Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वच्छता रैली से दिया प्लास्टिक मुक्त कस्बे का संदेश छीपाबड़ौद - प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में पंचायत समिति छीपाबड़ौद से स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत समिति परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। रैली में प्रधान नरेश कुमार मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से कस्बे को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।
User10561
स्वच्छता रैली से दिया प्लास्टिक मुक्त कस्बे का संदेश छीपाबड़ौद - प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में पंचायत समिति छीपाबड़ौद से स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत समिति परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। रैली में प्रधान नरेश कुमार मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से कस्बे को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- स्वच्छता रैली से दिया प्लास्टिक मुक्त कस्बे का संदेश छीपाबड़ौद - प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में पंचायत समिति छीपाबड़ौद से स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत समिति परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। रैली में प्रधान नरेश कुमार मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से कस्बे को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।2
- कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मोडक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोडक थाना पुलिस ने कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे स्थित हिरियाखेड़ी पुलिया के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे दो संदिग्ध कारें खड़ी हैं और कुछ लोग घबराहट में वाहन के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो कार से 17 कट्टों में भरा 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर उर्फ सागर (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) के रूप में हुई है, जो जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले 10 दिनों में तस्करों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।1
- निजी ट्रेवल्स की हड़ताल से बस हुए झालावाड़ जिले के यात्री बड़ी संख्या में संचालन होता हे बसों का।1
- Post by MANOHER PRAJAPATI1
- गुना बमोरी क्षेत्र के ग्राम पटना में होली पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी के साथ भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे ग्राम को कृष्णमय बना दिया। भजनों एवं पारंपरिक होली बधाई गीतों की मधुर धुनों पर होलियारों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के बीच श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य फाग उत्सव में आसपास के गांवों सहित गुना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरा ग्राम पटना उत्सवमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह यादव परिवार द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।2
- सेस्टोबॉल में झाड़मऊं के सोहेल मंसूरी ने दिखाया दम, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। झाड़मऊं (मध्यप्रदेश) के होनहार खिलाड़ी सोहेल मंसूरी पिता मुमताज मंसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। दुबई के शारजाह में 12 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित ,अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में सोहेल मंसूरी का भारतीय टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में सोहेल मंसूरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोहेल की इस उपलब्धि से पूरे झाड़मऊं गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और मिठाई, बांटकर खुशी जाहिर की तथा सोहेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल झाड़मऊं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।1
- दूल्हे राजा घोड़ी पर होकर सवार चला1
- *दिल्ली में दलित महिला का कथित अपमान, छबड़ा में कांग्रेस का नगरपालिका भवन के समक्ष धरना शुक्रवार 27 फरवरी को 11 बजे* प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित छबड़ा निवासी शांति बाई को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था। पूर्व में प्रकाशित समाचारों के अनुसार, योजना का लाभ मिलने के बाद उन्हें पक्का मकान प्राप्त हुआ था और इसी उपलब्धि पर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नामित किया गया था। किन्तु आरोप है कि दिल्ली पहुँचने के बाद शांति बाई को कार्यक्रम में सम्मानित नहीं किया गया और वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अनुसूचित जाति की महिला होने के कारण उनके साथ भेदभाव हुआ, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात एवं सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा। इस घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छबड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी छबड़ा ने संयुक्त रूप से नगरपालिका छबड़ा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया है। यह प्रदर्शन कल 27 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। धरने का नेतृत्व पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ करेंगे। *पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने कहा कि* “यदि किसी भी दलित महिला के साथ सम्मान के नाम पर भेदभाव किया गया है, तो यह अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। यह संविधान की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। हम इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। जब तक शांति बाई को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।” कांग्रेस पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।2