बलिया में BSA के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, दी आत्महत्या की चेतावनी; बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी मांगों और न्याय की गुहार को लेकर टावर पर चढ़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही स्थित शिव मंदिर के पास बने एक मोबाइल टावर पर दो युवक चढ़ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। BSA मनीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए युवकों ने सीधे तौर पर बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े। युवकों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोग—पिता (पारसनाथ यादव), बेटा (देवेंद्र यादव) और बहू (माधुरी यादव)—फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने और सरकारी वेतन व पेंशन उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानक विहीन 'चंद्रा पब्लिक स्कूल' चलाने और शिक्षकों के स्कूल न जाने का भी आरोप लगाया। '3 साल से लगा रहे थे चक्कर, अब टावर ही आखिरी रास्ता' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए युवकों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से 70-70 पेजों के साक्ष्य लेकर अधिकारियों की चौखट और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनसूचना और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अधिकारियों की अनदेखी और निराशा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों से दोनों युवक टावर पर जमे हुए हैं, जबकि नीचे मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लाउडस्पीकर और मान-मनौव्वल के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। विभाग के खिलाफ इस तरह के खुले विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में भारी खलबली मची हुई है।

- Mau: सोनार अनुराग वर्मा गिरफ्तार, बदमाशो से खरीदा था सोना #मऊ #मधुबन #पुलिस #पुलिसअधीक्षकमऊ #बदमाश1
- मुठभेड़ में फरार दो बदमाश व लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार तमंचा-कारतूस, लूटे गए सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद मऊ । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दो वांछित अभियुक्तों और लूट-चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को हलधरपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीली धातु के तीन लॉकेट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मु0अ0सं0 195/26 व 190/26 के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहनी गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मयंक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपितों ने पांच सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपती को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित लूटे गए आभूषणों को बेचने के लिए रघौली बाजार स्थित जिज्ञासा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनार अनुराग वर्मा से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी, लाला उर्फ योगेंद्र राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी तथा सुनार अनुराग वर्मा निवासी माउरबोझ, थाना घोसी के रूप में हुई है।2
- पुलिस मुठभेड़ में लूट का माल खरीदने वाले सोनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार हलधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता थाना हलधरपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्तों के साथ ही चोरी/लूट का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/लूट से संबंधित माल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा ने पूरी कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी दी।2
- दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत!1
- आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही, भटनी स्वास्थ्य केंद्र जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni1
- पशुहारी गांव में सुबह-सुबह मारपीट, इंटर कॉलेज प्रबंधक गंभीर रूप से घायल। बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पुत्र स्व. चंद्रदेव यादव, प्रबंधक मां लछिया मूरत यादव इंटर कॉलेज, गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।1
- मऊ के सभासद ने लगाया गंभीर आरोप मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल के ऊपर1
- मऊ में स्वर्ण एकता मंच की बैठक में पहुंचे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पांडे आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की उठाई मांग, धरना-प्रदर्शन को बताया सफल स्वर्ण एकता मंच की बैठक में शामिल होने पहुंचे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पांडे ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। अजीत पांडे ने यूजीसी तथा एससी-एसटी आरक्षण व्यवस्था पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि आरक्षण की व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की मांगों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज समेत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और समान अवसर को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।1