Shuru
Apke Nagar Ki App…
भितरवार थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक का आयोजन आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार असुविधाओं को लेकर प्रशासन को कराएं अवगत , अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही । आगामी त्योहार को लेकर भितरवार थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच , थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह , बिजली विभाग के प्रबंधक विजय सिंह चौहान , नगर के जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बन्धु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग रहे शामिल ।
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
भितरवार थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक का आयोजन आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार असुविधाओं को लेकर प्रशासन को कराएं अवगत , अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही । आगामी त्योहार को लेकर भितरवार थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच , थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह , बिजली विभाग के प्रबंधक विजय सिंह चौहान , नगर के जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बन्धु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग रहे शामिल ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित कुरियाना बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों द्वारा सड़क और पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत द्वारा बनाई गई नालियों तक के ऊपर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क किनारे हुए स्थायी निर्माण और व्यावसायिक उपयोग से बस स्टैंड क्षेत्र बेहद संकरा हो गया है। लोगों ने मंगलवार को हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को घसीटती हुई ले गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क किनारे की यह अव्यवस्था और सीमित जगह ही दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ा रही है। वहीं, सरपंच अंतरसिंह लोधी ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है। अब ग्रामीणों ने सरकार, करैरा एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित विभागों से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र की जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने पंचायत भूमि और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच और सीमांकन की भी अपील की है, ताकि सार्वजनिक उपयोग की जगहों का वास्तविक स्वरूप स्पष्ट हो सके और बस स्टैंड क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही, ग्रामीणों ने सिरसौद–पिछोर मार्ग पर काली माता मंदिर से गुमानो माता मंदिर तक डिवाइडर निर्माण की भी मांग उठाई है, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बस स्टैंड और सार्वजनिक भूमि आम लोगों की सुविधा के लिए होती है, और समय रहते कार्रवाई होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बेहतर हो सकती हैं।1
- डॉ हनुमान जी महाराज के ददरौआ सरकार धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।1
- शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सीहोर के ग्राम पुला में पहाड़ियों से कथित तौर पर अवैध मुरम और मिट्टी का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारी मशीनों का उपयोग कर लगातार पहाड़ियों को खोदा जा रहा है, जिससे प्राकृतिक स्वरूप को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है और शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है, क्योंकि इस अवैध उत्खनन क्षेत्र से सीहोर थाना ज्यादा दूर नहीं होने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि दिन-रात चल रहे इस कार्य की जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को होने के बावजूद भी कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से संयुक्त रूप से मौके की जांच कर अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध उत्खनन पर कब तक अंकुश लगाता है।1
- भितरवार थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक का आयोजन आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार असुविधाओं को लेकर प्रशासन को कराएं अवगत , अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही । आगामी त्योहार को लेकर भितरवार थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच , थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह , बिजली विभाग के प्रबंधक विजय सिंह चौहान , नगर के जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बन्धु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग रहे शामिल ।2
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52, गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की सड़क पिछले 5 वर्षों से शिलान्यास का इंतजार कर रही है, जिससे स्थानीय रहवासी और स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नारायण सिंह कुशवाह का गृह क्षेत्र बताया जाता है, जबकि इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के सोनू कुशवाह हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 6 स्कूल और 2 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल संचालकों ने कई बार मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन 5 वर्षों के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जनता अब सवाल उठा रही है कि विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर कब इस सड़क पर पड़ेगी और इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की यह सड़क कब बनेगी।1
- डबरा-चीनोर मार्ग पर मंगलवार को इटायल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिसवाला समाचार पत्रिका डबरा ग्वालियर की रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक घटना तब हुई जब डबरा की ओर से चीनोर जा रहे पति-पत्नी को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया, जिसने घायल दंपति को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- पहाड़गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घाड़ोर में नहर में करंट डालकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नहर के पानी में करंट प्रवाहित कर मछलियों को मारा जा रहा है। फिलहाल यह समय मछलियों के प्रजनन का है, और इस दौरान मछलियों को मारना एक अपराध माना जाता है। इस प्रकार की गतिविधि से न केवल मछलियों की संख्या प्रभावित होती है, बल्कि यह कानूनी तौर पर भी गलत है।1