Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौपुला से बाइक चोरी... लेकिन पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में दबोच लिया! बरेली में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण प्रताप सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो विशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने चौपुला स्थित एक चैंबर के बाहर से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी की थी।
News Network Bharatvarsh
चौपुला से बाइक चोरी... लेकिन पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में दबोच लिया! बरेली में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण प्रताप सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो विशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने चौपुला स्थित एक चैंबर के बाहर से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी की थी।
More news from मीरगंज and nearby areas
- चौपुला से बाइक चोरी... लेकिन पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में दबोच लिया! बरेली में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण प्रताप सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो विशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने चौपुला स्थित एक चैंबर के बाहर से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी की थी।1
- पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले भाले लड़कों को जब दिलाई जाती है फिक्स सैलरी ₹15000 कहकर उन्हें फसाया जाता है फिर उनके साथ फ्रॉड होताहै पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले वाले लड़कों को फसाया जाता है जब के नाम पर पूरे महीने उनसे काम कराया जाता है₹15000 फिक्स सैलरी बात कर और इंसेंटिव लगाकर ₹21000 पर महीने बताया जाता है फिर सिर्फ दिया जाता है 6000 7000 के लगभग बहुत ही बड़ा फ्रॉड चल रहा है बच्चों के साथ1
- मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल। बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल।1
- भारतीय संस्कृति, कला एवं संस्कारों की मनोहारी प्रस्तुतियों से सजा मंच बरेली -विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का भव्य शुभारंभ कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनीताल मार्ग, बरेली में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बहोरन लाल मौर्य रहे। मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री श्री सुनील तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीप्ति रानी ने की। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना ने अतिथियों का परिचय कराकर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं, जीवन मूल्य और संस्कार ही हमारी वास्तविक पहचान हैं। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं पर गर्व करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उनमें आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता सुनील तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास एवं चरित्र निर्माण करना है। भारतीय संस्कृति हमारी जीवन पद्धति है। विद्या भारती शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है। संस्कृति महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं को समझने और आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं। दीप्ति रानी ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान है। इसे सुरक्षित रखना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की विविधता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं गौरवशाली परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई दे रही है। महोत्सव के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है। विभिन्न विद्यालयों से आए 356 छात्र एवं छात्राएं प्रतिभागियों एवं70 आचार्य-आचार्याओं, संचालन एवं निर्णायक टोली के 42 एवं क्षेत्रीय व प्रांतीय अधिकारियों में में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने आयोजकों के हवाले से बताया कि यह क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2 नवंबर को प्रातःकाल भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक यशपाल, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख रामकिशोर श्रीवास्तव, सह संयोजक संजीव कुमार पांडे,मोना शर्मा, डॉ रश्मि शर्मा, सरोज अग्रवाल, डॉक्टर सुषमा दीक्षित, नम्रता अखंड, राजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया सक्सेना ने किया।1
- पटेल चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता, भाईचारे और अखंड भारत का दिया संदेश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस पटेल चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता, भाईचारे और अखंड भारत का दिया संदेश बरेली, 31 अक्टूबर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को अयूब का चौराहा स्थित पटेल चौक पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक राजकुमार सरदर्शी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और जाति, धर्म एवं मजहब से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को मजबूत करें। राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, सह मीडिया प्रभारी हनीफ मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोनू खान, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष खुशनुमा खान, जिला सचिव नासिर अल्वी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने देशवासियों को एकता, अखंडता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि एकता में ही देश की शक्ति है और आपसी भाईचारा ही मजबूत राष्ट्र की पहचान है।1
- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के वध से जुड़े मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम आसपुर निवासी गणेश गिरि की तहरीर पर गोवंशीय पशुओं के वध के मामले में थाना आंवला में मुकदमा संख्या 519/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। इसी मामले में प्रकाश में आए फरार आरोपी छोटू उर्फ रिजवान पुत्र बब्बू शाह निवासी ग्राम रेवड़ी खुर्द, थाना मिलक, जिला रामपुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार सुबह करीब 6:02 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रेवती की ओर से आंवला-रामनगर मार्ग की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रेवती फाटक होते हुए रामनगर मार्ग पर पहुंची। रेवती मोड़ पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल दुलीचंद की बाईं बांह को गोली छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना आंवला में मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा संख्या 561/2026 धारा 109(1) बीएनएस और आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामपुर जिले का गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ गोवंशीय पशुओं की तलाश कर उनके वध की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। कार्रवाई में निरीक्षक अपराध अजीत सिंह, उपनिरीक्षक परमित कुमार, अखिल प्रताप सिंह समेत थाना आंवला की पुलिस टीम शामिल रही।4
- *थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक युवक का कथित रूप से जेंडर परिवर्तन कराए जाने के आरोपों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।* *थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक युवक का कथित रूप से जेंडर परिवर्तन कराए जाने के आरोपों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।*1
- बरेली में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद बरेली में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है1