Shuru
Apke Nagar Ki App…
रजबपुर गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़,उपभोक्ता ने शटर में जंजीर डालकर लॉक किया सिलेंडर अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग अपने-अपने सिलेंडर लेकर पहुंच गए और लंबी लाइन लगा दी। भीड़ के बीच एक उपभोक्ता का अनोखा तरीका चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, उसने अपने गैस सिलेंडर को एजेंसी के शटर में जंजीर डालकर लॉक कर दिया, ताकि लाइन में लगा उसका सिलेंडर कोई आगे-पीछे न कर सके। सुबह होते-होते एजेंसी के बाहर दर्जनों सिलेंडर कतार में नजर आए और कई उपभोक्ता वहीं बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हालांकि लोगों में यह असमंजस बना रहा कि सभी को गैस मिल पाएगी या नहीं। लगातार बढ़ रही भीड़ से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Chahat Ali
रजबपुर गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़,उपभोक्ता ने शटर में जंजीर डालकर लॉक किया सिलेंडर अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग अपने-अपने सिलेंडर लेकर पहुंच गए और लंबी लाइन लगा दी। भीड़ के बीच एक उपभोक्ता का अनोखा तरीका चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, उसने अपने गैस सिलेंडर को एजेंसी के शटर में जंजीर डालकर लॉक कर दिया, ताकि लाइन में लगा उसका सिलेंडर कोई आगे-पीछे न कर सके। सुबह होते-होते एजेंसी के बाहर दर्जनों सिलेंडर कतार में नजर आए और कई उपभोक्ता वहीं बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हालांकि लोगों में यह असमंजस बना रहा कि सभी को गैस मिल पाएगी या नहीं। लगातार बढ़ रही भीड़ से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by India News1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में पहले दबंगों ने कार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी, फिर दौड़ा कर पिटा ! गोदी मीडिया को मोतिया बिंद हो गया है , अब जंगलराज नहीं नहीं दिखेगा ! #viralvideo1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- dekhe kya hota koi sunta bhi ya phir ese hi sambhal jila Post asmoli ka matter hai ye bahut jada karab rasta hai ye please support karo1
- रमजान के आखिरी जुमे की नमाज, यानी 'जुमा-अलविदा' पूरी अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदों में आज इबादत का खास माहौल देखने को मिला।"1
- Moradabad: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, सजदे में चुके हजारों सर1
- आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 34 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से कासगंज जिले के सहावर की रहने वाली थी और लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा कर चुकी थी। वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसका वैवाहिक जीवन मात्र दो साल चला और तलाक हो गया। इसके बाद वह आगरा में एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। लगभग चार साल पहले शमशाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल (कंप्यूटर ऑपरेटर) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम (निवासी: सरदापुर, सिकंदरा, कानपुर देहात) से हुई। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उम्मीद थी कि दोनों की शादी हो जाएगी। युवती के आरोप के अनुसार, जेबी गौतम ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसे शारीरिक व मानसिक शोषण किया। बाद में उसने शादी से मुकर लिया और दूरी बना ली। इससे युवती गहरे अवसाद में चली गई। आत्महत्या से पहले उसने दो वीडियो बनाए (करीब 1-1 मिनट के), जिसमें रोते हुए उसने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में वह कहती है कि जेबी गौतम ने उसे झांसे में रखा, शोषण किया, और अब शादी नहीं कर रहा। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर FIR नहीं लिखी गई। वीडियो में उसने कहा कि "पुलिसवाला है इसलिए कुछ नहीं होगा", और उम्मीद जताई कि "मरने के बाद इंसाफ मिलेगा"। उसने किसी अन्य लड़की को धोखा न देने की अपील भी की। ये वीडियो उसने रिश्तेदारों को भेजे, जो बाद में वायरल हो गए। घटना 12 मार्च 2026 की रात की है, जब वह अपनी छोटी बहन के घर सैनिक नगर (सदर थाना क्षेत्र) में आई थी। वहां फांसी लगाकर उसने जान दे दी। परिवार की शिकायत पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है और उसे सस्पेंड किया गया है। मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- *जनपद बिजनौर के चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई छ: छात्राएं हुई लापता,परीक्षा के बाद घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने स्थानीय थाने में दी सूचना।* *चांदपुर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं देने पहुंची थी परीक्षा,लापता छात्राओं में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव की दो छात्राएं और चांदपुर सहित पास के गांव की चार अन्य छात्राएं हैं शामिल।* *चांदपुर प्रभारी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि के साथ कि छात्राओं की बरामदगी के लिए टीमें गठित* *जनपद बिजनौर के चांदपुर से हमारे संवाददाता गुड्डू भारती की देखिए यह खास रिपोर्ट।* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार*1