शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर तिरंगा यात्रा का हुआ समापन अम्बाह तहसील के विभिन्न गांवों के समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा 13 अगस्त 2026 को रछेड़ चौराहा से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों, समाजसेवियों एवं देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। तिरंगा यात्रा का समापन रुअर नहर के किनारे स्थित सियाचिन ग्लेशियर के शहीद "शौर्य चक्र" सम्मानित अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर की स्मारक पर हुआ। यहां पहुंचकर सभी समाजसेवियों एवं यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा शहीद के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह तोमर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सेवाभावी नागरिकों को आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को समाज तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर तिरंगा यात्रा का हुआ समापन अम्बाह तहसील के विभिन्न गांवों के समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा 13 अगस्त 2026 को रछेड़ चौराहा से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों, समाजसेवियों एवं देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। हाथों में
तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। तिरंगा यात्रा का समापन रुअर नहर के किनारे स्थित सियाचिन ग्लेशियर के शहीद "शौर्य चक्र" सम्मानित अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर की स्मारक पर हुआ। यहां पहुंचकर सभी समाजसेवियों एवं यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा शहीद के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह तोमर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सेवाभावी नागरिकों को
आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को समाज तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
- शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर तिरंगा यात्रा का हुआ समापन अम्बाह तहसील के विभिन्न गांवों के समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा 13 अगस्त 2026 को रछेड़ चौराहा से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों, समाजसेवियों एवं देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। तिरंगा यात्रा का समापन रुअर नहर के किनारे स्थित सियाचिन ग्लेशियर के शहीद "शौर्य चक्र" सम्मानित अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर की स्मारक पर हुआ। यहां पहुंचकर सभी समाजसेवियों एवं यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा शहीद के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह तोमर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सेवाभावी नागरिकों को आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को समाज तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।4
- अंबाह में पुलिस और पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा अंबाह में पुलिस और पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा एक कतार में पुलिस जवान, दूसरी कतार में पूर्व सैनिक—देशभक्ति के अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान खींचा यह तिरंगा यात्रा पुलिस थाने से हुई प्रारंभ और क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर लौटकर थाने में हुआ समापन अंबाह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस विभाग के जवानों के साथ पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान एक अनोखा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। यात्रा में एक कतार में पुलिस विभाग के जवान अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे थे, जबकि दूसरी कतार में पूर्व सैनिक तिरंगा हाथ में लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पुलिस और पूर्व सैनिकों का यह संयोजन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों की नजरें इस शानदार यात्रा पर टिकी रहीं। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। तिरंगे के साथ पुलिस जवानों और पूर्व सैनिकों की एकजुटता ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिसकर्मियों और पूर्व सैनिकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस और पूर्व सैनिकों के बीच सम्मान, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक बनकर सामने आई। देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों और वर्तमान में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस जवानों को एक साथ देखकर नागरिकों में भी गर्व की भावना दिखाई दी। अंबाह में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान अनुशासन, देशभक्ति और आपसी भाईचारे का सुंदर नजारा देखने को मिला।1
- थाना माता बसैया पुलिस व स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। थाना प्रभारी विवेक तोमर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा व पैदल रैली। मुरैना/माता बसैया। शासन की मंशानुरूप विभिन्न विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में संपूर्ण देश भर में निकाली जा रही है है भव्य तिरंगा यात्रा इसी क्रम में थाना माता बसैया के द्वारा बच्चों के साथ माता बसैया क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं इस यात्रा में सम्पूर्ण थाना स्टाफ व स्कूली बच्चों ने सहभागिता निभाई संपूर्ण वातावरण में भारत माता के जयघोषों से गुंजायमान देशभक्ति मय माहौल देखने को मिला थाना माता बसैया पुलिस व स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। थाना प्रभारी विवेक तोमर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा व पैदल रैली। मुरैना/माता बसैया। शासन की मंशानुरूप विभिन्न विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में संपूर्ण देश भर में निकाली जा रही है है भव्य तिरंगा यात्रा इसी क्रम में थाना माता बसैया के द्वारा बच्चों के साथ माता बसैया क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं इस यात्रा में सम्पूर्ण थाना स्टाफ व स्कूली बच्चों ने सहभागिता निभाई संपूर्ण वातावरण में भारत माता के जयघोषों से गुंजायमान देशभक्ति मय माहौल देखने को मिला2
- 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त,,,,,,,, मुरैना। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में तीन डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया। अंबाह के चक्रपाण का पुरा दांडोली में 40 किलो मावा व 45 किलो घी, जबकि जौरा में दो प्रतिष्ठानों से 103 किलो और 79 किलो पनीर जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा और मानक विपरीत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।4
- साहसपुरा–नगरा चंबल घाट पर नाव से बाइक पार कराने का वीडियो वायरल! 💰 नाव संचालक की आवाज में पैसे मांगने की बात साफ सुनाई दी, घाट पर दर्जनों मोटरसाइकिलें खड़ी होने का दावा 🚨 पोरसा/मुरैना। साहसपुरा–नगरा चंबल घाट पर नाव संचालन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक यात्री द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, जिसमें नाव संचालक द्वारा मोटरसाइकिल को चंबल नदी के पार ले जाने के लिए पैसे मांगने की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। वीडियो में घाट पर करीब 25 से 30 मोटरसाइकिलें खड़ी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि नाव के जरिए मोटरसाइकिलों को नदी पार कराया जा रहा है और इसके एवज में अलग से पैसे लिए जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित नाव संचालक को मोटरसाइकिलों को नाव के जरिए नदी पार कराने की अनुमति है? यदि अनुमति है तो उसकी शर्तें क्या हैं और मोटरसाइकिल पार कराने के लिए निर्धारित शुल्क कितना है? गौरतलब है कि साहसपुरा–नगरा घाट पर इससे पहले भी स्टीमर से यात्रियों और बाइक सवारों को पार कराने तथा वसूली के आरोपों का मामला सामने आ चुका है। वहीं मुरैना जिले में बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था के नाव संचालन पर पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है। 📢 वायरल वीडियो के बाद अब प्रशासन के सामने सवाल—क्या घाट पर नाव संचालन की जांच होगी? क्या मोटरसाइकिल पार कराने की अनुमति है? और यदि शुल्क लिया जा रहा है तो उसकी आधिकारिक रसीद एवं निर्धारित दर क्या है? 👉 जिम्मेदार विभाग को वायरल वीडियो की जांच कर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लानी चाहिए।1
- मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे अंबाह। दिमनी चौराहा क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शिकायत और गुणवत्ता संबंधी आशंका के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने दुकान में रखी विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बताया गया कि दुकान की मिठाइयों से असामान्य बदबू आने की शिकायत थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि मिठाई में किसी प्रकार का केमिकल या अन्य पदार्थ मिला हो सकता है। हालांकि, मिठाई में वास्तव में किसी हानिकारक पदार्थ की मिलावट है या नहीं, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारी अनिल परिहार स्वयं मौके पर पहुंचे और खाद्य पदार्थों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाल ही में तैयार किए जा रहे समोसे और सब्जियों में खराब आलू इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी सामने आई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट का इंतजार खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में यदि मिलावट अथवा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर मध्य भारत एक्सप्रेस | दैनिक शौर्य टाईम्स /अंबाह, मुरैना /1
- #अम्बाह। अम्बाह तहसील क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भवनों की हालत भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्कूलों की दीवारों पर घास उग आई है और जगह-जगह दीवारें जर्जर हालत में दिखाई दे रही हैं। छत और दीवारों में दरारें होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव नजर आता है। जर्जर भवन और उगी हुई घास के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवनों का निरीक्षण कराकर जर्जर दीवारों की मरम्मत कराई जाए, परिसर की साफ-सफाई कराई जाए और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।1