कटनी नगर// भारतीय जनता पार्टी की बैठक संम्पन्न हुई----- भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग” की तैयारियां तेज गति से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में संपन्न हुई। वहीं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन तथा संभाग के सहप्रभारी पीतांबर टोपनानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग की संपूर्ण रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाएं, आवास, भोजन, बैठक व्यवस्था एवं आयोजन स्थल पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कटनी का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग” 16 एवं 17 मई 2026 को सत्कार गार्डन में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष एवं परिषद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष रवि खरे द्वारा व्यक्त किया गया। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #Katni #BJP #KatniNews #MadhyaPradesh
कटनी नगर// भारतीय जनता पार्टी की बैठक संम्पन्न हुई----- भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग” की तैयारियां तेज गति से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष दीपक सोनी
टंडन के नेतृत्व में संपन्न हुई। वहीं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन तथा संभाग के सहप्रभारी पीतांबर टोपनानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग की संपूर्ण
रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाएं, आवास, भोजन, बैठक व्यवस्था एवं आयोजन स्थल पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कटनी का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग” 16 एवं 17 मई 2026 को सत्कार गार्डन में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग
में जिले के सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष एवं परिषद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष रवि खरे द्वारा व्यक्त किया गया। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #Katni #BJP #KatniNews #MadhyaPradesh
- तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव चुना है और थिरु विजय इसे देने के लिए तैयार हैं। वह और गठबंधन के अन्य साथी मिलकर एक मजबूत और प्रगतिशील तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।1
- भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है। अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।1
- *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,1
- 2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुकक आंखों से छलके आसू। 2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुकक आंखों से छलके आसू। मैहर। अपने दो साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,1
- *नेता नही ये जननायक है, खुला मंच, खुला मन मैहर के लिए समर्पित सम्पूर्ण जीवन।* *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आंसू।* अपने “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी भावुक हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का साथ और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा, “मैं हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहता हूं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। आने वाले समय में भी मैहर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करता रहूंगा।” कार्यक्रम के दौरान मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक के भावुक संबोधन ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।1
- *2 साल बेमिसाल कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *“2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कहा — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *मंच पर बोलते हुए छलके आँसू..!!* मैहर - मैहर में सरना पैलेस में आयोजित “2 साल बेमिसाल - विकास उत्सव” कार्यक्रम उस समय भावुक पल में बदल गया, जब विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी अपने दो वर्षों के विकास कार्यों और जनता से मिले अपार स्नेह को याद करते हुए मंच से भावुक हो उठे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है। भावुक स्वर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा - “मैं हमेशा आप सबके बीच रहा हूं और आगे भी हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मैहर के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विधायक का समर्थन किया। पूरे आयोजन के दौरान विकास कार्यों की झलकियों और जनता के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया।1
- बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने सिन्दुरसी में खोदी गई नाली की पुराई का कार्य शुरू बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली की खबरों को प्रकाशित किया गया था जिसमें ठेकेदार द्वारा नाली खुदाई करने के बाद पुराई नहीं करने के कारण बढ़ रहे हादसों की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था प्रकाशित खबरों का प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया के सख्त निर्देश के बाद सिंदुरसी मोड़ के पास की गई नाली की खुदाई किया जा रहा है ठेकेदार ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुराई करा दी गई है बम्होरी में अभी भी पुराई नहीं की गई है1
- *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1
- मैहर की डेल्हा ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। खराब शैक्षणिक व्यवस्था और असंतोषजनक परीक्षा परिणामों पर कलेक्टर ने प्राचार्य व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आगामी परीक्षाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए।1