आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी में आगामी त्योहार ईद, गणगौर, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस थाना नागलवाड़ी में सर्व समाज की शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। बैठक में निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर उत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्राम में साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का निर्णय लिया गया। विसर्जन स्थल पर स्थित कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया किसी भी प्रकार का अनेतिकअवैध काम गणगौर स्थल पर नहीं किया जाएगा बैठक में थाना प्रभारी टीआई माधव सिंह सोलंकी, ग्राम सरपंच सुभाष भंवर, ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मण मुलेवा, जगदीश काग, रमेश मुकाती, प्रकाश कालमे सहित पत्रकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

- आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित नागलवाड़ी। धार्मिक नगरी नागलवाड़ी में आगामी त्योहार ईद, गणगौर, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस थाना नागलवाड़ी में सर्व समाज की शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। बैठक में निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर उत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्राम में साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का निर्णय लिया गया। विसर्जन स्थल पर स्थित कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया किसी भी प्रकार का अनेतिकअवैध काम गणगौर स्थल पर नहीं किया जाएगा बैठक में थाना प्रभारी टीआई माधव सिंह सोलंकी, ग्राम सरपंच सुभाष भंवर, ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मण मुलेवा, जगदीश काग, रमेश मुकाती, प्रकाश कालमे सहित पत्रकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।1
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- बड़वानी आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई। बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।1
- मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर के व्यस्त रावजी बाजार (राजवाड़ा क्षेत्र) थाना इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पति को दूसरी महिला (जिसे पहली पत्नी 'सौतन' कह रही थी) के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही जोरदार हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पहली पत्नी को बीच सड़क/चौराहे पर जमकर पीटना शुरू कर दिया।1
- नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत वार्ड 14 में स्टॉप डैम गहरीकरण किया गया निवाली 19 मार्च ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर में नगर परिषद निवाली बुजुर्ग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर में गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 पटेल फलिया सेंधवा रोड नाले स्टॉप डेम गहरीकरण कार्य उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजन कर स्टॉप डेम पर श्रमदान करते हुए साफ सफाई एवं गाद निकाली। गाद निकलने से उक्त डेम गहरीकरण हो गया जिससे की पानी का संग्रहण अधिक हो सकेगा। नगर परिषद द्वारा इस अभियान के अंतर्गत नगर के अन्य कुऐ एवं बावडी की भी गाद निकालकर गहरीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, पार्षद दिलीप जाधव, संतोष राठौड़ नगर के अशोक वाणी, सीएमओ रूपसिंह सोलंकी ,राजस्व उप निरीक्षक केतराम ब्राह्मणे,विवेक चंद्रात्रे, नगर परिषद स्टाफ एवं नगर वासी उपस्थित थे।4
- मध्य प्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थियों के चयन के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर भ्रमण कर अपने अनुभव साझा किए।1
- धार के आनंद चोपाटी पर मिले शव मामले मे जानकारी देते धार नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा1
- राजपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से रमजान माह एवं गणगौर पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम, सीएमओ, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और राजनीतिक व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। बैठक में सभी को त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को भी समझाइश दी गई कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ओवरलोडिंग से बचें तथा लोडिंग वाहनों में सवारी न बैठाएं। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए गानों का वॉल्यूम धीमा रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग के साथ मनाएं।1