हर्षित मिश्रा का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, जांच की मांग पूरनपुर, बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के प्लांट में गोलीकांड में मारे गए डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा का शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने कंपनी के बड़े अधिकारियों पर मिलीभगत का संदेह जताया है। गुरुवार को प्लांट में बैठक के दौरान कंपनी से निकाले गए एक कर्मचारी ने डीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा को गोली मार दी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हर्षित के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। विधायक बाबूराम पासवान ने भी घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

- पूरनपुर। पुत्र प्राप्ति की चाह में झाड़-फूंक कराने गए दंपति के साथ धोखाधड़ी और महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और पुत्र न होने के कारण वह 11 मार्च को अपनी पत्नी को लेकर घुघचिहाई थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी कथित बाबा भगवान दास के पास दवा लेने गया था। आरोप है कि कथित बाबा पहले दंपति को मंदिर ले गया, जहां पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद वह दोनों को अपने परिचित के घर बिलदपुर गांव ले गया। वहां उसने महिला के पति को घर के बाहर बैठा दिया और उसकी पत्नी को झांड फूक के बहाने कमरे में ले गया। पीड़ित के अनुसार बाबा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसे तांत्रिक क्रिया बताकर किसी को बताने पर अनिष्ट होने की धमकी दी। 12 मार्च को पति ने दौवारा बाबा के पास चलने की बात कही पर महिला ने जाने से इंकार कर दिया। काफी पूछने पर महिला ने बाबा की हरकतों के बारे में पति को बताया यह सूनकर उसके होश उड़ गए और दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पीलीभीत।जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में होने के वावजूद गैस एजेंसीज पर लंवी लंवी लाइने देखने को मिल रही हैं वहीं लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग होने में भी दिक्कत हो रही है वही दूसरी तरफ गैस एजेंसी की गाड़ियां भी डिलीवरी पहुंचाने नहीं जा रही है जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है।1
- Post by संदीप निडर1
- ye mere ghar se chipka hua hai aur mujhe aur mere ghar ke bachho ko isse bahut khatra hai jaan Jane ka bhi dar hai main paile bhi kayi shikayet kar chuka hun but koi help nahi mili mujhe 😔😔1
- दिनांक 12.03.2026 को थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जतीपुरा में मारपीट की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल महोदया की बाइट।1
- Post by के के मिश्रा अमरउजाला1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- पूरनपुर,ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। संगठन ने ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने, क्रीमीलेयर व्यवस्था में बदलाव पर रोक लगाने और आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार संविधान के प्रावधानों के तहत ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए और मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करे। साथ ही ओबीसी आरक्षण में क्रीमीलेयर की शर्तों को समाप्त करने, बैकलॉग पदों को भरने और सरकारी विभागों में निजीकरण रोकने की भी मांग की गई।इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार गारंटी बिल लाने, अग्निवीर योजना समाप्त करने तथा ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।1