logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने किया गिरफ्ता पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral

1 hr ago
user_NARESH MALLICK
NARESH MALLICK
Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने किया गिरफ्ता पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।
    1
    हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral
    1
    पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice 
#MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh
#viral
    user_NARESH MALLICK
    NARESH MALLICK
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रमपुरा कोन, पड़रिया व नदहा में बकायेदारों पर कार्रवाई, उखाड़े गए मीटर पूरनपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए, वहीं बकाया न जमा करने वाले कई कनेक्शनों को काट दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना रहा। विभागीय टीम ने गांवों में जाकर बकायेदारों की सूची के अनुसार जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली (लाइनमैन), ओमपाल (लाइनमैन), ताहिर (लाइनमैन), अखलाक (लाइनमैन) सहित अन्य समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिल शीघ्र जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    रमपुरा कोन, पड़रिया व नदहा में बकायेदारों पर कार्रवाई, उखाड़े गए मीटर
पूरनपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए, वहीं बकाया न जमा करने वाले कई कनेक्शनों को काट दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना रहा। विभागीय टीम ने गांवों में जाकर बकायेदारों की सूची के अनुसार जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली (लाइनमैन), ओमपाल (लाइनमैन), ताहिर (लाइनमैन), अखलाक (लाइनमैन) सहित अन्य समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिल शीघ्र जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • जनपद पीलीभीत के पूरनपुर स्थित मातंगेश्वर धाम आश्रम (कनपारा बांदा मार्ग) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष महाशृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    1
    जनपद पीलीभीत के पूरनपुर स्थित मातंगेश्वर धाम आश्रम (कनपारा बांदा मार्ग) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष महाशृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by के के मिश्रा अमरउजाला
    2
    Post by के के मिश्रा अमरउजाला
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • ​(इंट्रो - विजुअल: पुलिस स्टेशन या घटनास्थल की फुटेज/ग्राफिक्स) एंकर: उत्तर प्रदेश के हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। एक भतीजे ने अपनी ही ताई की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​(मुख्य समाचार - विजुअल: मृतका की फाइल फोटो या गांव के दृश्य) एंकर: मामला सिद्धनगर का है, जहाँ शनिवार रात कमलजीत कौर अपने घर में अकेली थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य एक समारोह में गए हुए थे। जब बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमलजीत कौर का शव जमीन पर पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। ​(पुलिस कार्रवाई और खुलासा - विजुअल: पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी) एंकर: दामाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह बनी 'संपत्ति'। सर्वजीत को डर था कि उसकी ताई अपनी सारी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद के नाम कर देंगी। इसी डर और लालच में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। ​(आउट्रो - विजुअल: थाना प्रभारी का बयान या जेल ले जाते हुए आरोपी) एंकर: थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। लालच ने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया। ​यूपी न्यूज़ टीवी 24 के लिए सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट। ​वीडियो मेटाडेटा (Metadata) ​टाइटल (Title Ideas): ​सिद्धनगर हत्याकांड: संपत्ति के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा! ​रिश्तों का कत्ल! पीलीभीत/हजारा में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट, साथी भी गिरफ्तार। ​संपत्ति बनी जान की दुश्मन: सिद्धनगर में जघन्य हत्याकांड, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।
    1
    ​(इंट्रो - विजुअल: पुलिस स्टेशन या घटनास्थल की फुटेज/ग्राफिक्स)
एंकर: उत्तर प्रदेश के हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। एक भतीजे ने अपनी ही ताई की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​(मुख्य समाचार - विजुअल: मृतका की फाइल फोटो या गांव के दृश्य)
एंकर: मामला सिद्धनगर का है, जहाँ शनिवार रात कमलजीत कौर अपने घर में अकेली थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य एक समारोह में गए हुए थे। जब बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमलजीत कौर का शव जमीन पर पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।
​(पुलिस कार्रवाई और खुलासा - विजुअल: पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी)
एंकर: दामाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह बनी 'संपत्ति'। सर्वजीत को डर था कि उसकी ताई अपनी सारी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद के नाम कर देंगी। इसी डर और लालच में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
​(आउट्रो - विजुअल: थाना प्रभारी का बयान या जेल ले जाते हुए आरोपी)
एंकर: थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। लालच ने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया।
​यूपी न्यूज़ टीवी 24 के लिए सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट।
​वीडियो मेटाडेटा (Metadata)
​टाइटल (Title Ideas):
​सिद्धनगर हत्याकांड: संपत्ति के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा!
​रिश्तों का कत्ल! पीलीभीत/हजारा में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट, साथी भी गिरफ्तार।
​संपत्ति बनी जान की दुश्मन: सिद्धनगर में जघन्य हत्याकांड, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    22 min ago
  • पूरनपुर में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने और जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बचपन की शिक्षा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की नींव होती है। निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ प्रारंभिक स्तर पर ही सुदृढ़ करना है, ताकि आगे की शिक्षा सरल और प्रभावी हो सके। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और वातावरण मिलने पर वे बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय विरेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई और सभी से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
    1
    पूरनपुर में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने और जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बचपन की शिक्षा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की नींव होती है। निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ प्रारंभिक स्तर पर ही सुदृढ़ करना है, ताकि आगे की शिक्षा सरल और प्रभावी हो सके। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और वातावरण मिलने पर वे बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय विरेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई और सभी से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.