Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम भमावद तहसील कुंभराज जिला गुना में अहिरवार समाज एवं वाल्मीकि समाज में मोहल्ला में सीसी खड़ंजा रोड़ का निर्माण कराया जाए ग्राम भमावद तहसील कुंभराज जिला गुना में अहिरवार समाज एवं वाल्मीकि समाज मोहल्ला में सीसी खड़ंजा रोड़ का निर्माण विगत 5 वर्ष से नहीं किया गया है
राजकुमार वर्मा
ग्राम भमावद तहसील कुंभराज जिला गुना में अहिरवार समाज एवं वाल्मीकि समाज में मोहल्ला में सीसी खड़ंजा रोड़ का निर्माण कराया जाए ग्राम भमावद तहसील कुंभराज जिला गुना में अहिरवार समाज एवं वाल्मीकि समाज मोहल्ला में सीसी खड़ंजा रोड़ का निर्माण विगत 5 वर्ष से नहीं किया गया है
- राजकुमार वर्मागुना नगर, गुना, मध्य प्रदेशग्राम भमावद की विडियो हैं3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- Post by Mr katki Ji1
- शिवपुरी। पोहरी स्थित एलएसजीके महाविद्यालय परिसर में शनिवार को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, एसडीएम अनुपम शर्मा, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी डी.एस. जादौन, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- बड़ा हादसा टला! गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज स्पीड में थी और चालक की लापरवाही के चलते वाहन से नियंत्रण हट गया। हादसा जिस जगह हुआ, वहां पास ही ढाणी है, लेकिन सौभाग्य से उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अगर लोग वहां होते, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। सवाल यही है—कब जागेगा प्रशासन?1
- खिलचीपुर नगर में स्वर्णकार समाज के द्वारा भगवान श्री सांवरिया सेठ वी राधा रानी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात 9:00 बजे से शुरू हुई विशाल भजन संध्या में भजन गायक सत्यनारायण सोनी और टीम के द्वारा भगवान सांवरिया सेठ के भजनों की एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भगवान सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस भजन संध्या में स्वर्णकार समाज के महिला पुरुष बच्चे युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहां भजन संध्या में देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों के साथ भजन संध्या का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।7
- प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मभूषण स्व. कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 20वीं पुण्यतिथि शिवपुरी शहर के ग्राम हातोद में मनाई गई। उनके समाधि स्थल हातोद में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा। लोगों ने अमर शहीद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी शहादत को याद किया। इसके बाद समाधि स्थल पर पहुंची मशाल यात्रा को समाधि स्थल पर रखा गया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन काल से प्रेरणा मिलती है।कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के पुत्र सर्वजीत ढिल्लन ने भी अपने विचार व्यक्त कर उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। आजादी के बाद हातोद में किया निवास देश आजाद होने के बाद कर्नल ढिल्लन ने शिवपुरी को अपना नया घर बनाया और वे हातोद में आकर रहने लगे। यहीं पर उन्होंने देश के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने वाली कई कविताएं और कई किताबें लिखीं। 6 फ़रवरी 2006 को उन्होंने अंतिम सांस ली।3
- Post by बंटी कुमार सहरिया2
- बड़ी खबर | स्वास्थ्य व्यवस्था फेल मुंडला बिसोती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी लापरवाही सामने आई है। सुबह 10:00 बजे तक अस्पताल का ताला नहीं खुला न डॉक्टर पहुंचे न कंपाउंडर मौजूद इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों की लंबी कतार अस्पताल के बाहर लग गई। बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सब घंटों तक परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर और कंपाउंडर समय पर ड्यूटी नहीं आते, जबकि चिकित्सा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।लापरवाही का सीधा असर आमजन की सेहत पर पड़ रहा है। सवाल यह है— जब समय पर डॉक्टर नहीं आएंगे, तो सरकारी अस्पताल किस काम का? स्थान : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंडला बिसोती1
- शिवपुरी। शिवपुरी जिले की बैराड़ कृषि उपज मंडी में व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों की कथित मनमानी से नाराज किसानों ने बुधवार को पोहरी–मोहना रोड पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि मंडी में उनकी फसलों के उचित दाम नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि व्यापारी जानबूझकर फसलों के कम भाव लगाते हैं, वहीं मंडी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। किसानों ने मांग की कि मंडी में नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और फसलों का उचित बाजार मूल्य सुनिश्चित किया जाए।1