Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर के व्यस्त रावजी बाजार (राजवाड़ा क्षेत्र) थाना इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पति को दूसरी महिला (जिसे पहली पत्नी 'सौतन' कह रही थी) के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही जोरदार हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पहली पत्नी को बीच सड़क/चौराहे पर जमकर पीटना शुरू कर दिया।
Panth bhatia
मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर के व्यस्त रावजी बाजार (राजवाड़ा क्षेत्र) थाना इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पति को दूसरी महिला (जिसे पहली पत्नी 'सौतन' कह रही थी) के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही जोरदार हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पहली पत्नी को बीच सड़क/चौराहे पर जमकर पीटना शुरू कर दिया।
More news from Barwani and nearby areas
- मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर के व्यस्त रावजी बाजार (राजवाड़ा क्षेत्र) थाना इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पति को दूसरी महिला (जिसे पहली पत्नी 'सौतन' कह रही थी) के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही जोरदार हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पहली पत्नी को बीच सड़क/चौराहे पर जमकर पीटना शुरू कर दिया।1
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- बड़वानी: 5 हजार की रिश्वत लेते निवाली BRC रंगे हाथ गिरफ्तार, सब इंजीनियर पर भी कार्रवाई लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाली के बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है। डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार में काम पूरा कर लें और शेष रकम में से 2-2 हजार रुपये उन्हें तथा 1 हजार रुपये बड़वानी में देने को कहा। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिक्षक जितेंद्र सोनी को आज राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई। बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।1
- मध्य प्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थियों के चयन के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर भ्रमण कर अपने अनुभव साझा किए।1
- *विद्युत मंडल की केबल तार टूटने से आगजनी की घटना के बाद ब्लॉक* *कांग्रेस ने धरना देकर अधिकारियों से की* *चर्चा**। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद। ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में खेत में विद्युत मंडल की केबल तार टूटने के बाद अनेक खेत में आगजनी की हुई। घटना के बाद कांग्रेस ने ग्राम सताजना में धरना देकर राजस्व एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों से चर्चा की। जहां किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। इसकी मांग अधिकारियों को ज्ञापन देकर की गई। ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रवीण चंगर और विद्युत मंडल के डीई अलिंद देशपांडे और ग्रामीण एई कुंदन भंवर से चर्चा की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि पिछले दिनों किसानों के खेत में हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक्टर और एकड़ के अनुसार सरकार ने जो मुआवजा निर्धारित किया है। वह कम है।दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया गया कि सनावद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसले नष्ट हो रही है। क्षेत्र के भोगावा सिपानी, रावेरखेडी, बड़गांव, डुडगांव, कालबरड, गवल, रूपखेडा, खंगवाडा में आगजनी की घटना घटित हुई। जिसमें अनेक किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रथम दृष्टि से आगजनी की घटनाएं खेतों में झुलते तारों में शार्ट सर्किट से होने की जानकारी मिल रही है। आपसे निवेदन है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों के खेतों में झुल रहे तारों का दुरस्तीकरण किया जाए। उक्त घटना के कारण प्रभावित किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अधिकांश किसान ऋण लेकर खेती करते हैं। और फसल नष्ट होने से वे कर्ज चुकाने में भी असमर्थ हो गए हैं। प्रभावित किसानों कों समर्थन मुल्य के अनुसार ही मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने बताया कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र सर्वे करवाए। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में आए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिन किसानों का नुकसान अधिक हुआ है। उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए। अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ। तो कांग्रेस भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी। धरने के दौरान युवा नेता नकुल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मोंतारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल चौधरी बेड़ियां ब्लाक अध्यक्ष राकेश बर्मन भीम सिंह चौहान महेश यादव रवि यादव मुकेश कौशल द्वारका प्रसाद दशोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है1
- बड़वानी। हिंदू नववर्ष गुड़ी पडवा सहित गणगौर,श्री रामनवमी एवं ईद त्योहार के को दृष्टिगत रखते हुए SP बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में बड़वानी थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी उत्सवों को सौहाद्र एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराए जाने के साथ ही रामनवमी जुलूस के संबंध मे चर्चा की गई। भव्य आयोजनो के दौरान व्यवस्था,मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए कि आयोजनों के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने,आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई।बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे,सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान,थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन,CMO बड़वानी सोनाली शर्मा,तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार,शांति समिति सदस्यो सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।1