Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर-रींगस मार्ग पर प्रकृति का खूबसूरत रूप, चारों ओर हरियाली
निरपेक्ष समाचार 24*7
जयपुर-रींगस मार्ग पर प्रकृति का खूबसूरत रूप, चारों ओर हरियाली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जयपुर-रींगस मार्ग पर प्रकृति का खूबसूरत रूप, चारों ओर हरियाली1
- BREAKING NEWS: 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन मोड में प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए फसल क्षति के तत्काल सर्वे के आदेश! लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, कासगंज के पटियाली क्षेत्र में हजारों बीघा फैसले जलमग्न, *देखिए " इंडिया न्यूज़ " की खास रिपोर्ट* *रिपोर्ट : मो.नबी* *M.99176695 28* BREAKING NEWS: 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन मोड में प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए फसल क्षति के तत्काल सर्वे के आदेश! लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, कासगंज के पटियाली क्षेत्र में हजारों बीघा फैसले जलमग्न, *देखिए " इंडिया न्यूज़ " की खास रिपोर्ट* *रिपोर्ट : मो.नबी* *M.99176695 28*1
- गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर में एनजीओ संचालक दानवीर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में दिखाई दिए, जबकि कई पशु भूख और प्यास से परेशान नजर आए। कुछ गोवंश के मरने की भी बात सामने आई है, जिससे गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने मौसम खराब होने को गोवंश की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर गायें मरती ही हैं। वहीं, जब केयरटेकर से गोवंश को दवाई दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने दवाई देने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस दिन, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई। मामले में दवा और उपचार से संबंधित कोई निश्चित विवरण सामने नहीं आया। ऐसे में गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और चिकित्सा व्यवस्था की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने और गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।4
- हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ आरंभ हुआ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण का अखंड महामंत्र जाप| उझानी (बदायूॅं) / श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप आज से आरंभ हो गया है। अखंड महामंत्र का जाप बिना रुके 24 घंटे (दिन-रात) ग्यारह दिनों तक चलेगा। साथ ही प्रतिदिन प्रभु का भव्य श्रृंगार भी भक्तों द्वारा किया जाएगा। प्रात: ग्यारह बजे मंदिर परिसर में पण्डित प्रवीण शर्मा ने विधिवत पूजन करा कर अखंड महामंत्र जाप का आरंभ कराया। इस पुनीत अवसर पर अवधेश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, उद्योगपति बिष्णु भगवान अग्रवाल, मंदिर के महंत महेश चंद्र शर्मा, ग्रीश बार्ष्णेय, ज्ञान बंसल, राजीव सिंघल, संजीव वर्मा, संजीव बार्ष्णेय एवं गणेश शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु नर-नारी मौजूद रहे।1
- संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 🚨 आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी का दावा संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी को मिली जानकारी के अनुसार मामले की पुष्टि संबंधित आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- बदायूँ सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर गांव में गौशाला की स्थिति दयनीय अधिकारी लीपापोती में जुटे बदायूँ न्यूज बदायूँ सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर गांव में गौशाला की स्थिति दयनीय अधिकारी लीपापोती में जुटे1
- सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल 'पेन बम' का दावा पूरी तरह फर्जी, अफवाहों पर न दें ध्यान पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो और संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में 'पेन बम' (विस्फोटक पेन) आए हैं, जिन्हें खोलने पर धमाका होता है और लोग घायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मैसेज को पुलिस के नाम से फैलाकर लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।जांच में सामने आई असलियत:फैक्ट चेक और पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक पाया गया है।यह सिर्फ साधारण पेन है: वीडियो में दिख रहे पेन असल में मिलिट्री-थीम वाले फैंसी इंक पेन (Novelty Pens) हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर खिलौने या गिफ्ट के रूप में मिलते हैं। इनमें कोई विस्फोटक नहीं होता।पुलिस ने किया खंडन: देश के कई राज्यों की पुलिस और साइबर सेल ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर साफ किया है कि ऐसी किसी भी पेन बम ब्लास्ट की घटना नहीं हुई है। पुलिस द्वारा ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।घायलों की तस्वीरें पुरानी: संदेश के साथ दिखाई जा रही घायलों की तस्वीरें पुरानी और बाहरी देशों की अन्य दुर्घटनाओं की हैं, जिन्हें गलत संदर्भ में जोड़ा गया है।जनता से अपील:यह खबर केवल समाज में डर और दहशत फैलाने के उद्देश्य से वायरल की जा रही है। 'शुरू न्यूज़' अपने सभी दर्शकों से अपील करता है कि इस तरह के भ्रामक मैसेज और वीडियो पर बिल्कुल विश्वास न करें और इसे आगे किसी भी ग्रुप में फॉरवर्ड न करें। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।1
- कासगंज के इकौना में तड़के भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा सामान1