– डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में चला सफाई अभियान, मरीजों में फल वितरण और घर-घर दीप जलाने का भी कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र 359 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। अभियान के दौरान डॉ. विजय रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त भरी संख्या में फल वितरण कर सेवा भाव का कार्य किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के बाद दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। वहीं, शाम को लोगों के घर-घर पहुंचकर दीप जलाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिकंदरपुर में भी आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।
– डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में चला सफाई अभियान, मरीजों में फल वितरण और घर-घर दीप जलाने का भी कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र 359 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। अभियान के दौरान डॉ. विजय रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त भरी संख्या में फल वितरण कर सेवा भाव का कार्य किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के बाद दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। वहीं, शाम को लोगों के घर-घर पहुंचकर दीप जलाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिकंदरपुर में भी आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।
- *भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन* *परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, सेवा और जनकल्याण का लिया संकल्प* भगवानपुर (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के पूर्व अध्यक्ष श्री परमेश्वर गिरि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री परमेश्वर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीबों के कल्याण और देश को मजबूत बनाने के संकल्प से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी प्रभावशाली पहचान बनाई है और देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, जन-धन खाते, हर घर नल से जल तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ पहुंचा है। श्री गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। बैरिया विधानसभा क्षेत्र और बलिया की जनता हमेशा राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा-भाव से जोड़ते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता श्री कुबेर यादव ने की तथा संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष श्री अमिताभ उपाध्याय, वरिष्ठ नेता श्री अरविंद सेंगर, श्री सुरेंद्र यादव, श्री प्रदीप यादव, श्री रोशन यादव, श्री रामदेव यादव, श्री शिवजी रजक, श्री मंगरू गोंड, श्री अनिरुद्ध गोंड, श्री बासुदेव यादव, श्री सत्येंद्र यादव, पंडित नंहक तिवारी, श्री कामता यादव, श्री विश्राम निषाद, श्री अकछैवर प्रजापति, श्री विनीत सिंह, श्री बीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की तथा जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मऊ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र और फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मऊ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र और फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और वस्त्र, फल व मिष्ठान समेत सामग्री का वितरण किया।1
- आज दिनांक 17-09-2026,दिन- बृहस्पतिवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन शहर के सिविल लाइन पर बूट पालिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हम सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। देश के प्रधानमंत्री ने नौजवानों को ठगने का काम किया है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता प्राप्त करने के बाद बेरोजगार नौजवानों से वादा खिलाफी किया है। भाजपा सरकार में पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी एवं रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है। इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।2
- मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।3
- barish Ka sambhavna hai sham tak le barish hone ki anuman hai barish Ki sambhavna hai sham tak le barish hone ki purv armaan Hai1
- रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी रसड़ा (बलिया)। सरायभारती क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान रामचीज की पत्नी मानती और उनकी पुत्री गौरी गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मानती का शव घर के अंदर मिला। उनके शव की जानकारी रात में ही हो गई थी। वहीं, उनकी पुत्री गौरी गुप्ता का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में मिला, जिसकी जानकारी सुबह हुई। एक ही परिवार की मां-बेटी के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और दोनों की मौत के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- ग्रामीणों के साथ चकबंदी की उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन; मीडिया के सामने रखी अपनी बात #चकबंदी #डीएमज्ञापन #ग्रामीणसमस्या #मऊएक्सप्रेसन्यूज1
- रसड़ा में मां-बेटी की संदिग्ध हत्या से सनसनी, घर में मिले खून के निशान; खेत में मिला युवती का शव बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार 17 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि सराय भारती में करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी लगभग 22 वर्षीय पुत्री गौरी के शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस के साथ स्वान दस्ता, एफएसएल तथा स्वाट-सर्विलांस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, परिवार में रामचीज गुप्ता (लगभग 70 वर्ष), उनकी पत्नी मानती गुप्ता और पुत्री गौरी रहती थीं। गौरी के दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस को घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाने के प्रयास के संकेत भी मिले हैं। घर के अंदर खून के निशान धोए जाने की बात सामने आई है। वहीं गौरी का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में, घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत के किनारे मिला। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना घर के अंदर हुई और बाद में शव को खेत में ले जाकर डाला गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी घटना के कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और चोटों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजनों से किसी तरह की रंजिश अथवा विवाद के संबंध में भी जानकारी ली गई, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस की विभिन्न टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।1