साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही, भटनी स्वास्थ्य केंद्र जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni
साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही, भटनी स्वास्थ्य केंद्र जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni
- देवरियामें पुलिस एनकाउन्टर, मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपीयो से पुलिस की मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में विगत गुरुवार की आधी रात गांधीनगर वार्ड में मनीष सिंह उर्फ मोनू 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से जो मुख्य आरोपी चाइना अंसारी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के बाद दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसका इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। और दूसरा बदमाश अंबुज विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीओ:- वही मृतक मनीष सिंह ने घटना से 10 दिन पहले ही विगत एक तारीख को थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उन्हें चाइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा और इसके साथी से जान का खतरा है लेकिन पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और मनीष सिंह की हत्या कर दी गई। वही मनीष सिंह की हत्या होने के बाद जब पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव उनके गांव पहुंचा ग्रामीणों ने भलुअनी में रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया है। इनकी मांग है कि इन्हें एक करोड़ मुआवजा और आरोपी का फूल एनकाउंटर किया जाए और बुलडोजर कार्यवाही हो। लापरवाही बरतने वालों थाना प्रभारी राकेश कुमार राय, चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी और बीट सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। वीओ:-इस मामले को लेकर अभिजीत आर.शंकर एसपी देवरिया ने बताया कि मुल्जिम चाइना अंसारी के कथनानुसार उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सोनाड़ी रोड में एक जगह पर छिपाया गया, इस बयान के अनुसार पुलिस द्वारा अभियुक्त को लेकर उसकी निसानदेही पर सकुशल घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद भी किया गया । भोर के समय जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, अचानक एक नीलगाय गाड़ी के सामने आ गयी इसी कारण गाड़ी फिसलकर रोड के नीचे की तरफ चला गया उसका पहिया फंस गया । पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी का पहिया निकालने के लिए धक्का दिया जा रहा था इस वक्त का फायदा उठाकर मुल्जिमान चाइना अंसारी एक उ0नि0 का रिवाल्वर छीनकर भागने लगा और पुलिस बल के उपर फायरिंग भी किया । अपनी जान बचाने के लिए पुलिस बल द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया, जबाबी फायरिंग में मुल्जिम चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसको तुरन्त ही इलाज के लिए पुलिस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। छीना गया रिवाल्वर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo1
- सीएमओ के छापे से हिला स्वास्थ्य माफिया, 2 अस्पताल सील, 6 के आवेदन निरस्त, 22 को नोटिस इंडियन कम्युनिकेशन न्यूज पडरौना / कुशीनगर जिले में निजी अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने 8 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने जिले के चार दर्जन से अधिक संदिग्ध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 2 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि मानक पूरे न करने पर 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा 22 ऐसे अस्पताल पाए गए जहां जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन था, वो मौके पर नदारद मिले। ऐसे सभी अस्पतालों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इधर, कार्रवाई के बाद ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच पर संतोष जताया है, लेकिन सवाल भी उठाया है। युवाओं का कहना है कि कहीं इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, जैसे पहले की जांचों में होता रहा है।1
- 🇮🇳 दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान! PM मोदी को कई देशों के सर्वोच्च सम्मान, मजबूत हुई वैश्विक पहचान 🌍1
- बलिया में BSA के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, दी आत्महत्या की चेतावनी; बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी मांगों और न्याय की गुहार को लेकर टावर पर चढ़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही स्थित शिव मंदिर के पास बने एक मोबाइल टावर पर दो युवक चढ़ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। BSA मनीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए युवकों ने सीधे तौर पर बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े। युवकों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोग—पिता (पारसनाथ यादव), बेटा (देवेंद्र यादव) और बहू (माधुरी यादव)—फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने और सरकारी वेतन व पेंशन उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानक विहीन 'चंद्रा पब्लिक स्कूल' चलाने और शिक्षकों के स्कूल न जाने का भी आरोप लगाया। '3 साल से लगा रहे थे चक्कर, अब टावर ही आखिरी रास्ता' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए युवकों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से 70-70 पेजों के साक्ष्य लेकर अधिकारियों की चौखट और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनसूचना और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अधिकारियों की अनदेखी और निराशा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों से दोनों युवक टावर पर जमे हुए हैं, जबकि नीचे मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लाउडस्पीकर और मान-मनौव्वल के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। विभाग के खिलाफ इस तरह के खुले विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में भारी खलबली मची हुई है।1
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा पडरौना- कुशीनगर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को पडरौना नगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान एवं विजय यज्ञ के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन राष्ट्र संत एवं पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर जेपी पैलेस लॉन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद साधु-संतों के नेतृत्व में यज्ञाचार्य द्वारा सामूहिक विजय महायज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद जेपी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा साहबगंज, तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौराहा, साहबगंज, धर्मशाला एवं विवाह भवन रोड होते हुए पुनः जेपी पैलेस पहुंचकर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के पुनर्जागरण और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को लेकर निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, श्रीराम हनुमान सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्याम मदन यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, महामंत्री फूलदीन कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री दूधनाथ वर्मा, पडरौना नगर प्रभारी बृजमोहन जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जिला महामंत्री रविंद्र गुप्ता, जिला मंत्री जुगनू राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साधु-संत मौजूद रहे।1
- भलुअनी में पुलिस मुठभेड़, हत्या आरोपी के पैर में लगी गोली भलुअनी में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, आला कत्ल बरामदगी के बाद लौटते समय दारोगा का रिवाल्वर छीनकर भागने और फायरिंग करने का आरोप देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। वाहन को निकालने के दौरान आरोपी ने एक उपनिरीक्षक का रिवाल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, भलुअनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम चाइना अंसारी को लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए सोनाड़ी रोड पहुंची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर आला कत्ल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि भोर के समय बरामदगी के बाद टीम आरोपियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से वाहन फिसलकर सड़क से नीचे चला गया और उसका पहिया फंस गया। पुलिसकर्मी वाहन को बाहर निकालने के लिए धक्का दे रहे थे। इसी दौरान आरोपी चाइना अंसारी ने कथित तौर पर एक उपनिरीक्षक का रिवाल्वर छीन लिया और भागने लगा। पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपी ने पुलिस बल पर फायरिंग की। अपनी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने आरोपी से छीना गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बेल्थरा रोड के नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी में गंगा स्वच्छता अभियान, बेल्थरा रोड। बेल्थरा रोड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शास्त्री नगर निवासी नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी के नाटी इमली में ‘स्पर्शगंगा अभियान’ के तहत गंगा स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। नवल मद्धेशिया लंबे समय से श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गंगा को भारतीय संस्कृति और आस्था की जीवनधारा बताते हुए इसके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। वहीं, बेल्थरा रोड से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश कुमार ‘दीपू’ भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवल मद्धेशिया सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए गंगा संरक्षण तथा युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अर्पित फाउंडेशन की अध्यक्ष हनी पाठक, डॉ. नम्रता जोशी, प्रोफेसर राजेश कुमार सहित शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बेल्थरा रोड से वाराणसी तक पहुंचे इस अभियान ने गंगा संरक्षण और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।1
- अहिरौली बाजार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सीओ कसया अजय कुमार सिंह ने सुनीं समस्याएं। आधी दर्जन शिकायतों में 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।1