Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के शिक्षकों ने समझायाHPV क्यों लड़कियों को लेना जरूरी है मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है
Bhaskar Rao
मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के शिक्षकों ने समझायाHPV क्यों लड़कियों को लेना जरूरी है मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, अहिरखेड़ा के दो शिक्षक के साक्षात्कार को जरूर देखें! इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी गई है1
- *विद्युत मंडल की केबल तार टूटने से आगजनी की घटना के बाद ब्लॉक* *कांग्रेस ने धरना देकर अधिकारियों से की* *चर्चा**। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद। ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में खेत में विद्युत मंडल की केबल तार टूटने के बाद अनेक खेत में आगजनी की हुई। घटना के बाद कांग्रेस ने ग्राम सताजना में धरना देकर राजस्व एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों से चर्चा की। जहां किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। इसकी मांग अधिकारियों को ज्ञापन देकर की गई। ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रवीण चंगर और विद्युत मंडल के डीई अलिंद देशपांडे और ग्रामीण एई कुंदन भंवर से चर्चा की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि पिछले दिनों किसानों के खेत में हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक्टर और एकड़ के अनुसार सरकार ने जो मुआवजा निर्धारित किया है। वह कम है।दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया गया कि सनावद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसले नष्ट हो रही है। क्षेत्र के भोगावा सिपानी, रावेरखेडी, बड़गांव, डुडगांव, कालबरड, गवल, रूपखेडा, खंगवाडा में आगजनी की घटना घटित हुई। जिसमें अनेक किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रथम दृष्टि से आगजनी की घटनाएं खेतों में झुलते तारों में शार्ट सर्किट से होने की जानकारी मिल रही है। आपसे निवेदन है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों के खेतों में झुल रहे तारों का दुरस्तीकरण किया जाए। उक्त घटना के कारण प्रभावित किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अधिकांश किसान ऋण लेकर खेती करते हैं। और फसल नष्ट होने से वे कर्ज चुकाने में भी असमर्थ हो गए हैं। प्रभावित किसानों कों समर्थन मुल्य के अनुसार ही मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने बताया कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र सर्वे करवाए। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द उनके खाते में आए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिन किसानों का नुकसान अधिक हुआ है। उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए। अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ। तो कांग्रेस भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी। धरने के दौरान युवा नेता नकुल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मोंतारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल चौधरी बेड़ियां ब्लाक अध्यक्ष राकेश बर्मन भीम सिंह चौहान महेश यादव रवि यादव मुकेश कौशल द्वारका प्रसाद दशोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- नेपानगर में 9 मार्च से धरना आंदोलन पर बैठे पार्षद के साथ वार्ड क्रमांक 3 के वार्ड वासियों द्वारा आज नगर पालिका के सामने मटका फोड़ कर नगरपालिका को जागने का प्रयास किया गया है l वार्ड वासियों का कहना है कि हमारे वार्ड में पानी की समस्या दो से तीन वर्षों से चल रही है उसके साथ रोड की व्यवस्था जर्जर हो चुकी है लाइट बराबर लगी नहीं है वार्ड में नालियों की व्यवस्थित नहीं है मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्ड वासियों ने नगरपालिका के समक्ष आकर विरोध ज्यादा कर नारेबाजी की l राजेश पटेल उर्फ लारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यहां पर हम सभी व्यक्तिगत समस्याओं को या स्वार्थ के लिए नहीं बैठे हैं आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो वार्ड में अधूरे कार्यों को लेकर हम बैठे हैं और जिसका साथ वार्ड वासी हम सभी को दे रहे हैं जब तक वार्ड की समस्याएं हल नहीं होगी हम यथावत ऐसे ही बैठे रहेंगे धरने पर बैठे रहेंगे l पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल से पूछने पर की नगर पालिका परिषद आपकी कांग्रेस की है और आप भी कांग्रेस के हैं फिर नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि आप लोगों ने उन्हें धरने पर बैठने से अवगत नहीं कराया था इसमें आपका क्या कहना है पटेल का कहना है कि हमने समय-समय पर उन्हें अवगत कराया किंतु क्या कारण है कि वह हमारा साथ नहीं दे रही है इससे वह स्पष्ट नजर आता है कि वह हम सभी से अलग है और 9 मार्च से हम धरने पर बैठे हैं अभी तक नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल ने हमसे संपर्क नहीं किया है1
- Post by Danish Raza Khan1
- मध्यप्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक, जाम गेट के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले कार से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसे देखकर ड्राइवर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और चलती गाड़ी से कूद गया। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। घटना माधवपुरा के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन समय पर लिया गया ड्राइवर का फैसला उसकी जान बचाने में कामयाब रहा।1
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- आज मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14-15 वर्ष की बालिकाओं को 'सर्वाइकल कैंसर' से बचाव हेतु HPV वैक्सीन लगाई गई। संस्था की अध्यक्ष उषा राव जी के नेतृत्व में स्कूल ने इस स्वास्थ्य मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। ✅ लक्ष्य: कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते कदम। ✅ सहयोग: स्वास्थ्य विभाग एवं मां शारदा विद्या निकेतन प्रबंधन।1