दिया
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.