Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devendra Ashoknagar Jay Shri R
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1
- वक्तव्य मैं एक देशप्रेमी नागरिक हूँ और मेरा स्पष्ट मानना है कि देशहित में बनाया गया कोई भी कानून सभी वर्गों के हित में होना चाहिए तथा उसे समान रूप से मान्यता मिलनी चाहिए। यदि किसी भी कानून का दुरुपयोग किया जाता है, तो दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि कानून की गरिमा और न्याय व्यवस्था बनी रहे। यूजीसी कानून को लेकर सामान्य वर्ग के भाइयों में जो प्रताड़ित होने की धारणा बनी है, उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में हर वर्ग की बात सुनी जानी चाहिए। सरकार का दायित्व है कि वह सभी पक्षों को सुनकर समाधान निकाले। यदि कानून में किसी प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई या असंतुलन प्रतीत होता है, तो आवश्यक सुधार करना भी शासन की जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की भावना अक्षुण्ण बनी रहे, जिसकी नींव डॉ. भीमराव आंबेडकर ने रखी थी। हमारा उद्देश्य समाज को विभाजित करना नहीं, बल्कि संवाद, सुधार और समानता के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करना होना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि है। न्याय और समानता ही लोकतंत्र की आधारशिला है। धन्यवाद। रवि मोहने पार्षद जिला अध्यक्ष, अहिरवार समाज1
- अशोकनगर। ये है मुंगावली स्टेशन का पिपरई एंड, इसी ओर गये वर्ष एक महिला रेल यात्री के साथ अंधेरे का फायदा लेकर असमाजिक तत्व द्वारा कृत्य किया गया था, और इसी वर्ष के कुछ माह पूर्व इसी पेड पर एक अधेड उम्र के व्यक्ति की रस्सी से लटका शरीर मिला था, परंतु रेल प्रशासन फिर भी चौकन्ना नही और इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहा कि इस ओर प्रकाश की समुचित व्यवस्थाए की जाये। आज भी अंधेरा पडा है एक लाइट लगी है वह भी टिम टिमा रही है। कुछ दिन बाद इसी स्टेशन पर लाखो करीला धाम के श्रद्धालुओ का आना जाना होगा इन्ही परेशानियो को अवगत कराते हुये सुनील आचार्य ने संबंधित अधिकारी एंव भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया है कि बीना से गुना खंड के सभी स्टेशनो पर मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्थाए की जाये जिससे रेल यात्रियो को किसी प्रकार की परेशानी न हो, मुंगावली और अशोकनगर स्टेशन पर करीलाधाम के लगभग 25 लाख श्रद्धालुओ की भीड होगी इस लिए इन स्टेशनो पर समुचित व्यवस्थाए की जाय।2
- Post by MANOHER PRAJAPATI1
- आने वाले त्योहार होली रंग पंचमी एवं करीला मेला एवं एवं ईद इन सभी त्योहार के विषय में आज शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के विषय में तहसीलदार मैडम एवं थाना प्रभारी मुंगावली अरविंद कुशवाहा जी ने इस संबंध में विशेष निर्देश दिए एवं मुंगावली शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले होली का दहन एवं करीला मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए विभिन मुद्दों पर चर्चा की गई इस बैठक में माननीय तहसीलदार मैडम एसडीपीमैडम थाना प्रभारी महोदय एवं समस्त पत्रकार उपस्थित हुए1
- गुना बमोरी क्षेत्र के ग्राम पटना में होली पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी के साथ भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे ग्राम को कृष्णमय बना दिया। भजनों एवं पारंपरिक होली बधाई गीतों की मधुर धुनों पर होलियारों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के बीच श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य फाग उत्सव में आसपास के गांवों सहित गुना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरा ग्राम पटना उत्सवमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह यादव परिवार द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।2
- Post by Mr katki Ji1
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1