Shuru
Apke Nagar Ki App…
केजरीवाल जी ने क्या कहा मोदी जी के बारे में Kya kahaयह आप सभी जान
India News
केजरीवाल जी ने क्या कहा मोदी जी के बारे में Kya kahaयह आप सभी जान
- Mr Singhधनौरा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश😡4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ देखे जाने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं को गैस न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दरअसल थाना क्षेत्र में रजबपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं ने गैस पाने के लिए लाइन लगाकर भीड़ लगा ली। आस पास के गांवों से ग्रामीण काम काज छोड़ सुबह करीब 6 बजे एजेंसी जाकर गैस की गाड़ी आने और एजेंसी खुलने का इंतजार करने लगे। एजेंसी खुलने का समय होने पर एजेंसी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार एजेंसी कार्यकर्ताओं ने कहा गैस की गाड़ी आज नहीं आएगी,जिस कारण गैस आज उपलब्ध नहीं हो सकेगी। काम काज छोड़कर कई घंटों तक लंबे इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों को निराश होकर अपने घर खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं अमरोहा प्रशासन ने आमजन ने गैस से जुड़ी भ्रामक जानकारी न फैलाने,भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करने व शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के तहसील धनौरा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर चौधरियान की महिला इमराना गांव के हैं कुछ लोगों पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वीओ - बता दे धनौरा क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान की निवासी इमराना पत्नी शौकीन ने अमरोहा जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक सीधी-सादी और शांतिप्रिय महिला है। आरोप है कि गांव के ही कमरुद्दीन, बजलुद्दीन, नासिरुद्दीन, सिराजुद्दीन, शिराजुद्दीन, निजामुद्दीन सहित कुछ अन्य लोगों ने गाटा संख्या 187, रकबा 3.978 हेक्टेयर के हिस्से में बने उसके मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मकान की पिछली दीवार तक तोड़ दी। महिला का कहना है कि वह एक शरीफ और इज्जतदार परिवार से ताल्लुक रखती है और इस घटना से काफी भयभीत और परेशान है। इमराना ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले भी थाना धनौरा में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।2
- Post by India News1
- Post by R.K.Rockstar1
- आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 34 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से कासगंज जिले के सहावर की रहने वाली थी और लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा कर चुकी थी। वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसका वैवाहिक जीवन मात्र दो साल चला और तलाक हो गया। इसके बाद वह आगरा में एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। लगभग चार साल पहले शमशाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल (कंप्यूटर ऑपरेटर) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम (निवासी: सरदापुर, सिकंदरा, कानपुर देहात) से हुई। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उम्मीद थी कि दोनों की शादी हो जाएगी। युवती के आरोप के अनुसार, जेबी गौतम ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसे शारीरिक व मानसिक शोषण किया। बाद में उसने शादी से मुकर लिया और दूरी बना ली। इससे युवती गहरे अवसाद में चली गई। आत्महत्या से पहले उसने दो वीडियो बनाए (करीब 1-1 मिनट के), जिसमें रोते हुए उसने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में वह कहती है कि जेबी गौतम ने उसे झांसे में रखा, शोषण किया, और अब शादी नहीं कर रहा। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर FIR नहीं लिखी गई। वीडियो में उसने कहा कि "पुलिसवाला है इसलिए कुछ नहीं होगा", और उम्मीद जताई कि "मरने के बाद इंसाफ मिलेगा"। उसने किसी अन्य लड़की को धोखा न देने की अपील भी की। ये वीडियो उसने रिश्तेदारों को भेजे, जो बाद में वायरल हो गए। घटना 12 मार्च 2026 की रात की है, जब वह अपनी छोटी बहन के घर सैनिक नगर (सदर थाना क्षेत्र) में आई थी। वहां फांसी लगाकर उसने जान दे दी। परिवार की शिकायत पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है और उसे सस्पेंड किया गया है। मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।1
- Moradabad: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, सजदे में चुके हजारों सर1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- अमरोहा। रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर अमरोहा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है और पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं, जो किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।3