logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा के बाद तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।

on 17 February
user_Nazim Khan
Nazim Khan
पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
on 17 February

चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा के बाद तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।
    1
    पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    1
    Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पूरनपुर/पीलीभीत। जनपद के थाना हजारा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है।पुलिस के अनुसार, थाना हजारा में मु0अ0सं0 07/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 351(3), 64 बीएनएस व 5(J)(II) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थाना प्रभारी शरद यादव के निर्देशन में गठित टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम रामनगर तिराहा से आरोपी विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया, थाना पलिया जनपद खीरी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई प्रतिरोध नहीं कर सका और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल टेकचंद और कांस्टेबल दिनेश शर्मा की अहम भूमिका रही।थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
    1
    पूरनपुर/पीलीभीत। जनपद के थाना हजारा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है।पुलिस के अनुसार, थाना हजारा में मु0अ0सं0 07/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 351(3), 64 बीएनएस व 5(J)(II) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थाना प्रभारी शरद यादव के निर्देशन में गठित टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम रामनगर तिराहा से आरोपी विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया, थाना पलिया जनपद खीरी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई प्रतिरोध नहीं कर सका और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल टेकचंद और कांस्टेबल दिनेश शर्मा की अहम भूमिका रही।थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*
    1
    थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला पीलीभीत में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,
    1
    जिला पीलीभीत  में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • shikayatkarta se badtamiji Bareilly/ Bareilly Ke Thana navabganj/ navabganj daroga suspend/ Nahin Suni daroga Ne to nilambit pareshan pidita Ki guhar/ police ki badi kaarvayi/ police ka action/ Adhikari Ne ki kaarvayi/
    1
    shikayatkarta se badtamiji Bareilly/
Bareilly Ke Thana navabganj/
navabganj daroga suspend/
Nahin Suni daroga Ne to nilambit 
pareshan pidita Ki guhar/
police ki badi kaarvayi/
police ka action/
Adhikari Ne ki kaarvayi/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पूरनपुर/पीलीभीत।स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि “ऐसा लग रहा है जैसे हमें वीआईपी बिजली दी जा रही हो, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।मौके पर माहौल उस समय और गरमा गया जब किसानों ने विभाग पर मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। हालांकि, किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता रहा और वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान एसडीओ मोहित गुप्ता और अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह को खुद जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुननी पड़ीं। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे।भाकियू भानु के नेता भजन लाल क्रोधी ने प्रशासन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो किसान अपने खेतों से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और गिराने जैसे कड़े कदम उठाने पर भी विचार करेंगे।कुल मिलाकर, स्मार्ट मीटरों को लेकर पूरनपुर में किसानों और बिजली विभाग के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है।
    1
    पूरनपुर/पीलीभीत।स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि “ऐसा लग रहा है जैसे हमें वीआईपी बिजली दी जा रही हो, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।मौके पर माहौल उस समय और गरमा गया जब किसानों ने विभाग पर मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। हालांकि, किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता रहा और वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
इस दौरान एसडीओ मोहित गुप्ता और अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह को खुद जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुननी पड़ीं। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे।भाकियू भानु के नेता भजन लाल क्रोधी ने प्रशासन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो किसान अपने खेतों से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और गिराने जैसे कड़े कदम उठाने पर भी विचार करेंगे।कुल मिलाकर, स्मार्ट मीटरों को लेकर पूरनपुर में किसानों और बिजली विभाग के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिससे प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    1
    Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.