logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में मुख्यीमंत्री जन विश्वाभस कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में मुख्यीमंत्री जन विश्वाभस कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त को बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचेंगे। इसके बाद वे फील्ड विजिट के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसंवाद, उद्यमियों से संवाद तथा युवा संवाद करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने आज 26 अगस्त को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_लोकेश गोखले
लोकेश गोखले
Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
f0432f05-172f-4564-8e58-2e0330a658c9

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में मुख्यीमंत्री जन विश्वाभस कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में मुख्यीमंत्री जन विश्वाभस कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त को बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचेंगे। इसके बाद वे फील्ड विजिट के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसंवाद, उद्यमियों से संवाद तथा युवा संवाद

7f76bf06-0806-45eb-b83e-3af49beca672

करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने आज 26 अगस्त को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।
    1
    जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
संभागीय जांच दल ने कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री के विक्रय में नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय जांच दल द्वारा आज 26 अगस्त को बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संभागीय जांच दल ने जिले के मोहगांव खुर्द, सिवनी कला, चिखला, गर्रा एवं लालबर्रा क्षेत्र में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि सामग्री के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता सहित निर्धारित नियमों के अनुरूप कृषि आदान सामग्री के विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, 26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
    1
    केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,

केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,
केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता,
26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।
    2
    *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश*
*चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त*
बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी
बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी
सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी
बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है।
आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी
फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार सिवनी। नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर गांव में बढ़ती आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से गांव में आवारा पशुओं के लिए बाड़ा बनाकर उचित व्यवस्था करने, खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सिवनी। नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर गांव में बढ़ती आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
किसानों ने प्रशासन से गांव में आवारा पशुओं के लिए बाड़ा बनाकर उचित व्यवस्था करने, खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Seoni News: गणेशगंज की साप्ताहिक बाजार में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार में उमड़ी भीड़
    1
    Seoni News: गणेशगंज की साप्ताहिक बाजार में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर  बाजार में उमड़ी भीड़
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
    1
    उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन
सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
    1
    रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी
सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.