Shuru
Apke Nagar Ki App…
kathdumar gau ward no 5 me jamin ko lekar vivad me karib 5 se 6 log ghayal
Anand jaiswal
kathdumar gau ward no 5 me jamin ko lekar vivad me karib 5 se 6 log ghayal
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Anand jaiswal1
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के बाद आवागमन में लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की अन्य वार्ड पार्षद के मदद से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया जिससे और समस्या बढ़ गई है। जहां ज्यादा गढ्ढा था ऐसे जगह को ही छोड़ दिया है जिससे बच्चे एवं बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी को सूचित भी किया गया है मगर अनसुना कर दिया जाता है।1
- सहरसा विधायक Er. I P Gupta Pan ने इंटर टॉपर को किया सम्मानित ,3 छात्राओं को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद का किया वादा #intermediate_result #inter_result1
- सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजलपुर तक पहुंचने के लिए आज तक कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ घना जंगल है, दूसरी ओर नहर, और बीच खेत में यह स्कूल स्थित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं, खासकर बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस गंभीर समस्या की जानकारी क्यों नहीं दी गई। बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जाए। बताया जा रहा है कि यह जमीन राम जानकी ट्रस्ट द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई। अब सवाल यह है कि जब स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं था, तो आखिर इस विद्यालय का निर्माण कैसे कर दिया गया? ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।1
- Post by किरण देव यादव2
- रामनवमी को लेकर गोगरी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। गोगरी अनुमंडल परिसर से रामनवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की शाम चार बजे तक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च गोगरी बाजार होते हुए गोगरी शिव मंदिर तक निकाला गया, जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और लोगों को शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का नेतृत्व गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने किया। उनके साथ गोगरी सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, गोगरी थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह, सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। इस दौरान बाजार क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को देने की अपील की है।1
- सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रशासन के दावों और गैस एजेंसियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करती है। यहाँ 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' की लापरवाही की वजह से आम जनता त्रस्त है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, यहाँ नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।"ग्रामीणों का कहना है कि हम सुबह 8 बजे से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। होम डिलीवरी की बात तो छोड़िए, यहाँ खुद से सिलेंडर ले जाने पर भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।"इस भीषण गर्मी और व्यस्त समय में, ये लोग अपनी बारी के इंतजार में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। आरोप है कि 'मां भगवती HP ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी' पर न तो समय से गैस की बुकिंग हो रही है और न ही मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी जब लोगों का काम नहीं होता, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।1
- Post by Anand jaiswal1