Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंटी कुमार सहरिया
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- शिवपुरी। पोहरी स्थित एलएसजीके महाविद्यालय परिसर में शनिवार को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, एसडीएम अनुपम शर्मा, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी डी.एस. जादौन, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मभूषण स्व. कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 20वीं पुण्यतिथि शिवपुरी शहर के ग्राम हातोद में मनाई गई। उनके समाधि स्थल हातोद में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा। लोगों ने अमर शहीद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी शहादत को याद किया। इसके बाद समाधि स्थल पर पहुंची मशाल यात्रा को समाधि स्थल पर रखा गया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन काल से प्रेरणा मिलती है।कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के पुत्र सर्वजीत ढिल्लन ने भी अपने विचार व्यक्त कर उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। आजादी के बाद हातोद में किया निवास देश आजाद होने के बाद कर्नल ढिल्लन ने शिवपुरी को अपना नया घर बनाया और वे हातोद में आकर रहने लगे। यहीं पर उन्होंने देश के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने वाली कई कविताएं और कई किताबें लिखीं। 6 फ़रवरी 2006 को उन्होंने अंतिम सांस ली।3
- मगरोनी बीसीसी ग्राउंड का सीमांकन मामले में आया नया मोड़ पूर्व विधायक लखन सिंह बोले सीमांकन विरोध हित में हुआ लाखन सिंह बघेल पलटवार करते हुए बोले मेरे द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं कीया, वर्तमान विधायक द्वारा मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं यह पावर का ग़लत इस्तेमाल कर रहे हैं यह पूरा सीमांकन विरोध हित में हुआ है खबर दिनांक 6 फरवरी को मगरौनी निवासी पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल मीडिया से रूबरू होते हुए बोले की जो मगरौनी राम-जानकी बीसीसी खेल मैदान का सीमांकन हुआ है उससे मैं बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं मेरे पर लोगों द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है मेरे द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं कीया गया सीमांकन विरोध हित में हुआ है पहले भी कई बार बीसीसी ग्राउंड का सीमांकन हुआ है लेकिन आज दिनांक तक मेरे खेतों में जमीन नहीं निकली यह जमीन मेरे पुरखों की जमीन है और अगर सीमांकन के द्वारा मेरी जमीन मैं खेल मैदान की जगह निकल रही है तो ठीक है लेकिन मेरे द्वारा भी आवेदन दिया गया था मेरी जमीन रकबा मैं है उतनी मुझे भी सीमांकन करके देना चाहिए मेरे जगह का सीमांकन क्यों नहीं किया गया मेरी जगह भी पुलिस चौकी में निकल रही है और पूर्व विधायक बोले यह सीमांकन मैं मुझे कुछ समझ में ही नहीं आया की आपने ईटीसी मसीन द्वारा कैसे कीया है मसीन के साथ जरीव से भी नाप होना चाहिए थी जिससे मेरी भी समझ में आ सके और आगे सुनिए पूर्व विधायक लाखन बघेल ने क्या कहा1
- बारां में कोटा रोड, पशु चिकित्सालय शनिवार शाम को बारां शहर के कोटा रोड स्थित पशु चिकित्सालय पर गौ सेवक और हिंदू संगठन एकत्रित हुए। आरोप है कि गाय के बछड़े की मौत के मामले में पुलिस सच दबाना चाहती है।1
- ग्राम भमावद तहसील कुंभराज जिला गुना में अहिरवार समाज एवं वाल्मीकि समाज मोहल्ला में सीसी खड़ंजा रोड़ का निर्माण विगत 5 वर्ष से नहीं किया गया है1
- गुना दुर्गा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03 का नजारा और प्रभारी सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री की कार्यशैली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को गुना नगर पालिका ने बताया मजाक। गुना के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी महारत हासिल करने में सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर विकास की इबारत शून्य। अब सवाल ये है कि क्या ये दिखावा आखिर कब तक चलेगा। इतना ही नहीं ये अवॉर्ड अवॉर्ड का दिखाबा सोशल मीडिया और अखबारों के पन्नों में भी बिराजमान है।1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1