Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा मौरा गांव, रेत में गड्ढा खोदकर पानी निकालने को मजबूर ग्रामीण.....
Pinkey Kumari
भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा मौरा गांव, रेत में गड्ढा खोदकर पानी निकालने को मजबूर ग्रामीण.....
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Public Media news1
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Pinkey Kumari1
- UPSC में 440वीं रैंक का झूठा दावा, बिहार के शेखपुरा से रंजीत यादव गिरफ्तार1
- यूपी के रहने वाले परमेश्वर बौद्ध ने बौद्ध और बाबा साहब का तस्वीर लगाकर एक रात बनाकर पूरे भारत की यात्रा कर रहे हैं इनका कहना है कि जो सोए हुए समाज है उन्हें हम जगाने का प्रयास कर रहे हैं सामान समानता की बात करते हैं और बाबा साहब और बुद्ध के राह पर चलने का लोगों को उपदेश देते हैं।1
- लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक लखीसराय वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों एवं मेलों में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत प्रत्येक मेला क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन एवं प्रशिक्षित फायरमैन की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके। पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश एवं निकास द्वारों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। पूजा स्थलों पर अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया गया। सभी आयोजकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे। इसके अतिरिक्त, पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार के आयोजन, जुलूस या पूजा कार्यक्रम के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का कॉफी टेबल बुक देकर स्वागत किया गया। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्रा ने की। दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई ।दरअसल, मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा थाना क्षेत्र स्थित कजरा सोलर प्लांट पहुंचेंगे… उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, आमजन की सुविधा समेत तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई…इस बैठक में एसपी वैभव शर्मा, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे…1
- Post by Mukesh Chodhary1