logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारण में आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में आरबीएसके की टीम करेगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में आरबीएसके की टीम करेगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच • 30 मेडिकल टीमों को डीएम ने किया रवाना • 3 महीने तक चलेगा मेगा हेल्थ अभियान • स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगी डॉक्टरों की टीम जिले के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से 30 विशेष मेडिकल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीमें आगामी तीन महीनों तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में जाकर जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की होगी स्क्रिनिंग:- स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान टीमों द्वारा अनीमिया, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, होठ एवं तालु का फांक, विकृत पैर संरचना, कुल्हा के कम विकास, जन्मजात मोतियाबिंद, बहरापन तथा जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जाएगी। जिन बच्चों में किसी प्रकार की समस्या पाई जाएगी, उन्हें संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से उपचार और नियमित फॉलोअप की सुविधा दी जाएगी। विशेष रूप से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को “बाल हृदय योजना” के अंतर्गत उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। डीपीओ (आईसीडीएस) और जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस दिशा में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। एपिकलेक्ट ऐप के माध्यम से आंकड़ा होगा अपलोड अभियान की पारदर्शिता और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सभी टीमों को प्रतिदिन जांच किए गए बच्चों का डेटा साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, एपिकलेक्ट ऐप के माध्यम से प्रतिदिन फोटो और आंकड़े अपलोड करने को कहा गया है। आरबीएसके के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) को पूरे अभियान की दैनिक निगरानी और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपविकास आयुक्त करेंगे अभियान की निगरानी:- उप विकास आयुक्त इस अभियान की सतत निगरानी करेंगे, जबकि स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाएं भी जमीनी स्तर पर फीडबैक देकर इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान जिले के बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ बीमारियों की समय पर पहचान होगी, बल्कि उन्हें बेहतर और समय पर उपचार भी मिल सकेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, डीआईओ डॉ. सुरेंद्र महतो, डीपीएम अरविन्द कुमार, आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

4 hrs ago
user_Ashraf Journalist
Ashraf Journalist
Local News Reporter Chapra, Saran•
4 hrs ago
1ee9cd54-4657-40d3-9bc3-ba0b59240e82

सारण में आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में आरबीएसके की टीम करेगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में आरबीएसके की टीम करेगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच • 30 मेडिकल टीमों को डीएम ने किया रवाना • 3 महीने तक चलेगा मेगा हेल्थ अभियान • स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगी डॉक्टरों की टीम जिले के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से 30 विशेष मेडिकल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीमें आगामी तीन महीनों तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में जाकर जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की होगी स्क्रिनिंग:- स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान टीमों द्वारा अनीमिया, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, होठ एवं तालु का फांक, विकृत पैर संरचना, कुल्हा के कम विकास, जन्मजात मोतियाबिंद, बहरापन तथा जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जाएगी। जिन बच्चों में किसी प्रकार की समस्या पाई जाएगी, उन्हें संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से उपचार और नियमित फॉलोअप की सुविधा दी जाएगी। विशेष रूप से हृदय रोग से ग्रसित

474fd1d4-f905-4429-bb08-d71f14307184

बच्चों को “बाल हृदय योजना” के अंतर्गत उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। डीपीओ (आईसीडीएस) और जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस दिशा में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। एपिकलेक्ट ऐप के माध्यम से आंकड़ा होगा अपलोड अभियान की पारदर्शिता और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सभी टीमों को प्रतिदिन जांच किए गए बच्चों का डेटा साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, एपिकलेक्ट ऐप के माध्यम से प्रतिदिन फोटो और आंकड़े अपलोड करने को कहा गया है। आरबीएसके के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) को पूरे अभियान की दैनिक निगरानी और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपविकास आयुक्त करेंगे अभियान की निगरानी:- उप विकास आयुक्त इस अभियान की सतत निगरानी करेंगे, जबकि स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाएं भी जमीनी स्तर पर फीडबैक देकर इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करेंगी। यह अभियान जिले के बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ बीमारियों की समय पर पहचान होगी, बल्कि उन्हें बेहतर और समय पर उपचार भी मिल सकेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, डीआईओ डॉ. सुरेंद्र महतो, डीपीएम अरविन्द कुमार, आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी जी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह आज पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री अशोक राम जी ने की, जबकि समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में डॉ. श्रीधर तिवारी जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता एवं विकास को जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, समर्पण एवं संघर्ष के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक राम जी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। यह समारोह न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ, जो आगामी दिनों में संगठन की मजबूती का आधार बनेगा। समारोह में त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, अरुण सिंह, अशोक यादव, पनग त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, मुकेश चंद्रवंशी, बिजली बाबा, मोहम्मद शरिक खान, रणजीत यादव, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, साकेत तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, राजेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, नवीन दूबे, टुन्नु सिंह, विकाश सिंह, अमित तिवारी, गुड्डू सिंह, महबूब आलम, मोनू सिंह, राजीव यादव, मनोरंजन यादव, रौशन तिवारी, लाडा तिवारी, पंकज सिंह, मोहन उपाध्याय, सूरज तिवारी, सन्नी चौधरी, धनंजय सिंह, लव कुमार, लव सिंह, अविनाश सिंह, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें। *सादर* *डॉ. अमित कुमार द्विवेदी* वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
    1
    भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी जी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह आज पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री अशोक राम जी ने की, जबकि समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. श्रीधर तिवारी जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता एवं विकास को जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, समर्पण एवं संघर्ष के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक राम जी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
यह समारोह न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ, जो आगामी दिनों में संगठन की मजबूती का आधार बनेगा।
समारोह में त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, अरुण सिंह, अशोक यादव, पनग त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, मुकेश चंद्रवंशी, बिजली बाबा, मोहम्मद शरिक खान, रणजीत यादव, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, साकेत तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, राजेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, नवीन दूबे, टुन्नु सिंह, विकाश सिंह, अमित तिवारी, गुड्डू सिंह, महबूब आलम, मोनू सिंह, राजीव यादव, मनोरंजन यादव, रौशन तिवारी, लाडा तिवारी, पंकज सिंह, मोहन उपाध्याय, सूरज तिवारी, सन्नी चौधरी, धनंजय सिंह, लव कुमार, लव सिंह, अविनाश सिंह, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
*सादर*
*डॉ. अमित कुमार द्विवेदी*
वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    1 hr ago
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Arrah, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • Post by Chintu Tiwari Kavi jee
    1
    Post by Chintu Tiwari Kavi jee
    user_Chintu Tiwari Kavi jee
    Chintu Tiwari Kavi jee
    Actor Arrah, Bhojpur•
    5 hrs ago
  • आरा। भोजपुर  जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने आज अपने कार्यालय में पद ग्रहण कर लिया। सबसे पहले जिला अध्यक्ष अशोक राम ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।वही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही हैं। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं शहर के कई समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
    4
    आरा। भोजपुर  जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने आज अपने कार्यालय में पद ग्रहण कर लिया। सबसे पहले जिला अध्यक्ष अशोक राम ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।वही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही हैं। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं शहर के कई समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
    1
    बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    21 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • समाहरणालय, भोजपुर आरा। (जिला आपूर्ति कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक 01.04.2026 भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक है, जिनके पास कुल 6084 गैस सिलेण्डर, भारत गैस के कुल 06 वितरक है, जिनके पास कुल 2792 एल०पी०जी० सिलेण्डर एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक है, जिनके पास कुल 2307 गैस सिलेण्डर है, इस प्रकार कुल 11183 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध है। वर्त्तमान में एल०पी०जी० सिलेण्डर डिलीवरी के उपरान्त अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं देहाती क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। अपने मोबाईल नंबर पर ओ०टी०पी० प्राप्त कर भेण्डर के माध्यम से ही गैस सिलेण्डर प्राप्त करें। गैस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी करना प्रारंभ कर दिया गया है, इसलिए गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगायें एवं पैनिक बुकिंग न करें। समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer emergengy Helpline Toll Free No.-1906, IOCI के Toll Free No.-1800-23333-555, BPCL के Toll Free No-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें। जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायत के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301, जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा होटल/रेस्टोरेन्ट एवं मिठाई दुकानों में छापामारी की जा रही है। दिनांक 31.03.2026 को कुल 30 गैस एजेंसी एवं 42 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी
    2
    समाहरणालय, भोजपुर आरा।
(जिला आपूर्ति कार्यालय)
-: प्रेस विज्ञप्ति :-
दिनांक 01.04.2026
भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक है, जिनके पास कुल 6084 गैस सिलेण्डर, भारत गैस के कुल 06 वितरक है, जिनके पास कुल 2792 एल०पी०जी० सिलेण्डर एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक है, जिनके पास कुल 2307 गैस सिलेण्डर है, इस प्रकार कुल 11183 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध है। वर्त्तमान में एल०पी०जी० सिलेण्डर डिलीवरी के उपरान्त अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं देहाती क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा।
अपने मोबाईल नंबर पर ओ०टी०पी० प्राप्त कर भेण्डर के माध्यम से ही गैस सिलेण्डर प्राप्त करें। गैस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी करना प्रारंभ कर दिया गया है, इसलिए गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगायें एवं पैनिक बुकिंग न करें।
समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer emergengy Helpline Toll Free No.-1906, IOCI के Toll Free No.-1800-23333-555, BPCL के Toll Free No-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें।
जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायत के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301, जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा होटल/रेस्टोरेन्ट एवं मिठाई दुकानों में छापामारी की जा रही है। दिनांक 31.03.2026 को कुल 30 गैस एजेंसी एवं 42 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी किया गया है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.