किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* *किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* पलेरा (टीकमगढ़): पलेरा तहसील के ग्राम बखतपुरा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर किसान के अधिकारों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी पट्टे की भूमि पर बिना उसकी सहमति के जबरन 'खेत तालाब' की खुदाई कर दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हकीकत में खोदा तालाब, मालिक को खबर तक नहीं ।आवेदक रामकुमार पाठक ने तहसीलदार को सौंपे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी निजी पट्टे की जमीन पर ग्राम पंचायत ने बिना किसी सूचना या अनुमति के तालाब की खुदाई करवा दी है। यह केवल कागजी हेराफेरी नहीं है, बल्कि मौके पर वास्तव में खुदाई की गई है ताकि योजना के नाम पर भारी-भरकम सरकारी राशि का आहरण किया जा सके।वहीं इस पूरे मामले में तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं।
किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* *किसान की निजी भूमि पर बिना अनुमति खोद दिया तालाब, सरकारी राशि निकालने का खेल* पलेरा (टीकमगढ़): पलेरा तहसील के ग्राम बखतपुरा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर किसान के अधिकारों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी पट्टे की भूमि पर बिना उसकी सहमति के जबरन 'खेत तालाब' की खुदाई कर दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हकीकत में खोदा तालाब, मालिक को खबर तक नहीं ।आवेदक रामकुमार पाठक ने तहसीलदार को सौंपे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी निजी पट्टे की जमीन पर ग्राम पंचायत ने बिना किसी सूचना या अनुमति के तालाब की खुदाई करवा दी है। यह केवल कागजी हेराफेरी नहीं है, बल्कि मौके पर वास्तव में खुदाई की गई है ताकि योजना के नाम पर भारी-भरकम सरकारी राशि का आहरण किया जा सके।वहीं इस पूरे मामले में तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं।
- प्रेस विज्ञप्ति टीकमगढ़ 04/05/2026 *भारतीय किसान संघ ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा जानी किसानों की समस्याएं* आज भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने गेंहूं खरीदी केंद्र कुण्डेश्वर, कुमरऊ खिरिया, दरगुंवा, बड़ागांव धसान, ककरवाहा, बुड़ेरा, डिकौली व लार बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया जिसमें गेंहूं खरीदी केंद्र कुमरऊ खिरिया पर तोल कांटो की कमी के कारण दो दिन से ट्रेक्टर खड़े थे, तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम अधिक लिया जा रहा टूट फूट के नाम पर, दरगुंवा केंद्र पर किसानों से 50 किलो 900 ग्राम की तौल की जा रही है, बड़ागांव धसान केंद्र पर तीन दिन से खरीदी बंद मिली गेंहूं खुले में जमीन पर बेयर हाउस की टीन के नीचे पड़ा था जो बारिश में भीगने के कारण खराब हो रहा चुका है, किसान महेंद्र लोधी व राम सिंह ने बताया कि किसानों पीने के के लिए पानी गंदे कुए का है जबकि कर्मचारियों के लिए पानी के केम्पर आ रहे है, अधिक गाय होने के कारण किसान वहां रात में सो भी नही पा रहे जबकि चौकीदार बिना कुछ करे पांच से छह किलो गेंहूं किसान से ले लेता है ये स्वयं किसान घनश्याम लोधी ने बताया। इसकी जानकारी जब जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने खाद एवं आपूर्ति अधिकारी व अनुविभागीय विभागीय अधिकारी संस्कृति मुदित लिटौरिया को दी तो उन्होने कहा कि इसकी जानकारी है। समिति डिकौली प्रबंधक गेंहूं के सेम्पल फेल करा रहा जबकि शासन का कहना है कि तीस प्रतिशत खराब व चमक विहीन गेंहूं खरीदा जाए समिति प्रबंधक ने फोन पर कहा कि हमारे पास आदेश नही है जिलाध्यक्ष लिखकर दे दे, किसी भी केंद्र पर समिति प्रबंधक मौजूद नही मिले ऑपरेटर या पल्लेदार केंद्र चलाते मिले, सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है , कई केंद्रों पर स्लॉट ही बुक नही हो रहे है। कल भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी इस संदर्भ में जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से सभी बिंदुओ पर चर्चा करेगी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के साथ, जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी व जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी मौजूद रहे।4
- जतारा: अज्ञात कारणों के चलते गल्ला व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ जतारा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नगर के गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने कथित तौर पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।2
- ग्वालियर की पावन धरा पर ऋषि गालव के नाम से स्थापित होने जा रहा यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा। यहां न सिर्फ स्थानीय, बल्कि देशभर के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा यहां सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- कैलपुरा शराब दुकान से गांव-गांव सप्लाई, पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल ओबीसी महासभा के नीलेश यादव के नेतृत्व में टीम ने खुद मोर्चा संभालते हुए गांव में ले जाई जा रही शराब को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लाई की जा रही शराब को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। क्षेत्र के कैलपुरा स्थित शराब दुकान से ठेकेदार द्वारा खुलेआम गांव-गांव शराब सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार पुलिस की नजरों के सामने होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो ।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- Post by Jamil khan1
- 9, 10 और 11 जून को अधिकारी स्तर की बैठक आयोजित होगी, जिसमें ब्रिक्स देशों के अधिकारी तीन दिनों तक खेती, किसानों और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 12 और 13 जून को सभी सहभागी देशों के माननीय कृषि मंत्री इंदौर की इस पवित्र धरा पर आएंगे और दो दिनों तक लगातार कृषि से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।1
- भोपाल से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्री सारंग ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों पर बयान देते हुए कहा कि ममता बनर्जी का भय समाप्त हो गया है और नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है और कमल की लहर लगातार मजबूत हो रही है। सारंग के अनुसार, डबल इंजन की सरकार अब बंगाल और असम दोनों जगह स्थापित हो रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के गौरवशाली इतिहास को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन अब एक नए दौर की शुरुआत होगी। मंत्री सारंग ने इसे देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि अब विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।1
- टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अभिषेक पाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल चालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।1