Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chintu Tiwari Kavi jee
More news from Bhojpur and nearby areas
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- समाहरणालय, भोजपुर आरा। (जिला आपूर्ति कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक 01.04.2026 भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक है, जिनके पास कुल 6084 गैस सिलेण्डर, भारत गैस के कुल 06 वितरक है, जिनके पास कुल 2792 एल०पी०जी० सिलेण्डर एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक है, जिनके पास कुल 2307 गैस सिलेण्डर है, इस प्रकार कुल 11183 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध है। वर्त्तमान में एल०पी०जी० सिलेण्डर डिलीवरी के उपरान्त अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं देहाती क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। अपने मोबाईल नंबर पर ओ०टी०पी० प्राप्त कर भेण्डर के माध्यम से ही गैस सिलेण्डर प्राप्त करें। गैस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी करना प्रारंभ कर दिया गया है, इसलिए गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगायें एवं पैनिक बुकिंग न करें। समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer emergengy Helpline Toll Free No.-1906, IOCI के Toll Free No.-1800-23333-555, BPCL के Toll Free No-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें। जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायत के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301, जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा होटल/रेस्टोरेन्ट एवं मिठाई दुकानों में छापामारी की जा रही है। दिनांक 31.03.2026 को कुल 30 गैस एजेंसी एवं 42 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी2
- आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने आज अपने कार्यालय में पद ग्रहण कर लिया। सबसे पहले जिला अध्यक्ष अशोक राम ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।वही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही हैं। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं शहर के कई समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।4
- दुर्भाग्य है नसरीन परवीन की जो मैट्रिक में टॉप करते हैं और मैट्रिक का हिंदी नहीं आता है2
- br01pm. 1434 gadi wala manmani Karta Hai pessenger se Paisa bhi jyada leta hai ladiss ka sir per gents bhi kha deta hai ladiss har rahata hai1
- बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।1
- आरा में 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार, टाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौसगंज मोहल्ले में छापेमारी कर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके पास से करीब 70 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। टाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।1