logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़

on 22 January
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
on 22 January

बाढ़

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    2
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम हेतु 28 धावा दल का गठन किया गया है। इन धावा दलों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षकों एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। ये सभी नोडल पदाधिकारी उपभोक्ताओं/नियंत्रण कक्षों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रखंड स्तरों पर घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु गठित धावा दलों/व्यवस्था के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है। एलपीजी गैस एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल में विभाजित करते हुए डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों तथा सुपर जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित मामलों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर हेल्पलाईन/जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0612-2219810) क्रियाशील है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी इस हेल्पलाईन नम्बर पर 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों एवं सुझावों को विहित प्रपत्र में पंजी में संधारित किया जा रहा है। इन पर विधिवत कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने अनुमंडलों में नियंत्रण कक्षों को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया है। एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारियों एवं अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल-स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी की जा रही है। उपभोक्ताओं तथा आम जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर दोषी एजेंसियों/संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का निदेश दिया गया है।*******जिलाधिकारी, पटना Nitish Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Bihar Police Patna Police
    1
    एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम हेतु 28 धावा दल का गठन किया गया है। इन धावा दलों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षकों एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। ये सभी नोडल पदाधिकारी उपभोक्ताओं/नियंत्रण कक्षों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रखंड स्तरों पर घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु गठित धावा दलों/व्यवस्था के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है। एलपीजी गैस एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल में विभाजित करते हुए डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों तथा सुपर जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित मामलों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर हेल्पलाईन/जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0612-2219810) क्रियाशील है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी इस हेल्पलाईन नम्बर पर 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों एवं सुझावों को विहित प्रपत्र में पंजी में संधारित किया जा रहा है। इन पर विधिवत कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने अनुमंडलों में नियंत्रण कक्षों को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया है। एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारियों एवं अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल-स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी की जा रही है। उपभोक्ताओं तथा आम जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर दोषी एजेंसियों/संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का निदेश दिया गया है।*******जिलाधिकारी, पटना
Nitish Kumar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Bihar Police 
Patna Police
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना /बख्तियारपुर। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे निशांत कुमार पटना से अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जाने के क्रम में बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण बीघा मोड़ के पास फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान निशांत कुमार भी अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उनके आगे के विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर जो योजनाएं और सोच है, उसे लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा। इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए रवाना हो गए। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावुक होकर उन्हें याद किया। इसके बाद वे कल्याण बीघा स्थित शूटिंग रेंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया और वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    पटना /बख्तियारपुर। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे निशांत कुमार पटना से अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जाने के क्रम में बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण बीघा मोड़ के पास फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान निशांत कुमार भी अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद दिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उनके आगे के विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर जो योजनाएं और सोच है, उसे लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा।
इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए रवाना हो गए। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावुक होकर उन्हें याद किया।
इसके बाद वे कल्याण बीघा स्थित शूटिंग रेंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया और वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर फैली अफवाह के कारण एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है, इसी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #GasCylinder #GasDelivery #GasAgency #GasCrisis #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #MahanarNews #LPGCylinder #GasLine #LocalNews #ABAPNews
    2
    गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर फैली अफवाह के कारण एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है, इसी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#GasCylinder
#GasDelivery
#GasAgency
#GasCrisis
#BreakingNews
#BiharNews
#VaishaliNews
#MahanarNews
#LPGCylinder
#GasLine
#LocalNews
#ABAPNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    30 min ago
  • अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी
    1
    अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    2 hrs ago
  • मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    1
    मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • *रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला जुलूस, समस्तीपुर समाहरणालय पर किया प्रदर्शन*
    1
    *रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला जुलूस, समस्तीपुर समाहरणालय पर किया प्रदर्शन*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.