logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी जिले में तेज़ आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

2 hrs ago
user_Panth bhatia
Panth bhatia
Sendhwa, Barwani•
2 hrs ago

बड़वानी जिले में तेज़ आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

More news from Barwani and nearby areas
  • बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
    1
    बड़वानी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात करीब 9:10 बजे मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार से बड़े ओले गिरने और झमाझम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत वार्ड 14 में स्टॉप डैम गहरीकरण किया गया निवाली 19 मार्च ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर में नगर परिषद निवाली बुजुर्ग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर में गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 पटेल फलिया सेंधवा रोड नाले स्टॉप डेम गहरीकरण कार्य उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजन कर स्टॉप डेम पर श्रमदान करते हुए साफ सफाई एवं गाद निकाली। गाद निकलने से उक्त डेम गहरीकरण हो गया जिससे की पानी का संग्रहण अधिक हो सकेगा। नगर परिषद द्वारा इस अभियान के अंतर्गत नगर के अन्य कुऐ एवं बावडी की भी गाद निकालकर गहरीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, पार्षद दिलीप जाधव, संतोष राठौड़ नगर के अशोक वाणी, सीएमओ रूपसिंह सोलंकी ,राजस्व उप निरीक्षक केतराम ब्राह्मणे,विवेक चंद्रात्रे, नगर परिषद स्टाफ एवं नगर वासी उपस्थित थे।
    4
    नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत वार्ड 14 में स्टॉप डैम गहरीकरण किया गया
निवाली 19 मार्च ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर में नगर परिषद निवाली बुजुर्ग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर में गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 पटेल फलिया सेंधवा रोड नाले स्टॉप डेम गहरीकरण कार्य उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजन कर  स्टॉप डेम पर श्रमदान करते हुए  साफ सफाई एवं गाद निकाली। गाद निकलने से उक्त डेम गहरीकरण हो गया जिससे की पानी का संग्रहण अधिक हो सकेगा। नगर परिषद द्वारा इस अभियान के अंतर्गत नगर के अन्य कुऐ एवं बावडी की भी गाद निकालकर गहरीकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, पार्षद दिलीप जाधव, संतोष राठौड़ नगर के अशोक वाणी,  सीएमओ रूपसिंह सोलंकी ,राजस्व उप निरीक्षक केतराम ब्राह्मणे,विवेक चंद्रात्रे, नगर परिषद स्टाफ एवं नगर वासी उपस्थित थे।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    8 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी में आगामी त्योहार ईद, गणगौर, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस थाना नागलवाड़ी में सर्व समाज की शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। बैठक में निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर उत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्राम में साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का निर्णय लिया गया। विसर्जन स्थल पर स्थित कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया किसी भी प्रकार का अनेतिकअवैध काम गणगौर स्थल पर नहीं किया जाएगा बैठक में थाना प्रभारी टीआई माधव सिंह सोलंकी, ग्राम सरपंच सुभाष भंवर, ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मण मुलेवा, जगदीश काग, रमेश मुकाती, प्रकाश कालमे सहित पत्रकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
    1
    आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी में आगामी त्योहार ईद, गणगौर, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस थाना नागलवाड़ी में सर्व समाज की शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर उत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्राम में साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का निर्णय लिया गया। विसर्जन स्थल पर स्थित कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया किसी भी प्रकार का अनेतिकअवैध काम गणगौर स्थल पर नहीं किया जाएगा
बैठक में थाना प्रभारी टीआई माधव सिंह सोलंकी, ग्राम सरपंच सुभाष भंवर, ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मण मुलेवा, जगदीश काग, रमेश मुकाती, प्रकाश कालमे सहित पत्रकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पानसेमल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर टैंकर वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि राजनीति करना काजल की कोठी से निकलने जैसा है, मैंने हमेशा इमानदारी से काम किया है।
    1
    पानसेमल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर टैंकर वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि राजनीति करना काजल की कोठी से निकलने जैसा है, मैंने हमेशा इमानदारी से काम किया है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई। बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई।
बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है
    1
    मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है
    user_Bhaskar Rao
    Bhaskar Rao
    Teacher भीकनगाँव, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हिंदू नव वर्ष पर मांडू के मंदिरों में धर्मध्वजा फहराई: 250 वर्षों से संत कर रहे चतुर्भुज रामकोट परिक्रमा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में हिंदू नव वर्ष (गुड़ी पड़वा) का पहला दिन भव्य आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के 11 शिखरों पर 3 फीट से 31 फीट तक की भगवा धर्म ध्वजाएं फहराई गईं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नव संवत्सर के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। विश्व के एकमात्र चारभुजाधारी भगवान राम की प्रतिमा के साथ ही राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान सहित सभी देवी-देवताओं का महा अभिषेक विशेष औषधियों और पंचामृत से किया गया। साधु-संतों, आचार्यों और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पांजलि और महाआरती के साथ अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान ढोल, ताशे, नगाड़े और झांझ-मंजीरे बजाए गए।मंदिर में आचार्य पंडितों और गुरुकुल के बच्चों के साथ हाथों में ध्वज लेकर प्रभात फेरी भी निकाली गई। हनुमान मंदिरों में भी 11 फीट तक के ध्वज चढ़ाए गए। भक्तों ने उत्साहपूर्वक नए साल का स्वागत किया और घरों तक विशेष तैयारियां की गईं। चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने चतुर्भुज रामनगरी के प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वज फहराई और हर घर में रामनवमी पर दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
    2
    हिंदू नव वर्ष पर मांडू के मंदिरों में धर्मध्वजा फहराई: 250 वर्षों से संत कर रहे चतुर्भुज रामकोट परिक्रमा
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में हिंदू नव वर्ष (गुड़ी पड़वा) का पहला दिन भव्य आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के 11 शिखरों पर 3 फीट से 31 फीट तक की भगवा धर्म ध्वजाएं फहराई गईं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नव संवत्सर के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
विश्व के एकमात्र चारभुजाधारी भगवान राम की प्रतिमा के साथ ही राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान सहित सभी देवी-देवताओं का महा अभिषेक विशेष औषधियों और पंचामृत से किया गया। साधु-संतों, आचार्यों और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पांजलि और महाआरती के साथ अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान ढोल, ताशे, नगाड़े और झांझ-मंजीरे बजाए गए।मंदिर में आचार्य पंडितों और गुरुकुल के बच्चों के साथ हाथों में ध्वज लेकर प्रभात फेरी भी निकाली गई। हनुमान मंदिरों में भी 11 फीट तक के ध्वज चढ़ाए गए। भक्तों ने उत्साहपूर्वक नए साल का स्वागत किया और घरों तक विशेष तैयारियां की गईं।
चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ.
नरसिंह दास महाराज ने चतुर्भुज रामनगरी के प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वज फहराई और हर घर में रामनवमी पर दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • सेंधवा के बलवाड़ी क्षेत्र में ढाबा संचालक निलेश भावसार की पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
    1
    सेंधवा के बलवाड़ी क्षेत्र में ढाबा संचालक निलेश भावसार की पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.