ग्राम पटना में श्री कृष्ण झांकी संग रंगारंग फाग उत्सव होलियारों ने बधाई गीतों पर जमकर किया नृत्य गुना बमोरी क्षेत्र के ग्राम पटना में होली पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी के साथ भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे ग्राम को कृष्णमय बना दिया। भजनों एवं पारंपरिक होली बधाई गीतों की मधुर धुनों पर होलियारों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के बीच श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य फाग उत्सव में आसपास के गांवों सहित गुना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरा ग्राम पटना उत्सवमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह यादव परिवार द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
ग्राम पटना में श्री कृष्ण झांकी संग रंगारंग फाग उत्सव होलियारों ने बधाई गीतों पर जमकर किया नृत्य गुना बमोरी क्षेत्र के ग्राम पटना में होली पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी के साथ भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे ग्राम को कृष्णमय बना दिया। भजनों एवं पारंपरिक होली बधाई गीतों की मधुर धुनों पर होलियारों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के बीच श्रद्धा और उल्लास का
अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य फाग उत्सव में आसपास के गांवों सहित गुना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरा ग्राम पटना उत्सवमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह यादव परिवार द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
- Post by MANOHER PRAJAPATI1
- गुना बमोरी क्षेत्र के ग्राम पटना में होली पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी के साथ भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे ग्राम को कृष्णमय बना दिया। भजनों एवं पारंपरिक होली बधाई गीतों की मधुर धुनों पर होलियारों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के बीच श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य फाग उत्सव में आसपास के गांवों सहित गुना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरा ग्राम पटना उत्सवमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह यादव परिवार द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।2
- वक्तव्य मैं एक देशप्रेमी नागरिक हूँ और मेरा स्पष्ट मानना है कि देशहित में बनाया गया कोई भी कानून सभी वर्गों के हित में होना चाहिए तथा उसे समान रूप से मान्यता मिलनी चाहिए। यदि किसी भी कानून का दुरुपयोग किया जाता है, तो दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि कानून की गरिमा और न्याय व्यवस्था बनी रहे। यूजीसी कानून को लेकर सामान्य वर्ग के भाइयों में जो प्रताड़ित होने की धारणा बनी है, उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में हर वर्ग की बात सुनी जानी चाहिए। सरकार का दायित्व है कि वह सभी पक्षों को सुनकर समाधान निकाले। यदि कानून में किसी प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई या असंतुलन प्रतीत होता है, तो आवश्यक सुधार करना भी शासन की जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की भावना अक्षुण्ण बनी रहे, जिसकी नींव डॉ. भीमराव आंबेडकर ने रखी थी। हमारा उद्देश्य समाज को विभाजित करना नहीं, बल्कि संवाद, सुधार और समानता के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करना होना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि है। न्याय और समानता ही लोकतंत्र की आधारशिला है। धन्यवाद। रवि मोहने पार्षद जिला अध्यक्ष, अहिरवार समाज1
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1
- स्वच्छता रैली से दिया प्लास्टिक मुक्त कस्बे का संदेश छीपाबड़ौद - प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में पंचायत समिति छीपाबड़ौद से स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत समिति परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। रैली में प्रधान नरेश कुमार मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से कस्बे को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।2
- Post by Mr katki Ji1
- मृगवास क्षेत्र के सिंघनपुर और मृगवास के मध्य गणेश आश्रम के पास अत्यंत दुखद हादसा हुआ। सरिया से भरी टैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।1
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1