logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Breaking News - विकास की तेज रफ्तार, जनता का अटूट विश्वास लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने के साथ प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बीच 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार की वापसी का दावा किया जा रहा है।

1 hr ago
user_Pankaj Gupta
Pankaj Gupta
Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

Breaking News - विकास की तेज रफ्तार, जनता का अटूट विश्वास लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने के साथ प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बीच 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार की वापसी का दावा किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार
    1
    मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… 

मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे

📍 मुजफ्फरपुर, बिहार
मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… 
मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे
📍 मुजफ्फरपुर, बिहार
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Breaking News - विकास की तेज रफ्तार, जनता का अटूट विश्वास लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने के साथ प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बीच 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार की वापसी का दावा किया जा रहा है।
    1
    Breaking News - विकास की तेज रफ्तार, जनता का अटूट विश्वास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने के साथ प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बीच 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार की वापसी का दावा किया जा रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कीचड़ में उतरे DC मनरेगा, खुल गई पोल- बिजदुवां में चकबंध अधूरा, कागज में 126 मजदूर!!.. 126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध! बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले माधौगढ़ (जालौन)। बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।
    1
    कीचड़ में उतरे DC मनरेगा, खुल गई पोल- बिजदुवां में चकबंध अधूरा, कागज में 126 मजदूर!!..
126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध!
बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले
माधौगढ़ (जालौन)। बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी।
फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप *जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है। ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    1
    अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप
*जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है।
ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है।
ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है।
फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमन फिल्म स्टूडियो 🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂 पता रामकुंड गेट के बगल से बैल बाजार पाठकपुरा उरई हमारे यहां शादी पार्टी धार्मिक आयोजन या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में फोटोग्राफी के लिए संपर्क करें हम शादियों में वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक वीडियो एवं ट्रेडिशनल वीडियो दोनों के लिए बुकिंग करते हैं साथ ही एडिटिंग के दौरान वर बधू के नाम से गाने भी एडिट करते हैं यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें
    1
    अमन फिल्म स्टूडियो 
🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂
पता रामकुंड गेट के बगल से बैल बाजार  पाठकपुरा उरई 
हमारे यहां शादी पार्टी धार्मिक आयोजन या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में फोटोग्राफी के लिए संपर्क करें
हम शादियों में वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक वीडियो एवं ट्रेडिशनल वीडियो दोनों के लिए बुकिंग करते हैं साथ ही एडिटिंग के दौरान वर बधू के नाम से गाने भी एडिट करते हैं यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में कान्हा गौशाला के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जालौन में कान्हा गौशाला के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जालौन। नगर में कान्हा गौशाला संचालित होने के बावजूद पुरानी सब्जी मंडी से नई सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा गाय और नंदी खुलेआम सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर 20 से 25 तक पशुओं के झुंड आसानी से देखे जा सकते हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार गाय और नंदी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। वहीं, कुछ पशुओं की बीमारी और उचित देखभाल के अभाव में मौत होने की बात भी सामने आती रही है। हाल ही में एक नंदी की मौत के बाद गौरक्षकों द्वारा उसे दफनाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि बीमार और घायल पशुओं को समय रहते गौशाला पहुंचाया जाता, तो क्या उनकी स्थिति इतनी गंभीर होती? गौशाला होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे पशु? सरकार और प्रशासन की ओर से गौशालाओं के संचालन एवं पशुओं की व्यवस्था के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में गाय और नंदी सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं? इन्हें कान्हा गौशाला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाने की दिशा में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहनों की चपेट में आ रहे पशु, कौन लेगा जिम्मेदारी? सड़कों पर बैठे और घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है। अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं दुर्घटना में घायल होने वाले पशुओं की देखभाल और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका जालौन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेती है और क्या सड़कों पर घूम रहे गाय एवं नंदियों को कान्हा गौशाला पहुंचाकर उनके लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाती है, या फिर ये पशु इसी तरह सड़कों पर पन्नी खाते, वाहनों की चपेट में आते और मौत का शिकार होते रहेंगे।
    2
    जालौन में कान्हा गौशाला के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जालौन में कान्हा गौशाला के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जालौन। नगर में कान्हा गौशाला संचालित होने के बावजूद पुरानी सब्जी मंडी से नई सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा गाय और नंदी खुलेआम सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर 20 से 25 तक पशुओं के झुंड आसानी से देखे जा सकते हैं।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार गाय और नंदी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। वहीं, कुछ पशुओं की बीमारी और उचित देखभाल के अभाव में मौत होने की बात भी सामने आती रही है।
हाल ही में एक नंदी की मौत के बाद गौरक्षकों द्वारा उसे दफनाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि बीमार और घायल पशुओं को समय रहते गौशाला पहुंचाया जाता, तो क्या उनकी स्थिति इतनी गंभीर होती?
गौशाला होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे पशु?
सरकार और प्रशासन की ओर से गौशालाओं के संचालन एवं पशुओं की व्यवस्था के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में गाय और नंदी सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं? इन्हें कान्हा गौशाला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाने की दिशा में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वाहनों की चपेट में आ रहे पशु, कौन लेगा जिम्मेदारी?
सड़कों पर बैठे और घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है। अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं दुर्घटना में घायल होने वाले पशुओं की देखभाल और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका जालौन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेती है और क्या सड़कों पर घूम रहे गाय एवं नंदियों को कान्हा गौशाला पहुंचाकर उनके लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाती है, या फिर ये पशु इसी तरह सड़कों पर पन्नी खाते, वाहनों की चपेट में आते और मौत का शिकार होते रहेंगे।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • मथुरा-वृंदावन को मिलेगी भव्य पहचान, काशी-अयोध्या की तर्ज पर विकास की तैयारी मथुरा। मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई भव्यता देने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। काशी और अयोध्या की तर्ज पर मथुरा के परिसर को भी भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। इस पहल से श्रद्धालुओं की सुविधाओं, धार्मिक पर्यटन और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मथुरा-वृंदावन को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षक बनाने पर जोर रहेगा।
    1
    मथुरा-वृंदावन को मिलेगी भव्य पहचान, काशी-अयोध्या की तर्ज पर विकास की तैयारी
मथुरा। मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई भव्यता देने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। काशी और अयोध्या की तर्ज पर मथुरा के परिसर को भी भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। इस पहल से श्रद्धालुओं की सुविधाओं, धार्मिक पर्यटन और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मथुरा-वृंदावन को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षक बनाने पर जोर रहेगा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जयसिंह जयराखेड़ा आता थाना जालौन यूपी 92 तहसील कालपी का है कल रात १ बजे अधिक वारिश होने के कारण घर गिर गया है जिसमें किसी को कोई हताहत नहीं हुआ है ग्राम पंचायत जोरखेड़ा जालौन यूपी का मामला है कृपया सरकारी कर्मचारियों से विनम्र निवेदन है कि आप यहां आकर कोई राहत दे आपकी बहुत कृपा होगी
    1
    जयसिंह जयराखेड़ा आता थाना जालौन यूपी 92 तहसील कालपी का है 
कल रात १ बजे अधिक वारिश होने के कारण घर गिर गया है जिसमें किसी को कोई हताहत नहीं हुआ है ग्राम पंचायत जोरखेड़ा जालौन यूपी का मामला है कृपया सरकारी कर्मचारियों से विनम्र निवेदन है कि आप यहां आकर कोई राहत दे आपकी बहुत कृपा होगी
    user_Rajakaran jaurakhera53@gm
    Rajakaran jaurakhera53@gm
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.