Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय में की के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई संपन्न। लखीसराय जिले के होटल बुद्ध रेजिडेंसी में सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में राज्य स्तरीय कई नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श की गई वहीं आम जनों की मूलभूत सुविधा में जो सरकार के द्वारा अनदेखी की जा रही है उसके विरुद्ध आंचल कमेटी से लेकर जिला एवं राज्य तक आंदोलन चलने का निर्णय लिया गया।
Kumar Amlesh
लखीसराय में की के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई संपन्न। लखीसराय जिले के होटल बुद्ध रेजिडेंसी में सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में राज्य स्तरीय कई नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श की गई वहीं आम जनों की मूलभूत सुविधा में जो सरकार के द्वारा अनदेखी की जा रही है उसके विरुद्ध आंचल कमेटी से लेकर जिला एवं राज्य तक आंदोलन चलने का निर्णय लिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक लखीसराय वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों एवं मेलों में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत प्रत्येक मेला क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन एवं प्रशिक्षित फायरमैन की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके। पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश एवं निकास द्वारों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। पूजा स्थलों पर अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया गया। सभी आयोजकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे। इसके अतिरिक्त, पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार के आयोजन, जुलूस या पूजा कार्यक्रम के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का कॉफी टेबल बुक देकर स्वागत किया गया। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्रा ने की। दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई ।दरअसल, मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा थाना क्षेत्र स्थित कजरा सोलर प्लांट पहुंचेंगे… उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, आमजन की सुविधा समेत तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई…इस बैठक में एसपी वैभव शर्मा, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे…1
- Post by Public Media news1
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Pinkey Kumari1
- एक्साइज विभाग की टीम ने #सूरजगढ़ा लखीसराय कॉलेज रोड बरतला काली स्थान के पास 15 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया #viral #न्यूज़ फॉलो : मोबाइल टीवी न्यूज1
- शेखपुरा - आज 17 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिम मरम्मती और पानी निकास निकासी पर जोर भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि ग्राउंड परिसर में स्थित जिम को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया गया है कि जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही, ग्राउंड में जलजमाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यपालक अभियंता (बुडको) को यथाशीघ्र ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। वाहनों और पोस्टरों पर सख्त पाबंदी लगाया गया है। परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने आम लोगों से वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन परेड ग्राउंड को एक आदर्श खेल परिसर के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर है। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews1
- लखीसराय जिले के होटल बुद्ध रेजिडेंसी में सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में राज्य स्तरीय कई नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श की गई वहीं आम जनों की मूलभूत सुविधा में जो सरकार के द्वारा अनदेखी की जा रही है उसके विरुद्ध आंचल कमेटी से लेकर जिला एवं राज्य तक आंदोलन चलने का निर्णय लिया गया।1