Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना #मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना #मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंद्रशेखर आजाद के साथ बाराबंकी में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन मऊ के जिला कलेट्रेट में बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद गोंडा जनपद जा रहे थे जिस पर उनको बाराबंकी में ही रोक दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मऊ में जबरदस्त प्रदर्शन किया है1
- #बाराबंकी पुलिस ने #सांसद #चंद्रशेखर का रोका काफिला बाराबंकी से अपने फैसबुक से लाइव है1
- आजमगढ़ मोड़ पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक में मारपीट मऊ के आजमगढ़ मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार पहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। वीओ: आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर की जानकारी सामने आना बाकी है। आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के बीच हुई इस मारपीट से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- मुठभेड़ में फरार दो बदमाश व लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार तमंचा-कारतूस, लूटे गए सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद मऊ । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दो वांछित अभियुक्तों और लूट-चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को हलधरपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीली धातु के तीन लॉकेट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मु0अ0सं0 195/26 व 190/26 के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहनी गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मयंक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपितों ने पांच सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपती को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित लूटे गए आभूषणों को बेचने के लिए रघौली बाजार स्थित जिज्ञासा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनार अनुराग वर्मा से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी, लाला उर्फ योगेंद्र राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी तथा सुनार अनुराग वर्मा निवासी माउरबोझ, थाना घोसी के रूप में हुई है।2
- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.24 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 11 दंपतियों में कराया सुलह-समझौता गाजीपुर। जनपद न्यायालय गाजीपुर में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री जे.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है। जब मन में किसी प्रकार का विद्वेष न रहे, तभी सुलह-समझौता संभव है। लोक अदालत से समय की बचत के साथ लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण में भी मदद मिलती है। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 श्री शक्ति सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों के कारण पक्षकारों के बीच उत्पन्न वैमनस्यता को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस बार व्हाट्सऐप मैसेज और एसएमएस जैसे आधुनिक संचार माध्यमों से आमजन से संवाद कर उन्हें लोक अदालत का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन के लिए शिविर लगाया गया। साथ ही मेडिकल कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। बिजली बिल, गृहकर, जलकर सहित विभिन्न सामाजिक योजनाओं से संबंधित पंडाल भी लगाए गए। जनपद न्यायाधीश श्री जे.पी. यादव ने कुछ दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं बैसाखी आदि का वितरण किया। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर श्री नीरज गोंड ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,24,842 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक द्वारा कुल 7 करोड़ 20 लाख 92 हजार 801 रुपये के एनपीए मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं परिवार न्यायालय द्वारा 11 विवाहित दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराकर उन्हें साथ विदा कराया गया। इस अवसर पर पी.ओ. एमएसीटी श्री संजय हरिशुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री शैलोज चन्द्रा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी एवं वादकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज गोंड ने किया।1
- बलिया में BSA के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, दी आत्महत्या की चेतावनी; बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी मांगों और न्याय की गुहार को लेकर टावर पर चढ़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही स्थित शिव मंदिर के पास बने एक मोबाइल टावर पर दो युवक चढ़ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। BSA मनीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए युवकों ने सीधे तौर पर बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े। युवकों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोग—पिता (पारसनाथ यादव), बेटा (देवेंद्र यादव) और बहू (माधुरी यादव)—फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने और सरकारी वेतन व पेंशन उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानक विहीन 'चंद्रा पब्लिक स्कूल' चलाने और शिक्षकों के स्कूल न जाने का भी आरोप लगाया। '3 साल से लगा रहे थे चक्कर, अब टावर ही आखिरी रास्ता' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए युवकों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से 70-70 पेजों के साक्ष्य लेकर अधिकारियों की चौखट और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनसूचना और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अधिकारियों की अनदेखी और निराशा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों से दोनों युवक टावर पर जमे हुए हैं, जबकि नीचे मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लाउडस्पीकर और मान-मनौव्वल के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। विभाग के खिलाफ इस तरह के खुले विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में भारी खलबली मची हुई है।1
- Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना #मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश1
- गाजीपुर में रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में चाकू और डंडे से हमला गाजीपुर में रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में चाकू और डंडे से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 8 सितंबर का है, जब वादी अपने भाई सनी बिंद और अन्य साथियों के साथ कार से घर जा रहा था। मालगोदाम के पास रास्ते में कुछ लोगों ने साइकिल खड़ी कर रखी थी। रास्ता खाली कराने के लिए वादी और सनी बिंद कार से नीचे उतरे, इसी दौरान आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने डंडा, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सनी बिंद के पेट में चाकू लगने के साथ वादी और उसके अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 सितंबर को रेलवे स्टेशन गाजीपुर के पूर्वी दिशा वाले आउटर के पास से अर्जुन, सोनू, मनसुख उर्फ मनसोख और लोहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए 2 चाकू और 2 डंडे बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1