शक्तिफार्म–सितारगंज के लिए दिल्ली की सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत शक्तिफार्म। लंबे समय से शक्तिफार्म और सितारगंज क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को कई बार बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। आईटीसी बस (International Tourist Centre) ने शक्तिफार्म–सितारगंज से दिल्ली और दिल्ली से शक्तिफार्म के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई सेवा 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी। बस शक्तिफार्म से शाम 8:30 बजे 4 नंबर मंदिर ग्राउंड (सरिता एंटरप्राइजेज मेन मार्केट के पास) से प्रस्थान करेगी तथा सितारगंज से रात 10:00 बजे अमरिया चौराहा (तिरंगा) से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली में यात्रियों को आईएसबीटी आनंद विहार और कश्मीरी गेट पर उतारा जाएगा। वहीं दिल्ली से शक्तिफार्म–सितारगंज आने वाली बस सुबह 9:00 बजे आनंद विहार आईएसबीटी (प्लेटफॉर्म नंबर 54) और आईटीसी बस लाउंज, मेट्रो पिलर नंबर 215 से चलेगी। वापसी में बस सितारगंज (अमरिया चौराहा–तिरंगा) और शक्तिफार्म में निर्धारित स्थानों पर यात्रियों को उतारेगी। बस सेवा में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रत्येक यात्री को पानी की बोतल, साफ कंबल और स्वच्छ वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार यह सेवा सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस नई बस सेवा से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया है।

- उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...1
- Post by Kanchan Kanchan1
- बगिया फॉर्म तमाशबीन बनी भीड़, घायलों के मददगार बने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral1
- Post by संदीप निडर1
- प्रेस नोट नैनीताल, 17 फरवरी 2026: सोमवार को बेटलघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्य आयोजक शीलू कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। शीलू कुमार ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेटलघाट, थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ को भी मेल भेजकर सूचित किया था। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।2
- Post by Kanchan Kanchan1