logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार

1 hr ago
user_Uttar pradesh ki takat
Uttar pradesh ki takat
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!! जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली। फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।
    1
    जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!!
जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए।
घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली।
फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच,पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी जालौन के कोंच में दीपावली के त्योहार से पहले अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 6,30 बजे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोंच नगर में लाइसेंस धारक आतिशबाजी विक्रेताओं की दुकानों और मकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान टीम ने आतिशबाजी के भंडारण से संबंधित नियमों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार मनोज कुमार और सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोंच कोतवाली क्षेत्र में आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं आवासीय परिसरों की जांच की। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए आतिशबाजी अथवा किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री का अवैध रूप से भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। संयुक्त टीम ने आतिशबाजी विक्रेता जगदीश बिहारी, रमेश चंद्र, देवीदयाल, यशवंत, राजाबाबू, अजय प्रजापति सहित अन्य विक्रेताओं के यहां पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानों और मकानों में आतिशबाजी का कोई अवैध भंडारण नहीं मिला। जांच के बाद प्रशासन ने लाइसेंस धारकों को सख्त हिदायत दी कि वे आतिशबाजी की बिक्री और भंडारण से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। साथ ही दुकानों अथवा आवासीय परिसरों में नियम विरुद्ध विस्फोटक सामग्री का भंडारण नहीं करने की चेतावनी दी गई। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान अवैध आतिशबाजी के भंडारण से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने लोगों से भी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है।
    1
    कोंच,पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
जालौन के कोंच में दीपावली के त्योहार से पहले अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 6,30 बजे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोंच नगर में लाइसेंस धारक आतिशबाजी विक्रेताओं की दुकानों और मकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान टीम ने आतिशबाजी के भंडारण से संबंधित नियमों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तहसीलदार मनोज कुमार और सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोंच कोतवाली क्षेत्र में आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं आवासीय परिसरों की जांच की। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए आतिशबाजी अथवा किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री का अवैध रूप से भंडारण तो नहीं किया जा रहा है।
संयुक्त टीम ने आतिशबाजी विक्रेता जगदीश बिहारी, रमेश चंद्र, देवीदयाल, यशवंत, राजाबाबू, अजय प्रजापति सहित अन्य विक्रेताओं के यहां पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानों और मकानों में आतिशबाजी का कोई अवैध भंडारण नहीं मिला। जांच के बाद प्रशासन ने लाइसेंस धारकों को सख्त हिदायत दी कि वे आतिशबाजी की बिक्री और भंडारण से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। साथ ही दुकानों अथवा आवासीय परिसरों में नियम विरुद्ध विस्फोटक सामग्री का भंडारण नहीं करने की चेतावनी दी गई।
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान अवैध आतिशबाजी के भंडारण से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने लोगों से भी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • शासन की बनाई माधौगढ़ तहसील बनी ‘स्विमिंग पूल’! बारिश के पानी में डूबा तहसील प्रांगण, जलभराव से फरियादियों और कर्मचारियों को परेशानी जनपद जालौन से ग्राउंड रिपोर्ट शासन द्वारा बनाए गए तहसील प्रांगण की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। बारिश के बाद माधौगढ़ तहसील परिसर स्विमिंग पूल में तब्दील हो गया। पूरे परिसर में पानी भरने से फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर लाखों रुपये की लागत से तैयार तहसील परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं है? जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया? देखिए पूरा मामला, जनपद जालौन की माधौगढ़ तहसील से ग्राउंड रिपोर्ट—अखिलेश सोनी के साथ।
    1
    शासन की बनाई माधौगढ़ तहसील बनी ‘स्विमिंग पूल’!

बारिश के पानी में डूबा तहसील प्रांगण, जलभराव से फरियादियों और कर्मचारियों को परेशानी
जनपद जालौन से ग्राउंड रिपोर्ट
शासन द्वारा बनाए गए तहसील प्रांगण की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। बारिश के बाद माधौगढ़ तहसील परिसर स्विमिंग पूल में तब्दील हो गया। पूरे परिसर में पानी भरने से फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आखिर लाखों रुपये की लागत से तैयार तहसील परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं है? जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया?
देखिए पूरा मामला, जनपद जालौन की माधौगढ़ तहसील से ग्राउंड रिपोर्ट—अखिलेश सोनी के साथ।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जालौन नगर पालिका ने कोंच रोड पर पौधरोपण किया मगर पेड़ बिलकुल रोड किनारे लगाये ना ट्री गार्ड ना ही देखभाल जिससे कई पेड़ वाहनों से कुचल गए कई गाय तथा नंदी खा गए.. सवाल ये उठता है क्या वृक्षारोपण केवल गिनती के लिए हुआ था या फोटो ग्राफ़ी के लिए ये तो जालौन नगर पालिका ही बता सकती है भीम राजावत की रिपोर्ट
    1
    जालौन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जालौन नगर पालिका ने कोंच रोड पर पौधरोपण किया मगर पेड़ बिलकुल रोड किनारे लगाये ना ट्री गार्ड ना ही देखभाल जिससे कई पेड़ वाहनों से कुचल गए कई गाय तथा नंदी खा गए.. सवाल ये उठता है क्या वृक्षारोपण केवल गिनती के लिए हुआ था 
या फोटो ग्राफ़ी के लिए ये तो जालौन नगर पालिका ही बता सकती है 


भीम राजावत की रिपोर्ट
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित है एक ऐसा मंदिर जहां मांगा हुआ वरदान खाली नहीं जाता नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर से जुड़ी कुछ खास और रोचक तथ्य दिखाने जा रहे हैं
    1
    जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित है एक ऐसा मंदिर जहां मांगा हुआ वरदान खाली नहीं जाता 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर से जुड़ी कुछ खास और रोचक तथ्य दिखाने जा रहे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेमीकंडक्टर सेक्टर में यूपी की बढ़ती रफ्तार, ताइवान की कंपनियों को निवेश का न्योता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ताइवान की प्रमुख कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी। सरकार का फोकस प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर रहेगा। इसके तहत सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी कंपनियों, सप्लायर्स और सहायक उद्योगों को एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की योजना है। ताइवान की कंपनियों के निवेश से प्रदेश में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। निवेश के साथ रोजगार और तकनीक पर जोर सेमीकंडक्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में ताइवान की कंपनियों के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में नई तकनीक, निवेश और विशेषज्ञता आने का रास्ता खुल सकता है। सरकार निवेशकों को बेहतर औद्योगिक सुविधाएं और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के विस्तार को सरकार की ‘मेक इन यूपी’ और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
    1
    सेमीकंडक्टर सेक्टर में यूपी की बढ़ती रफ्तार, ताइवान की कंपनियों को निवेश का न्योता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ताइवान की प्रमुख कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी। सरकार का फोकस प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर रहेगा। इसके तहत सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी कंपनियों, सप्लायर्स और सहायक उद्योगों को एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की योजना है। ताइवान की कंपनियों के निवेश से प्रदेश में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। निवेश के साथ रोजगार और तकनीक पर जोर सेमीकंडक्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में ताइवान की कंपनियों के साथ सहयोग से उत्तर प्रदेश में नई तकनीक, निवेश और विशेषज्ञता आने का रास्ता खुल सकता है। सरकार निवेशकों को बेहतर औद्योगिक सुविधाएं और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के विस्तार को सरकार की ‘मेक इन यूपी’ और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जोल्हूपुर मोड़ पर गड्ढों से बेहाल सड़क, गड्ढामुक्त यूपी के दावों पर सवाल!! जालौन के जोल्हूपुर मोड़ पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, तो जोल्हूपुर मोड़ की सड़क की यह हालत क्यों है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुरक्षित कराने की मांग की है। जोल्हूपुर मोड़ की यह सड़क सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ बड़े वाहनों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास और बेहतर सड़कों के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। अब सवाल यही है कि आखिर जोल्हूपुर मोड़ की इस बदहाल सड़क की जिम्मेदारी कौन लेगा और सड़क कब गड्ढामुक्त होगी? जनता की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क की मरम्मत कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    जोल्हूपुर मोड़ पर गड्ढों से बेहाल सड़क, गड्ढामुक्त यूपी के दावों पर सवाल!!
जालौन के जोल्हूपुर मोड़ पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, तो जोल्हूपुर मोड़ की सड़क की यह हालत क्यों है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुरक्षित कराने की मांग की है।
जोल्हूपुर मोड़ की यह सड़क सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ बड़े वाहनों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास और बेहतर सड़कों के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। अब सवाल यही है कि आखिर जोल्हूपुर मोड़ की इस बदहाल सड़क की जिम्मेदारी कौन लेगा और सड़क कब गड्ढामुक्त होगी? जनता की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क की मरम्मत कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन.. जालौन में कान्हा गौशाला होने के बावजूद 50 से ज्यादा आवारा पशु क्यों रोज देखा जाता है की पुरानी सब्जी मंडी नई सब्जी मंडी रोड पर और आसपास आपको 20 और 25 के झुंड में गए और नंदी मिल जाएंगे कई नंदी बीमारी से मौत के मुंह में भी चले गए..अभी पिछले दिनों नंदी को गौरक्षकों द्वारा दफनाया भी गया है अगर नंदी गौशाला मे होता तो मारा नहीं जाता नगर पालिका जालौन बिल्कुल भी इस और ध्याननहीं कर रही है आए दिन कोई ना कोई नंदी या गाय वाहन की चपेट में आ जाती घायल हो जाती है इसकी जिम्मेदारी किसकी है इनको गौशाला क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा जब सरकार गौशाला के लिए पर्याप्त संसाधन किए हैं तो यह आवारा रोड पर क्यों घूम रहे हैं यह जिम्मेदारी किसकी है कई बार इसकी शिकायत हुई मगर इस और नगर पालिका ध्यान नहीं देती है अब देखने वाली बात होगी क्या इन सभी गाय और नंदियों को गौशाला पहुंचाया जाता है या फिर यूं ही ऐसे ही वाहनों की टक्कर पन्नी खाते मर जाना इनका नसीब है.. भीमर राजावत की रिपोर्ट
    1
    जालौन.. जालौन में  कान्हा गौशाला होने के बावजूद 50 से ज्यादा आवारा पशु क्यों रोज देखा जाता है की पुरानी सब्जी मंडी नई सब्जी मंडी रोड पर और आसपास आपको 20 और 25 के झुंड में गए और नंदी मिल जाएंगे कई नंदी बीमारी से मौत के मुंह में भी चले गए..अभी पिछले दिनों नंदी को  गौरक्षकों द्वारा दफनाया भी गया है अगर नंदी गौशाला मे होता तो मारा नहीं जाता  नगर पालिका जालौन बिल्कुल भी इस और ध्याननहीं कर रही है आए दिन कोई ना कोई नंदी या गाय वाहन की चपेट में आ जाती घायल हो जाती है इसकी जिम्मेदारी किसकी है इनको गौशाला क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा जब सरकार गौशाला के लिए पर्याप्त संसाधन किए हैं तो यह आवारा रोड पर क्यों घूम रहे हैं यह जिम्मेदारी किसकी है कई बार इसकी शिकायत हुई मगर इस और नगर पालिका ध्यान नहीं देती है अब देखने वाली बात होगी क्या इन सभी गाय और नंदियों को गौशाला पहुंचाया जाता है या फिर यूं ही ऐसे ही वाहनों की टक्कर पन्नी खाते मर जाना इनका नसीब है..

भीमर राजावत की रिपोर्ट
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    1
    माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित
नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.