बड़वानी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई। बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

- बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई। बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।1
- आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी में आगामी त्योहार ईद, गणगौर, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस थाना नागलवाड़ी में सर्व समाज की शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। बैठक में निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर उत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्राम में साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का निर्णय लिया गया। विसर्जन स्थल पर स्थित कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया किसी भी प्रकार का अनेतिकअवैध काम गणगौर स्थल पर नहीं किया जाएगा बैठक में थाना प्रभारी टीआई माधव सिंह सोलंकी, ग्राम सरपंच सुभाष भंवर, ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मण मुलेवा, जगदीश काग, रमेश मुकाती, प्रकाश कालमे सहित पत्रकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।1
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर के व्यस्त रावजी बाजार (राजवाड़ा क्षेत्र) थाना इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पति को दूसरी महिला (जिसे पहली पत्नी 'सौतन' कह रही थी) के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही जोरदार हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पहली पत्नी को बीच सड़क/चौराहे पर जमकर पीटना शुरू कर दिया।1
- मध्य प्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थियों के चयन के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर भ्रमण कर अपने अनुभव साझा किए।1
- आदिवासी के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर राजपूत लोक नौकरी करें है1
- Post by Ajaymeda1
- बड़वानी। शहर के सेगांव टेकड़ी स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार रात 8 बजे मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव के साथ राम नवमी पर्व भी पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म के पावन क्षण पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही 31 मार्च को मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन में शहर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंगने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे प्रमुख आकर्षण 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पालकी यात्रा होगी। यह यात्रा शाम 4 बजे राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेगांव स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। पालकी यात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की झांकियां, भजन मंडलियां, ढोल-नगाड़े और आकर्षक सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर जयकारों के साथ शहर को भक्तिमय बना देंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें व्यवस्था, प्रसादी वितरण, साफ-सफाई, सजावट एवं सुरक्षा की जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं। नगर में पालकी यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सेगांव टेकड़ी स्थित यह श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजित हनुमानजी की पाषाण प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। प्रतिवर्ष यहां आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रातःकालीन आरती के पश्चात हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से इस पुण्य आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में सजावट और तैयारियों का कार्य प्रारंभ हो चुका है1